NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आज की हमारी पीढ़ी देश के लिए शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के योगदान को हमेशा याद करेगी : कलेक्टर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > आज की हमारी पीढ़ी देश के लिए शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के योगदान को हमेशा याद करेगी : कलेक्टर
रायगढ़

आज की हमारी पीढ़ी देश के लिए शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के योगदान को हमेशा याद करेगी : कलेक्टर

वीर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी जयंती पर आयोजित हुआ चित्रकला उत्सव, चित्रकला उत्सव में बड़ी संख्या में बच्चे हुए शामिल, मैराथन दौड़ का भी हुआ आयोजन

lochan Gupta
Last updated: May 21, 2024 12:26 am
By lochan Gupta May 21, 2024
Share
4 Min Read

रायगढ़। वीर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी जयंती उत्सव आज मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में स्थापित उनकी प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित कर मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ। यह दौड़ शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम से शुरू होकर कमला नेहरू पार्क में समाप्त हुई। जहां एनसीसी, एनएसस के छात्र, पूर्व सैनिक, संगठन के सदस्य, परिवार जन एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए। साथ ही कमला नेहरू पार्क में बच्चों के लिए देशभक्ति थीम पर चित्रकला उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 380 से अधिक बच्चे शामिल हुए। चित्रकला उत्सव के समापन पश्चात बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने कहा कि वीर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की शहादत को रायगढ़ सहित पूरे देशवासी याद रखेंगे। उनकी बहादुरी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज की हमारी पीढ़ी देश के लिए उनके योगदान को हमेशा याद करेगी। उन्होंने कहा कि वो आज हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन उनके कार्य उनकी स्मृति हमारे लिए प्रेरणा के रूप में हमेशा मौजूद रहेगी। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आपको अपने जिंदगी में अभी लम्बा सफर तय करना है, उनकी बहादुरी को अपना प्रेरणा स्त्रोत बनाकर अपने लक्ष्य को निर्धारित करें। हर क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ देकर देशसेवा में अपना योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने बच्चों से कहा कि पूरी लगन और मेहनत के साथ लक्ष्य के लिए प्रयासरत रहे और देश के प्रति समर्पित रहे।
कर्नल राजेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वीर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी एक ऐसे वीर योद्धा थे जिनकी बहादुरी को पूरा देश याद रखेगा। कुछ ही इंसान ऐसे होते है जो कम समय में लोगों के दिलों में राज करते है, उनमें से एक व्यक्ति है वीर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी। हमें गर्व है कि शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी रायगढ़ की धरती पर पैदा हुए। हर रायगढ़ वासियों को वीर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी और उनके परिवार पर गर्व है।
शहीद कर्नल त्रिपाठी की माताजी श्रीमती आशा त्रिपाठी ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी बच्चों उनके अभिभावकों और शहर के गणमान्य नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शहीद विप्लव त्रिपाठी आप सबके अपने थे। उनकी जयंती पर यह आयोजन सिर्फ उनके विचारों और योगदानों के स्मरण का अवसर नहीं है। बल्कि इसका उद्देश्य है कि लोग सैन्य सेवाओं के बारे में भी जागरूक हों। उन्होंने बताया कि शहीद कर्नल त्रिपाठी शहर के पहले सैन्य अफसर हैं जिन्होंने नेशनल डिफेंस अकादमी में प्रवेश लिया। जिसने शहर और आस-पास के दूसरे बच्चों को भी प्रेरित किया। श्रीमती त्रिपाठी ने नन्हें बच्चों द्वारा कैनवास में अपने कल्पनाओं से उकेरी तस्वीरों की सराहना करते हुए कहा कि इन चित्रों से बच्चों की रचनात्मकता के साथ उनके देशप्रेम की भावना बहुत ही सुंदर तरीके से झलक रही है।

You Might Also Like

पुरानी रंजिश में 2 दोस्तों को 3 युवकों ने पीटा

चाय-नाश्ते की दुकान पर झगड़ा मारपीट

उपमुख्यमंत्री अरूण साव का आज रायगढ़ आगमन

आजादी के बाद भी आदिवासी अंचलों में सुविधाओं का अभाव

पिकनिक स्पॉट पर हिंसक झड़प, दो गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article इतवारी बाजार में स्टाइगर गोटी से जुआ खिलाते दो पकड़ाये
Next Article सट्टा खाईवाल मो. शहनवाज उर्फ सानू क्रिकेट सट्टा खिलाते रंगे हाथों गिरफ्तार

खबरें और भी है....

तोड़-फोड़ के प्रभावितों से मिले पीसीसी चीफ
दीपक बैज के आरोप गैर-जिम्मेदाराना व मनगढ़ंत
पिकअप की ठोकर से बाइक चालक की हुई मौत
कांग्रेस की सोच विकास विरोधी- विजय अग्रवाल
खुले स्कूलों के पट, पहले दिन तिलक लगाकर बच्चें का हुआ स्वागत

Popular Posts

तोड़-फोड़ के प्रभावितों से मिले पीसीसी चीफ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?