NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बड़े भंडार स्थित सद्भावना स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बड़े भंडार स्थित सद्भावना स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न
रायगढ़

बड़े भंडार स्थित सद्भावना स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न

lochan Gupta
Last updated: February 5, 2024 1:26 am
By lochan Gupta February 5, 2024
Share
3 Min Read

रायगढ़। बड़े भंडार स्थित सद्भावना स्कूल में वर्ष में एक बार आयोजित होने वार्षिकोत्सव का आयोजन विगत शनिवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। इस वार्षिक उत्सव में आस पास के ग्रामीण सहित क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि की मौजूदगी रही।
अतिथियों के भावभीना स्वागत हेतु विद्यालय के प्रवेश द्वार पर ही अतिथियों को तिलक, चंदन लगाते हुए बैच लगाया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि पंचानन गुप्ता, कार्यक्रम अध्यक्ष शाला विकास एवं पालक समिति अध्यक्ष अवधेश कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष श्रीमती सुलोचना पटेल, बड़े भंडार सरपंच महोदया श्रीमती मोहरमती सिदार, सद्भावना शिक्षण समिति अध्यक्ष सतीश कुमार मैत्री, वीरेंद्र पटेल, जगन्नाथ प्रधान, योगेश चैहान, संतोष कुमार प्रधान, महेश कुमार गुप्ता सहित गणमान्य जनों की मौजूदगी रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ सद्भावना पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर ओमप्रकाश गुप्ता एवं श्रीमती मानिनि गुप्ता के जरिए छत्तीसगढ़ महतारी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। भारत माता के सम्मान में बच्चों द्वारा गायन की प्रस्तुति की गई। डायरेक्टर द्वय ओम प्रकाश गुप्ता एवं श्रीमती मानिनी गुप्ता द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ से भावभीना स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन के दौरान डायरेक्टर ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु स्कूल में संचालित गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। वार्षिक उत्सव के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा यह मंच बच्चो की प्रतिभा को उभारने में मदद गार साबित हो रहा है।
अतिथियों के उद्बोधन में विद्यालय के जरिए संचालित गतिविधियों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों शिक्षकों का मार्गदर्शन भी किया। मुख्य अतिथि की अनुमति से सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। छत्तीस गढ़ महतारी के लिए राजकीय गीत अरपा पैरी धार की प्रस्तुति की गई। नर्सरी से लेकर के कक्षा आठवीं तक के स्कूली बालक बालिकाओं द्वारा अलग-अलग समूह में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। कक्षा पहली की छात्राओं ने अतिथियों हेतु स्वागत गीत गाया। कक्षा सातवीं की छात्रा कुमारी प्रगति ने राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी गीत से शमा बांध दिया। कक्षा तीसरी की छात्राओं ने छत्तीसगढ़ी गीतों के माध्यम से छत्तीसगढ़ कला संस्कृति की शानदार अभिव्यक्ति की। कक्षा दूसरी की छात्राओं ने सुआ गीत पर अपनी अनूठी प्रस्तुति दी। छोटे-छोटे बच्चों ने विभिन्न गीतों में नाच गायन किया। कुमारी पूर्वी गुप्ता एवं उनके साथियों द्वारा राउत नाचा की प्रस्तुति दी। कक्षा सातवीं की बालिकाओं द्वारा देशभक्ति गीत पर प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्ति भावना से ओत प्रोत कर दिया।
नारी शक्ति के तर्ज पर कक्षा चैथी की बालक बालिकाओं ने प्रस्तुति दी जिसकी सराहना की गई। स्कूली बच्चों ने छत्तीसगढ़ी, संबलपुरी, भोजपुरी सहित हिंदी गानों पर बढ़-चढक़र प्रस्तुति दी।

You Might Also Like

कमलेश गोठेवाल लोकेश गुप्ता एवं सुरेंद निषाद महात्मा ज्योतिबा फुले और भगवान बुद्ध नेशनल फेलोशिप अवार्ड से हुए सम्मानित

जिला अस्पताल में कूल्हे की टीबी का सफल उपचार मरीजों को मिल रहा नया जीवन

भालूमार स्कूल में मात्र 3 शिक्षक के भरोसे 120 बच्चे

वरिष्ठ नागरिकों को मतदान केंद्र तक पहुंचने में पुलिस ने की सहायता

3 सौ करोड़ का भुगतान पेंडिंग, चेयरमैन का एमडी को पत्र

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ईवीएम व वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जांच आज से
Next Article जिला अस्पताल परिसर में तैयार हो रहा मितानीन प्रशिक्षण भवन

खबरें और भी है....

ग्रामीण विकास में सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका- सीएम साय
बर्थ-डे सेलिब्रेशन के बाद दोस्तों की पेड़ पर फांसी पर लटकती मिली लाश
मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या
दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात किए पार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ग्रामीण विकास में सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?