NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: तेज धूप व गर्मी के बीच गिरकर घायल हुए एक महिला व प्लांटकर्मी की मौत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > तेज धूप व गर्मी के बीच गिरकर घायल हुए एक महिला व प्लांटकर्मी की मौत
रायगढ़

तेज धूप व गर्मी के बीच गिरकर घायल हुए एक महिला व प्लांटकर्मी की मौत

लू की जताई जा रही आशंका, अब पीएम रिपोर्ट का इंतजार

lochan Gupta
Last updated: June 2, 2024 2:54 am
By lochan Gupta June 2, 2024
Share
4 Min Read

रायगढ़। अलग-अलग थाना क्षेत्र में राह चलते चक्कर खाकर गिरने से एक प्लांट कर्मचारी व एक नवविवाहिता की मौत हो गई है। ऐसे में लू की आशंका जताई जा रही है, हालांकि फिलहाल पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
इस संंबंध में मिली जानकारी के अनुसार बिहार के पटना जिला अंतर्गत गौरचाक थाना क्षेत्र के ग्राम जमालपुर निवासी लालबाबू राय पिता स्व. रामाज्ञा राय (52 वर्ष) विगत कई साल से गेरवानी स्थित सलासर प्लांट में श्रमिक के रूप में काम करता था और कंपनी के लेबर क्वाटर में रहता था। ऐसे में शुक्रवार को सुबह करीब 8 बजे अपने ड्यूटी में गया था। जहां काम करने के बाद दोपहर करीब 12 बजे कड़ी धूप में अपने क्वाटर पर खाना खाने के लिए पैदल ही जा रहा था। इस दौरान आधे रास्ते में ही पहुंचा था कि अचानक उसे चक्कर आया और गिरकर बेहोश हो गया।
जिससे आसपास के लोगों ने देखा तो इसकी सूचना उसके साथ काम करने वाले अन्य श्रमिकों को दिया, जिससे उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही मृत घोषित कर दिया। ऐसे में शनिवार को अस्पताल से भेजी गई तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं बताया जा रहा है कि जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते उक्त श्रमिक लू के चपेट में आ गया होगा, जिससे उसकी मौत हुई है, हालांकि इसकी पुष्टि डाक्टरों द्वारा नहीं की गई है। ऐसे में अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
वहीं दूसरे मामले में छाल थाना क्षेत्र के ग्राम बांधापाली निवासी अमृता कंवर पति संजय कंवर (22 वर्ष) विगत तीन-चार दिन पहले अपने पति के साथ ग्राम कवाली मायके गई थी। जहां से 30 मई को तेज धूप व गर्मी के बीच बाइक में बैठकर बांधापाली लौट रही थी। इस दौरान ग्राम रीलो के पास पहुंची थी, उसे चक्कर आने लगा, जिससे वह पीछे की तरफ गिर गई, जिससे उसके सिर व शरीर के अन्य जगह गंभीर चोट आने से परिजनों ने उसे जिंदल अस्पताल में भर्ती कर उपचार करा रहे थे। जिसकी शुक्रवार को रात करीब 9 बजे मौत हो गई। घटना की सूचना पर कोतरारोड पुलिस ने शनिवार को मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। ऐसे में बताया जा रहा है कि तेज धूप लगने से उसे चक्कर आया होगा, जिससे गिरकर घायल हुई थी, ऐसे में लू लगने की संभावना है, लेकिन अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
24 दिन पहले हुई थी शादी
इस संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि अमृता व संजय की विगत 7 मई को पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी हुई थी, जिससे 8 मई को अपने ससुराल आई थी, इस दौरान 25 मई को उसके मायके में रामयण पाठ का कार्यक्रम चल रहा था, जिससे पति-पत्नि दोनों बाइक से ग्राम कवाली गए थे, जहां दो-तीन दिन रहने के बाद 30 मई को दोपहर करीब 11.00 बजे अपने गांव आने के लिए निकले थे। इस दौरान करीब 12 बजे के आसपास ग्राम रीलो पहुंचे थे, अमृता अचानक बाइक से गिर गई, जिससे उसके सिर व अन्य जगह गंभीर चोट लगने उपचार के दौरान मौत हुई है। साथ ही अमृता की मौत होने से दोनों परिवार सहित उसके रिश्तेदारों में शोक का माहौल निर्मित हो गया है।

You Might Also Like

फिर पकड़ाई अवैध कबाड़ से लदी ट्रक

प्रदेश की जनता करेगी कांग्रेस के अरमानों पर लाठी से प्रहार : उमेश अग्रवाल

ट्रांसपोर्टरों ने एनटीपीसी के खिलाफ खोला मोर्चा

तीसरे व अंतिम चरण का मतदान आज

कुश्ती प्रतियोगिता में महिला पहलवानों ने दिखाया दम-खम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
Next Article एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त

खबरें और भी है....

वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने छीनी 12 मजदूरों की सांस
तलईपल्ली कोयला परियोजना ने रचा नया कीर्तिमान, देश की ऊर्जा जरूरतों को दे रही मजबूती
ओवरलोड पिकअप पलटी, 22-23 लोग घायल
पड़ृोसी ने की किशोरी से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
ताड़ी बेचते तेलंगाना का अधेड़ पकड़ाया, 265 लीटर अवैध ताड़ी जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने छीनी 12 मजदूरों की सांस
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?