रायगढ़। किरोड़ीमल डिग्री कॉलेज में बीसीए विभाग के विगत तीन साल कंप्यूटर खराब पड़ा हुआ है, इसके अलावा कॉलेज परिसर में फैली अव्यवस्था को लेकर मंगलवार को छात्रों ने प्राचार्य कक्ष के बाहर धरना पर बैठ गए इस दौरान करीब दो घंटे तक चले इस प्रदर्शन के बाद प्राचार्य द्वारा आश्वासन दिया गया कि जल्द ही व्यवस्था सुधार कराई जाएगी, तब जाकर छात्रों ने धरना समाप्त किया।
उल्लेखनीय है कि शहर के किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान माह विद्यालय में रायगढ़ सहित आसपास के जिले के भी यहां पड़ी संख्या में छात्र पढ़ाई के लिए आते हैं, लेकिन इसके बाद भी यहां हर समय अव्यवस्था फैली रहती है। जिसको लेकर हर हमेशा यहां के छात्रों को व्यवस्था सुधारने के लिए धरना प्रदर्शन करना पड़ता है। ऐसे में मंगलवार को भी यहां के करीब दर्जनभर छात्र नेता बीसीए विभाग में फैली अव्यवस्था को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान विद्यार्थियों का कहना था कि बीसीए विभाग में कंप्यूटर तो लगे हैं, लेकिन रख-रखाव व अव्यवस्था के कारण पिछले तीन साल से सभी कंप्यूटर खराब पड़े हैं। जिसके सुधार के लिए कई बार कालेज प्राचार्य को सूचना दिया गया, लेकिन इनके कानों तक जूं तक नहीं रेग रही है।
इससे बीसीए में एडमिशन लेने वाले छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, साथ ही प्रायोगिक कक्षाओं से भी वंचित हैं। वहीं छात्रों का कहना था कि अगर इसी तरह चलता रहा तो आने वाले दिनों छात्रों का परीक्षा परिणाम क्या होगा, इससे यहां पढऩे वाले छात्रों के रिजल्ट पर असर पड़ेगा। ऐसे में विगत कई दिनों से छात्र कभी ज्ञापन के माध्यम से तो कभी मौखिक रूप से कालेज प्रबधन को सूचना दे रहे थे, लेकिन लगातार मामले को टाला जा रहा था, जिससे नाराज एबीव्हीपी छात्रों ने प्राचार्य कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की।
डिग्री कॉलेज में खराब कंप्यूटर को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन
प्राचार्य द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद धरना किया समाप्त



