NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पोरथ धाम बना आस्था व श्रद्धा का केन्द्र
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पोरथ धाम बना आस्था व श्रद्धा का केन्द्र
रायगढ़

पोरथ धाम बना आस्था व श्रद्धा का केन्द्र

आज महाआरती में शामिल होंगे हजारों लोग, नौका विहार, मंदिर दर्शन व मेला देखने जुटा भक्तों का हुजूम

lochan Gupta
Last updated: January 14, 2024 1:35 am
By lochan Gupta January 14, 2024
Share
4 Min Read

रायगढ़। महानदी के तट पर स्थित पोरथ धाम में मकर संक्रांति का विशाल मेला आज से शुरू हो गया है। 14 जनवरी को यहां लाखों की संख्या में लोग मकर स्नान करते हैं। प्राचीनकाल से मकर संक्रांति का तीन दिवसीय भव्य मेला यहां लगता है जिसमें पड़ोसी राज्य ओडिशा और छत्तीसगढ़ के लोग यहां स्नान कर भोलेनाथ का दर्शन करते हैं। पोरथ धाम पर लगातार बढ़ रही आस्था को देखते हुए शाम को महाआरती का आयोजन किया जाता है। जिसमें हजारो की संख्या में लोग शामिल होते हैं। आज मकर संक्राति पर्व के पहले दिन से ही नाम यज्ञ का भी शुभारंभ हो चुका है।
मेले की खास बात यह है कि यहां दर्शन और स्नान करने आने वाले भक्तों के लिए रसोई में 24 घंटे भोजन की व्यवस्था रहती है। भोजन कराने की सारी जिम्मेदारी पोरथवासी ने संभाल ली है। ग्रामीणों का अनुमान है 15 जनवरी की सायं 4 बजे तक वे 50 हजार से ज्यादा भक्तों को भोजन करा देंगे। इसकी तैयारी उन्होंने पहले से ही मौके पर ही कर रखी है। भक्तों से मिले चावल, दाल और सब्जी से ही 24 घंटे के महाभंडारे में भक्तों को भोजन कराया जाता है। महाभंडारे की व्यवस्था पोरथावासी ही संभाल रहे हैं। बुजुर्ग मानिटरिंग कर रहे हैं। युवाओं को भोजन परोसने और बनाने की जिम्मेदारी दी है। सब्जी काटने का मोर्चा गांव की महिलाओं ने संभाल रखा है। महाभंडारे में कोई व्यवधान न आए इसलिए गांव के अन्य लोगों को बारी-बारी से काम करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बुजुर्ग, युवक व महिलाएं सभी अतिथियों की सेवा मिलकर कर रहे हैं। बड़े बुजुर्ग इस आयोजन को अपनी पुरानी परंपरा से जोडक़र मानते है।
भक्तों को गुरुधाम व प्राचीन ऋषि पत्र का मिल रहा दर्शन
पोरथ धाम पधारे श्रद्धालुओं को यहां ऋषि पत्र के दर्शन, महानदी पर गंगा स्नान, कृष्ण भक्तिभाव से समर्पण गुरुधाम का दर्शन करने को मिल रहा है। मंदिर के आसपास कई प्राचीन मूर्तियां रखी हुई है जिसे देख कर इस स्थल के पुरातात्विक महत्व का अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है। इस मेले में ओडिशा, छग के महासमुंद जिले व जांजगीर व कोरबा तक के लोग पहुंचते हैं।
ओडिसा से भक्त नाव से सफर करके पहुँचे पोरथ धाम
महानदी के दूसरे तट पर बसे ओडिशा के लोग भी पोरथ मेला पहुंचते हैं। वर्तमान में महानदी के इस छोर आने के लिए एक मात्र सहारा नाव ही है। ऐसे में ओडिशा राज्य के सेमलिया, कोडक़ेला, मोहंदी, मेहुलपाली, चांटीपाली, कंडेकेला, शरधा सहित एक दर्जन गांवों के लोग नाव से करीब 50 किमी दूरी सफर कर पोरथ तक पहुंचते हैं।
नौका विहार बना आकर्षण का केन्द्र
महानदी तट पर नाव से विहार करना बच्चों, महिलाओं व बड़े बुजुर्गों के मन को भी आकर्षित कर रहा है। बड़ी संख्या में लोग नाव से नदी भ्रमण करने का आनंद उठाते दिख रहे है।

You Might Also Like

राहगीरों के लिए रोटरी क्लब ने खोला प्याऊ घर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग के हाथों हुआ शुभारंभ

नशे के सौदागरों पर गिरी पुलिस की गाज

शिक्षक की विदाई पर फफक कर रो पड़े सैकड़ों छात्र व पालक

2 जून को कैरियर काउंसलिंग सेमिनार

श्रीमती राधादेवी सिंह का दुखद निधन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ट्रक में लोड 300 बोरी अवैध धान पकड़ाया
Next Article बीजेपी जिला उपाध्यक्ष हत्याकांड का शूटर गिरफ्तार

खबरें और भी है....

8.77 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल
सलियाटोली में बनेगा 250 सीटर नालंदा परिसर का सीएम साय ने किया भूमिपूजन
घरेलू विवाद में बेटे पर चाकू से हमला, आरोपी पिता गिरफ्तार
अस्पतालों में मीडिया पर पाबंदी वाला तुगलकी फरमान निरस्त
बारकोड व चेतावनी के साथ स्कूलों में पहुंचेंगी शासकीय किताबें

Popular Posts

8.77 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?