NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: तारापुर संकुल केन्द्र में समर कैंप का आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > तारापुर संकुल केन्द्र में समर कैंप का आयोजन
रायगढ़

तारापुर संकुल केन्द्र में समर कैंप का आयोजन

विभिन्न गतिविधियों व प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों का बौद्धिक विकास

lochan Gupta
Last updated: May 20, 2024 9:41 pm
By lochan Gupta May 20, 2024
Share
3 Min Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश पर रायगढ़ कलेक्टर के विशेष निर्देश एवं जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीसी समग्र शिक्षा एपीओ के मार्गदर्शन में समर कैम्प का आयोजन कर छात्र-छात्राओं में दक्षता उन्नयन के साथ साथ उनके बौद्धिक व व्यक्तित्व विकास के लिए खेलकूद, योगाभ्यास,पेटिंग चित्रकारी,भाषाई तथा गणितीय कौशल विकास के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में रायगढ़ विकासखंड के तारापुर संकुल में समर कैंप का आयोजन कर विभिन्न गतिविधियों को संचालित किया जा रहा है। संकुल केंद्र तारापुर अंतर्गत आने वाले विभिन्न विद्यालयों के स्कूली छात्र-छात्राओं को गतिविधियों के माध्यम से उनके जीवन में प्रयोग होने वाले कौशल विकास के कार्यों हॉस्पिटल, पोस्ट ऑफिस, थाना, रेलवे स्टेशन, बैंक कॉलेज एवं शासकीय कार्यों के भ्रमण वहां की कार्य प्रणाली से अवगत कराने का कार्य किया जा रहा है वही संकुल केंद्र अंतर्गत खेलकूद और गणितीय तथा भाषाई कौशल विकास के लिए भी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विद्यार्थियों को प्रेरित किया जा रहा है।
दिनांक 20 मई 2024 सोमवार को संकुल स्तरीय समर कैंप के प्रथम दिवस का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ प्रारंभ करते हुए योगाभ्यास कराया गया तत्पश्चात गणितीय गतिविधि घन व घनाभ अंकों की खोज स्पीड राइटिंग बच्चों के मनोरंजन हेतु विभिन्न खेलकूद का आयोजन भी किया गया। विद्यार्थियों को एक्सपोजर विजिट के तहत ग्राम के आयुर्वेद अस्पताल आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भ्रमण कराया गया जहां विद्यार्थियों को अस्पताल की उपयोगिता एवं वहाँ के कार्यकलापों के बारे में जानकारी दी गई आरोग्य मंदिर में पदस्थ चिकित्सक डॉ. शेख सादिक द्वारा अस्पताल के कार्य प्रणाली व उपयोगिता से बच्चों को अवगत कराया। संकुल प्राचार्य भोजराम पटेल द्वारा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को इस तरह के कार्यक्रमों से जोड़ते हुए जीवन को सफल बनाने के उद्देश्य के बारे में बताया गया संकुल समन्वयक राजकमल पटेल ने समर कैंप के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी और अंत में उपस्थित शिक्षक कर्मचारी व छात्र -छात्राओं का आभार व्यक्त किया। समर कैंप आयोजन में संकुल स्तर के नोडल अधिकारी प्रधान पाठक श्यामलाल पटेल, कुमार साहू तारापुर विद्यालय से श्रीमती मंजू पटेल, श्रीमती ज्योति देवांगन, श्रीमती चंद्रकांता, सिदार, साल्हेपाली विद्यालय से पद्मलोचन चौधरी, दिगम्बर बोकरामुड़ा विद्यालय से श्रीमती गौरी पटेल हरिकिशन पटेल, पुष्पेंद्र सिधार, तारापुर से प्रधान पाठक ईश्वर प्रसाद पटेल श्रीमती माधुरी पटेल श्रीमती पिंगलेश्वरी पटेल, ठाकुरपाली प्रा.शा. से श्रीमती किरण लता लकड़ा, कुरमापाली से श्रीमती मंजूलता नायक एवं लीना ठक्कर एवं औराभांटा से श्रीमती माधुरी पटेल, सौरभ पटेल, तारापुर विद्यालय से श्रीमती रीता चौहान, श्रीमती सरिता पटेल, रामेश्वर डनसेना, मनोज पटेल, सुधाबाला नायक, अलेख सिदार एवं महेंद्र कुमार सिदार की सक्रिय सहभागिता रही।
इन विद्यालयों की रही भागीदारी
संकुल स्तरीय समर कैंप में माध्यमिक शाला तारापुर, बोकरामुड़ा, कुरमापाली एवं हायर सेकेंडरी स्कूल तारापुर के साथ-साथ प्राथमिक विद्यालय साल्हेपाली नवीन बोकरामुडा, बोकरामुडा, तारापुर ठाकुरपाली, औंराभांठा एवं कुरमापाली के शिक्षक तथा छात्र-छात्राओं की भागीदारी रही।

You Might Also Like

सात किलो गांज व बाइक जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार

अधेड़ को मौत के घाट उतारने वाला जेल दाखिल

थवाईत महिला समाज की अध्यक्ष बनीं दिशा : उमेश थवाईत

एनटीपीसी लारा ने सीएसआर पहल के तहत विद्यार्थियों को जूते वितरित किए

बस स्टेंड में मिली अज्ञात महिला की लाश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article समर कैंप में सीख रहे योगाभ्यास 20 से 30 मई तक हो रहा आयोजन
Next Article पुलिया से नीचे गिरा पिकअप ऑटो, 13 साल की बच्ची की मौके पर मौत

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?