NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: लीनेस क्लब सेवांजली ने मनाया पर्यावरण दिवस
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > लीनेस क्लब सेवांजली ने मनाया पर्यावरण दिवस
रायगढ़

लीनेस क्लब सेवांजली ने मनाया पर्यावरण दिवस

स्लोगन एवं पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का किया आयोजन

lochan Gupta
Last updated: June 5, 2024 10:36 pm
By lochan Gupta June 5, 2024
Share
3 Min Read

रायगढ़। 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस का यह दिन वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग, मानविक स्वास्थ जनित समस्याएं और परिवर्तित मानसून चक्र हम सभी के लिए आत्म चिंतन का एक विषय है। रायगढ़ की सामाजिक संस्था लीनेस सेवांजलि ने पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी को लेकर प्रज्ञान भवन में एक परिचर्चा आयोजित करने के साथ साथ पर्यावरण के लिए अपना प्रत्यक्ष योगदान आयुर्वेदिक पौधों का रोपण कर किया। आज की परिचर्चा में सेवांजली क्लब की फाउंडर प्रेसिडेंट और एरिया एडवाइजर ली सुमिता पांडेय ने पर्यावरण प्रदूषण के दुष्प्रभाव के बारे में बताया और कहा कि चूंकि पर्यावरण को हम उत्पन्न नहीं कर सकते हैं, अत: इसकी उचित देख भाल और संरक्षण हम सभी की नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है। भविष्य को ध्यान में रखते हुए हमें समान रूप से पर्यावरण के सभी क्षेत्रों में सुधार करना आवश्यक है। बच्चों में पर्यावरण जागरूकता के लिए पर्यावरण पोस्टर कंपटीशन का आयोजन किया गया जिसमें सीनियर वर्ग में प्रथम गरिमा तिवारी, द्वितीय आयुष कुमार, तृतीय रिजवान अहमद और अंकुर देवांगन, आशीष बघेल को सांत्वना पुरस्कार से तथा जुनियर वर्ग से पीयूष प्रसाद को पुरस्कृत किया गया। आज के कार्यक्रम मे विशेष आमंत्रित अतिथि पर्यावरण प्रेमी डाक्टर इति शर्मा ने सभी बच्चों को पुरस्कृत किया। तत्पश्चात बच्चों और सदस्यों ने मिलकर आयुर्वेदिक पौधों का रोपण किया बच्चों ने अपने जन्मदिवस पर एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लिया। सेवांजली क्लब अध्यक्ष लीनेस रजनी मिश्रा ने पर्यावरण प्रेमी डाक्टर इति शर्मा को पर्यावरण के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। महिलाओं के लिए आयोजित पर्यावरण पर स्लोगन प्रतियोगिता में विजेताओ प्रियंका श्रीवास्तव और प्रतिभा सिंह को एरिया एडवाइजर ली सुमिता पांडेय द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में ली डॉ मंजरी गुरु ने पर्यावरण पर काव्य पाठ किया द्य आज का यह कार्यक्रम एरिया एडवाइजर ली सुमिता पांडेय के मार्गदर्शन और चेयर पर्सन ली प्रिया पांडेय के सहयोग से संपन्न हुआ है। सेवांजली के द्वारा आयोजित पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में, परिचर्चा और वृक्षारोपण कार्यक्रम मे विशेष रूप से संरक्षक ली सुषमा श्रीवास्तव, ली कावेरी शुक्ला, ली रीटा श्रीवास्तव, ली सुधा मिश्रा, ली राजश्री शुक्ला, ली निशात अली, ली सरोजिनी कुर्रे, ली सुनीता यादव शामिल हुए।

You Might Also Like

लवारिस बैग में मिला चार किलो गांजा

छात्रा ने जहर सेवन कर दी जान

क्राईम मीटिंग: संपत्ति संबंधी अपराधों में फोकस करें थाना प्रभारी, इटेलीजेंस बढावें : एसपी पटेल

असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक रावण का हुआ दहन

30 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद दंपत्ति को मिला संतान सुख

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रासेयो इकाई जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम
Next Article लोगों ने सीखे जीवन में तनाव कम करने के सार्थक टिप्स

खबरें और भी है....

तोड़-फोड़ के प्रभावितों से मिले पीसीसी चीफ
दीपक बैज के आरोप गैर-जिम्मेदाराना व मनगढ़ंत
पिकअप की ठोकर से बाइक चालक की हुई मौत
कांग्रेस की सोच विकास विरोधी- विजय अग्रवाल
खुले स्कूलों के पट, पहले दिन तिलक लगाकर बच्चें का हुआ स्वागत

Popular Posts

तोड़-फोड़ के प्रभावितों से मिले पीसीसी चीफ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?