NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आंखों में लौट रही रोशनी, बच्चों की पढ़ाई भी हो रही आसान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > आंखों में लौट रही रोशनी, बच्चों की पढ़ाई भी हो रही आसान
रायगढ़

आंखों में लौट रही रोशनी, बच्चों की पढ़ाई भी हो रही आसान

1,223 मोतियाबिंद ऑपरेशन, 19,492 स्कूली बच्चों की हुई नेत्र जांच

lochan Gupta
Last updated: September 25, 2026 12:12 am
By lochan Gupta September 25, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। किसी के लिए साफ दिखाई देना सामान्य बात हो सकती है, लेकिन आंखों की रोशनी कमजोर होने या मोतियाबिंद के कारण दृष्टि खोने वाले व्यक्ति के लिए यही रोशनी उसके जीवन को फिर से आसान बना देती है। रायगढ़ जिले में स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं ऐसे ही लोगों के जीवन में बदलाव ला रही हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप एवं कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के मार्गदशन मे जिले में मोतियाबिंद के मरीजों के उपचार के लिए लगातार सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत ने बताया कि जिले में 7 हजार मोतियाबिंद ऑपरेशन का लक्ष्य रखा गया है, जिसके विरुद्ध अब तक 1,223 मरीजों के सफल ऑपरेशन किए जा चुके हैं। नि:शुल्क उपचार मिलने से मरीजों को दृष्टि संबंधी परेशानी से राहत मिली है।

जन्मजात मोतियाबिंद से पीडि़त बच्चों का भी हुआ उपचार

जिले में जन्मजात मोतियाबिंद से पीडि़त 7 बच्चे चिन्हांकित किए गए। इनमें से 4 बच्चों का सफल ऑपरेशन नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मीना पटेल द्वारा किया जा चुका है। कम उम्र में बीमारी की पहचान कर समय पर उपचार मिलने से इन बच्चों के बेहतर भविष्य की उम्मीद मजबूत हुई है।

नेत्रदान के लिए भी लोगों को किया जा रहा जागरूक

सिविल सर्जन डॉ. दिनेश पटेल ने बताया कि नेत्र स्वास्थ्य के साथ नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य भी किया जा रहा है। सत्र 2025-27 में 2 व्यक्तियों द्वारा नेत्रदान किया गया है। यह सेवा किसी जरूरतमंद के जीवन में रोशनी लाने का माध्यम बन सकती है। इन सेवाओं को उपलब्ध कराने में शासकीय किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। चिकित्सक दल में डॉ. मीना पटेल, डॉ. सोनाली अग्रवाल एवं डॉ. आर.एम. मेश्राम शामिल हैं। वहीं एन.के. परिकर, नेत्र सहायक अधिकारी, ओटी स्टाफ एवं वार्ड स्टाफ द्वारा भी निरंतर सहयोग दिया जा रहा है।

19,492 बच्चों की जांच, 1,479 में मिला दृष्टि दोष

स्कूली बच्चों की आंखों की जांच को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग लगातार काम कर रहा है। जिले की 647 माध्यमिक शालाओं के 19,492 बच्चों का नेत्र परीक्षण किया गया। जांच में 1,479 बच्चे दृष्टि दोष से पीडि़त पाए गए। इन बच्चों को पढ़ाई में परेशानी न हो, इसके लिए उन्हें नि:शुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

You Might Also Like

जिंदल ने बनाई दुनिया के सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड, रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

माता कुष्मांडा देवी की अराधना करने मंदिरों में कतारबद्ध हुए भक्त

जेपीएल में विश्व सिकल सेल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सीएम साय सहित 12 मंत्रियों को मिला प्रभार

शहर व जिले में ठंड का कहर, बारिश होने से बढ़ी ठिठुरन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article घरघोड़ा को क्षय सुरक्षित विकासखण्ड बनाने की दिशा में मूल्यांकन पूरा
Next Article आइस बॉक्स और जाल से मत्स्य कृषकों को मिला सहारा

खबरें और भी है....

कर्मवीर सिंह बने प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री
जनता का विश्वास खो चुकी कांग्रेस अब जनादेश पर ही उठा रही सवाल-सीएम साय
बेकाबू कार पेड़ से टकराई चालक की मौत
केलो नदी की सफाई के लिए नदी में उतरे वित्तमंत्री ओपी चौधरी
17 सूत्रीय मांग को लेकर डाक्टरों ने ओपीडी सेवा बंद कर शुरू किया हड़ताल

Popular Posts

कर्मवीर सिंह बने प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री
जनता का विश्वास खो चुकी कांग्रेस अब जनादेश पर ही उठा रही सवाल-सीएम साय
बेकाबू कार पेड़ से टकराई चालक की मौत
केलो नदी की सफाई के लिए नदी में उतरे वित्तमंत्री ओपी चौधरी
17 सूत्रीय मांग को लेकर डाक्टरों ने ओपीडी सेवा बंद कर शुरू किया हड़ताल

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?