NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: धान के अंतर की राशि को कांग्रेस तरसा-तरसा के चार किश्त में देती थी : सीएम साय
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > धान के अंतर की राशि को कांग्रेस तरसा-तरसा के चार किश्त में देती थी : सीएम साय
छत्तीसगढ़रायपुर

धान के अंतर की राशि को कांग्रेस तरसा-तरसा के चार किश्त में देती थी : सीएम साय

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को चारागाह बनाकर भ्रष्टाचार किया, चुनाव अभियान के अंतिम दिन मुख्यमंत्री दिखे कांग्रेस पर और अधिक आक्रामक

lochan Gupta
Last updated: May 5, 2024 11:59 pm
By lochan Gupta May 5, 2024
Share
8 Min Read

रायपुर/सूरजपुर/बरमकेला। कांग्रेस की सरकार थी तब किसानों को धान के अंतर की राशि को चार किश्त में तरसा-तरसा के देती थी। अब हमारी सुशासन की सरकार है एकमुश्त धान खरीदी हो रही है। क्योंकि हम जो बोलते हैं वो करते हैं, कांग्रेस पार्टी की तरह झूठ नहीं बोलते।
छत्तीसगढ़ में होने वाले तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव के लिए आज प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कांग्रेस पर और अधिक आक्रामक दिखे। सूरजपुर की सभा में श्री साय जब भाषण दे रहे थे तब मंच में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि पांच साल छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा किया, लेकिन कांग्रेस ने अपनी जेब भरी। कांग्रेस ने प्रदेश की जनता से 36 वादे किए, जिनमें एक भी पूरा नहीं किया। पांच साल जनता के साथ धोखाधड़ी की। खनिज संसाधनों से भरपूर हमारे प्रदेश को चारागाह बनाकर भ्रष्टाचार किया।
सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं लांघ दी, इसलिए जनता ने उन्हें नकार दिया। छत्तीसगढ़ की जनता ने बड़े विश्वास से कांग्रेस को सत्ता की बागडोर सौंपी थी, पांच साल क्या हुआ सभी ने देखा। मैं आप सभी से वादा करता हूं जनता के हक़ का जितना भ्रष्टाचार कर कांग्रेस नेताओं ने अपनी तिजोरी भरी है, उन सबकी जांच होगी दोषियों को सजा मिलेगी। भ्रष्टाचार की जांच हम कर रहे हैं, अब जल्द ही दोषी हवालात के पीछे होंगे।
विष्णु देव साय ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज 4 महीने उनकी सरकार को हुए हैं। उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी। 12 लाख किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रूपए क्विंटल धान की कीमत दी। श्री साय ने कहा कि न केवल समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त उनकी सरकार ने किसानों के खाते में ट्रान्सफर किये वरन महिला शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन योजना के तीसरे महीने की राशि भी उनके खातों में ट्रान्सफर कर दी है। हर महीने के पहले सप्ताह को किश्त की राशि दे दी जाएगी, ये भरोसा मुख्यमंत्री ने महिलाओं को दिलाया। उन्होंने कहा कि श्री रामलला दर्शन योजना की शुरुआत भी हो चुकी है, जिससे कि प्रदेश के रामभक्त अयोध्या में भांचा राम के दर्शन का लाभ पा रहे हैं। 5500 रूपये प्रति मानक बोरा तेंदूपत्ता खरीदने के भी आदेश दे दिए हैं और खरीदी के लिए हमनें 15 दिनों का समय भी तय कर दिया है। चरण पादुका योजना की भी पुन: शुरुआत होगी। साथ ही उन्होंने मोदी की गारंटी में जो बचे वादे हैं उनको भी सांय-सांय पूरा करने की बात कही। सारंगढ़ के बरमकेला पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमें भारत को विश्व मित्र बनाना है। इस विचार का मकसद भारत को एक स्वतंत्र शक्ति के रूप में स्थापित करना है, जो चीन से अलग, अमेरिका से अलग और यूरोपीय लोगों से अलग हो। इस अवधारणा में दोस्ती, सहयोग, सह-अस्तित्व और पारस्परिक लाभ शामिल है। सीएम साय ने कहा कि अपनी स्पष्ट हार देख कर कांग्रेस जनता के बीच मोदी और उनकी सरकार के खिलाफ झूठ बोलकर भ्रम फैला रही है। मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर संविधान खत्म हो जाने का झूठ, आरक्षण खत्म हो जाने का झूठ, चुनाव के बाद महतारी वंदन योजना का पैसा बंद हो जाने का झूठ, धान की इकतीस सौ रुपए खरीदी न होने का झूठ, पीडीएस का चावल बंद हो जाने का झूठ वे लगातार बोल रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मोदी और भाजपा के रहते आरक्षण को कोई छू भी नहीं सकता। साथ ही भाजपा की किसी भी जनहितैषी योजनाओं के बंद नहीं होने की बात उन्होंने जनता से कही।
उत्साह से लबरेज सीएम साय ने सभी 11 सीटें जीतने की बात कही
छत्तीसगढ़ में तीसरे और अंतिम चरण में होने वाले चुनाव के लिए आज प्रचार थम गया। आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दो चुनावी सभाओं को संबोधित किया। चुनाव प्रचार थमने के बाद सीएम साय ने पत्रकारों से कहा कि – छत्तीसगढ़ में भाजपा के चुनावी अभियान का समापन आज हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के सूरजपुर में एक बड़ी जनसभा में संबोधन के साथ हुआ। तत्पश्चात बरमकेला में एक बड़ी जनसभा को मैंने संबोधित किया। पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रति लोगों में गजब का उत्साह है और जन-जन के आशीर्वाद से हम प्रदेश की सभी 11 सीटें जीतने जा रहे हैं। अभूतपूर्व समर्थन के लिए जनता-जनार्दन का आभार। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। जिसके अंतर्गत प्रथम दो चरणों में बस्तर, कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव के चुनाव संपन्न हुए। बची हुई 7 सीटों पर मंगलवार 7 मई को चुनाव को संपन्न होगा।
नवीन जिंदल जैसे बड़े कांग्रेसी भाजपा में हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी में भारी बिखराव है। कांग्रेसी आपसी कलह से जूझ रहे हैं। जिसके कारण लगातार कांग्रेसियों का भाजपा में प्रवेश हो रहा है। आज नवीन जिंदल जैसे बड़े कांग्रेस नेता भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी तक पच्चीस हजार से ज्यादा कांग्रेसियों ने भाजपा प्रवेश किया है। जिसमें महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व विधायक से लेकर जनपद अध्यक्ष तक शामिल हैं।
भारत जोड़ो वालों से घर नहीं जुड़ रहा
सीएम साय ने कहा कि नारी न्याय की बात करने वाली कांग्रेस पार्टी में उनकी ही महिला राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ अन्याय हो रहा है, कांग्रेस नेता द्वारा उनका अपमान किया गया। ऐसे कांग्रेसी छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों को क्या न्याय दिला पाएंगे और बात कर रहे हैं नारी न्याय योजना की। भारत जोड़ो की बात करने वाली कांग्रेस आज अपने घर को नहीं जोड़ पा रही है। इसलिए जनता उनके भ्रम में नहीं आएगी, कांग्रेस को फिर से सबक सिखाएगी।
अपने परिवार के बीच आया हूँ
श्री साय ने बरमकेला में कहा कि आज अपने परिवार के बीच आया हूँ। अपने पुराने कार्यक्षेत्र में आया हूँ। आप सभी के आशीर्वाद से मुझे लगातार चार बार सांसद के रूप जनसेवा करने का सौभाग्य मिला। उन्होंने आगामी 7 मई को कमल छाप पर बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया को सांसद बनाने का आग्रह किया।

You Might Also Like

विनोद तावड़े ने सीएम साय से की मुलाकात

10 रुपए में रायपुर से नवा रायपुर पहुंचाएगी ट्रेन, पीएम मोदी आज दिखाएंगे हरी झंडी

रायपुर के मॉल ने नहीं दिया 40 करोड़ का टैक्स

दुर्ग में 6 साल की चचेरी बहन से रेप

ठगी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आचार संहिता के दौरान जशपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
Next Article शनि मंदिर के पास घायल मिला था युवक हुई मौत

खबरें और भी है....

बारिश में भी चलेगा नक्सल विरोधी अभियान- अमित शाह
सर्पदंश से युवक की मौत
गिट्टी से भरी ट्रैक्टर बेकाबू होकर खेत में पलटी
बोर्ड परीक्षा में कम अंक मिला तो छात्रा ने लगाई फांसी
सडक पर मंडरा रहा 18 हाथियों का दल

Popular Posts

बारिश में भी चलेगा नक्सल विरोधी अभियान- अमित शाह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?