NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ठेका कंपनी के अधीन किए जाने की आशंका मेें मितानिनें
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > ठेका कंपनी के अधीन किए जाने की आशंका मेें मितानिनें
जशपुरनगर

ठेका कंपनी के अधीन किए जाने की आशंका मेें मितानिनें

lochan Gupta
Last updated: September 24, 2026 12:08 am
By lochan Gupta September 24, 2026
Share
4 Min Read

जशपुरनगर। जिलेभर की मितानिनें मंगलवार को एनएचएम से हटाकर ठेका कंपनी के अधीन किए जाने की आशंका को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचीं। मितानिनों ने इस संबंध में कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) को ज्ञापन सौंपकर अपनी चिंता जताई। बाद में मितानिनों ने सीएमएचओ कार्यालय पहुंचकर भी पूरे मामले में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। मितानिनें सुबह से ही रणजीता स्टेडियम पहुंचने लगी थीं। दोपहर करीब 2 बजे सभी कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं और ज्ञापन सौंपा। इसके बाद मितानिनों का समूह सीएमएचओ कार्यालय पहुंचा, जहां उन्होंने दस्तावेज लिए जाने और अपनी कार्य व्यवस्था को लेकर उठे सवालों पर अधिकारियों से जानकारी मांगी। मितानिनों ने ज्ञापन में बताया कि कुछ दिन पहले आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर उनके और परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड समेत जरूरी दस्तावेज लिए गए थे। उनका कहना है कि दस्तावेज लेने की प्रक्रिया के बारे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई थी। जब उन्होंने दस्तावेज लेने वाली संस्था से इसका उद्देश्य पूछा, तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद मितानिनों के बीच यह चर्चा शुरू हो गई कि कहीं उन्हें एनएचएम से हटाकर किसी ठेका कंपनी के अधीन तो नहीं किया जा रहा है। सारूडीह की मितानिन निरमंती बाई ने बताया कि जानकारी मांगने के बाद भी स्पष्ट जवाब नहीं मिलने से उनके मन में आशंका पैदा हुई। उन्होंने कहा कि मितानिनें ठेका कंपनी के अधीन काम करने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने बताया कि इसी वजह से जिलेभर की मितानिनें अपनी स्थिति स्पष्ट कराने और अधिकारियों का ध्यान इस ओर दिलाने जिला मुख्यालय पहुंचीं। मितानिनों की आशंका पर सीएमएचओ डॉ. जी.एस. जात्रा ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि मितानिनों को हटाने या उन्हें किसी ठेका कंपनी के अधीन किए जाने की बात पूरी तरह गलत है। सीएमएचओ के मुताबिक, मितानिनों के परिवार के सदस्यों को भी आयुष्मान भारत योजना से जोडऩे की प्रक्रिया चल रही है, ताकि परिवार के अन्य सदस्यों को भी योजना के तहत स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिल सके। डॉ. जात्रा ने बताया कि इसी उद्देश्य से मितानिनों के परिवार के सदस्यों से संबंधित डाटा अलग से एकत्र किया गया है। इसके लिए गूगल के माध्यम से डाटा जुटाने की प्रक्रिया की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस डाटा संग्रह का मितानिनों की कार्य व्यवस्था में किसी बदलाव से कोई संबंध नहीं है। उन्हें एनएचएम से हटाने या किसी अन्य व्यवस्था के तहत काम कराने जैसी कोई बात नहीं है। सीएमएचओ ने बताया कि दस्तावेज लिए जाने को लेकर मितानिनों के बीच जो आशंका बनी थी, उसे अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है। उन्हें पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई और बताया गया कि परिवार के सदस्यों को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाने के लिए डाटा जुटाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, मितानिनों की शंकाओं का समाधान किया गया, जिसके बाद उन्हें संतुष्ट कर वापस भेज दिया गया।

You Might Also Like

जिला सडक़ सुरक्षा समिति की कलेक्टर ने ली बैठक

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर

एनएच-43 पर चिन्हांकित दुर्घटना वाले स्थलों का ड्रोन से निरीक्षण

सीएम कैंप कार्यालय बगिया से मिली तत्काल सहायता

तपकरा पुलिस ने लवाकेरा चेक पोस्ट से पकड़ा अवैध अंग्रेजी शराब का जखीरा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विकसित छग के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं : सीएम साय
Next Article डीआईजी एवं पुलिस अधीक्षक की पुलिस परिवार के प्रति संवेदनशीलता

खबरें और भी है....

पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति की सुरमयी आवाज से गूंजा चक्रधर समारोह का मंच
महाराजा चक्रधर सिंह की कला साधना को नमन
स्मृति ईरानी प्रदेश प्रभारी तो सिद्धार्थ शंभु बने सह प्रभारी
किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी जेल दाखिल
रेलपांत पर आत्महत्या करने पहुंचे युवक को पुलिस ने बचाया

Popular Posts

पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति की सुरमयी आवाज से गूंजा चक्रधर समारोह का मंच
महाराजा चक्रधर सिंह की कला साधना को नमन
स्मृति ईरानी प्रदेश प्रभारी तो सिद्धार्थ शंभु बने सह प्रभारी
किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी जेल दाखिल
रेलपांत पर आत्महत्या करने पहुंचे युवक को पुलिस ने बचाया

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?