खरसिया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पत्थलगांव की विधायक और रायगढ़ की पूर्व सांसद श्रीमती गोमती साय का जन्मदिन उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर संजय नगर स्थित हनुमान जी के दरबार में विधिवत पूजा अर्चना करते हुए श्रीमती साय के दीर्घायु होने की कामना की गई।
वहीं भाजपा नेता तरुणसिंह ठाकुर, मोनू केसरी, डॉ. श्रवण श्रीवानी, पंकज राय, गोपाल गिरी, सतीश शर्मा, सोनू पार्षद संतोष यादव, बंटी केसरी, मुकेश शर्मा, रतन राठौर, विकास यादव सहित अनेकों महिला कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर श्रीमती साय को कैबिनेट में लेने की अरदास भी की गई। वहीं केक काटकर हर्षोल्लास के साथ श्रीमती गोमती साय का जन्मदिन मनाया।
खरसिया के भाजपाइयों ने मनाया गोमती साय का जन्मदिन
