रायगढ़। जिले में लंबे अरसे से यात्री बसों के संचालकों व उनके कर्मचारियों की मनमानियां चरम पर हैं। यात्रियों से अनाब-सनाब किराया वूसली व सुविधा एवं सुरक्षा को दरकिनार कर बस का संचालन किया जा रहा है। जिसकी लगातार शिकायत मिलने के बाद अतिरिक्त परिवहन आयुक्त के निर्देश पर जिले की आरटीओ उडऩदस्ता टीम ने सघन चेकिंग अभियान शुरू कर लगातार जांच की जा रही है। बताया जाता है कि 4 यात्री बसों में खामियां पाये जाने पर टीम ने जुर्माना ठोक कर ढाई लाख से अधिक की राशि वसूल की है। बस संचालक बिना टैक्स चुकाए धड़ल्ले से सवारियां ढो रहे हैैं। जब आरटीओ ने जांच की तो इसका पता चला। आरटीओ उडऩदस्ता टीम ने यात्री बसों और कंपनी संचालित बसों की जांच कर उनसे करीब ढाई लाख की पेनाल्टी भी वसूली। यात्री बसों और उद्योग प्रबंधनों द्वारा संचालित बसों की जांच के लिए परिवहन विभाग ने जांच अभियान चलाया है। स्कूल बसों केे बाद अन्य निजी बसों की जांच भी की जा रही है। अतिरिक्त परिवहन आयुक्त के निर्देश और जिला परिवहन अधिकारी के मार्गदर्शन में बसों की जांच की गई।
चार बसों से 2,56050 रुपए का जुर्माना और बकाया शुल्क वसूला गया। बसों में यात्रियों की सुविधा के लिए किराया सूची भी चस्पा करने की हिदायत दी गई। एक बस पर तो छग शासन का टैक्स बकाया मिला। वहीं एक बस का फिटनेस आदि नहीं होने के कारण जब्त कर लिया गया। इसके पहले स्कूली बसों की भी जांच की गई है। परिवहन विभाग वाहन चेकिंग का अभियान चला रहा है।
यात्री बसों पर आरटीओ उडऩदस्ता की गिरी गाज
ढाई लाख का वसूला जुर्माना, किराया सूची चस्पा करने की दी हिदायत
