NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ट्रेलर चालक से लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से लूट की रकम व बाइक जब्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ट्रेलर चालक से लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से लूट की रकम व बाइक जब्त
रायगढ़

ट्रेलर चालक से लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से लूट की रकम व बाइक जब्त

lochan Gupta
Last updated: March 23, 2026 12:05 am
By lochan Gupta March 23, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। विगत दिनों एक युवक ने ट्रेलर चालक का रास्ता रोककर मारपीट करते हुए उसके पास रखे रुपयों की लूट की फिर क्यिोस्क शाखा से रुपए निकलवाकर भाग गया था, घटना की रिपोर्ट पर खरसिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लूट की रकम बरामद करते हुए उसे जेल भेज दिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मिथुन कुमार यादव (25 वर्ष) निवासी ग्राम काटेबंध, जिला गया (बिहार) जो ट्रेलर वाहन चलाने का काम करता है। उसने शनिवार को खरसिया थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि विगत 27 फरवरी 2026 को वह अपने ट्रेलर वाहन से अडानी माइंस तमनार से रॉबर्टसन की ओर कोयला लेकर जा रहा था। इस दौरान रात्रि करीब 2.30 बजे रॉबर्टसन से करीब 2 किमी पहले एक व्यक्ति ने बाइक से उसका रास्ता रोककर उसे ट्रेलर से नीचे खींच लिया और डरा-धमकाकर उसके पास रखे 10 हजार रुपए लूट लिए। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ ले जाकर रोड किनारे बाड़ी में रातभर बंधक बनाकर रखा। सुबह आरोपी उसे ग्राम चपले ले गया और एक कियोस्क शाखा से 35,000 रुपए निकालने के लिए धमकाया। डर के कारण पीडि़त ने 32,000 रुपए निकालकर आरोपी को दे दिए। इसी दौरान पीडि़त ने अपने वाहन मालिक को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वाहन चालक भी जरूरी काम पड़ जाने से अपने गांव चला गया था। ऐसे में जब चालक खरसिया पहुंचा तो 21 मार्च को इसकी रिपोर्ट खरसिया थाना में दर्ज कराई, जिससे पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। साथ ही एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के गांव बड़े डूमरपाली में दबिश दी और उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। इससे उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक तथा लूट की रकम में से खर्च उपरांत शेष 3200 रुपए बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

आदतन बदमाश है युवक

पुलिस ने बताया कि आरोपी सोमनाथ डनसेना उर्फ मालिकराम डनसेना पिता धनीराम डनसेना (27 वर्ष) ग्राम बड़े डूमरपाली थाना खरसिया आदतन बदमाश है। उसके खिलाफ खरसिया थाना में कई मामले दर्ज है। इस कार्रवाई में एएसआई उमाशंकर धृतांत, प्रधान आरक्षक संजय मिंज, महेन्द्र खरे एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आदतन बदमाशों पर पुलिस की नजर बनी हुई है, लूटपाट जैसे गंभीर अपराध में लिप्त आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा और इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
शशि मोहन सिंह, एसएसपी

You Might Also Like

दो हाइवा में भिड़ंत, एक चालक की मौत, दूसरा घायल

आज होटल अंश में ‘आयकर संहिता 2026’ पर मेगा टेक्निकल सेमिनार का आयोजन

केलो नदी में 8 करोड़ 22 लाख की लागत से एक और बनेगा पुल

कुरकुट नदी में नहाने के दौरान डूबने से हाथी शावक की हुई मौत

15 लाख बीपीएल परिवारों को मिलती रहेगी मुफ्त बिजली

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article देवी दर्शन करने जा रहे युवक की ट्रक से कुचलकर मौत, ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा
Next Article अंडील सरना चौक में बड़ा हादसा टला

खबरें और भी है....

आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है सरकार-सीएम साय
अंडील सरना चौक में बड़ा हादसा टला
ट्रेलर चालक से लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से लूट की रकम व बाइक जब्त
देवी दर्शन करने जा रहे युवक की ट्रक से कुचलकर मौत, ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा
देवी मंदिरों में आज कुष्मांडा देवी की हुई आराधना, पूरे दिन माता के जयकारे से गूंजता रहा अंचल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है सरकार-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?