NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महत्वकांक्षी दल्लीराजहरा- रावघाट नई रेल लाइन परियोजना पूर्ण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > महत्वकांक्षी दल्लीराजहरा- रावघाट नई रेल लाइन परियोजना पूर्ण
बिलासपुर

महत्वकांक्षी दल्लीराजहरा- रावघाट नई रेल लाइन परियोजना पूर्ण

रेलखंड पर रेल संरक्षा आयुक्त, दक्षिण पूर्व परिमण्डल, कोलकाता- श्री सुमीत सिंघल द्वारा रेल निरीक्षण एवं गति परीक्षण संपन्न

lochan Gupta
Last updated: September 23, 2026 12:10 am
By lochan Gupta September 23, 2026
Share
3 Min Read

दल्लीराजहरा रावघाट नई रेल लाइन परियोजना के रावघाट- ताड़ोकी सिंगल लाइन विद्युतीकृत ब्रॉडगेज सेक्शन का निरीक्षण कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) द्वारा किया गया

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल अंतर्गत दल्लीराजहरा– रावघाट नई रेल लाइन परियोजना के ताड़ोकी–रावघाट सिंगल लाइन विद्युतीकृत ब्रॉडगेज सेक्शन का निरीक्षण रेल संरक्षा आयुक्त, दक्षिण पूर्व परिमण्डल, कोलकाता श्री सुमीत सिंघल द्वारा कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) द्वारा किया गया।
कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी दिनांक 22 सितम्बर 2026 को सीआरएस स्पेशल ट्रेन द्वारा ताड़ोकी से रावघाट सेक्शन का निरीक्षण किया रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) श्री सुमीत सिंघल द्वारा गति परीक्षण (स्पीड ट्रायल) भी संपन्न किया गया। इस अवसर पर श्री मुदित भटनागर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) मुख्यालय बिलासपुर एवं मंडल रेल प्रबंधक, रायपुर दयानंद, रेल विकास निगम लिमिटेड से सरोज कांता पात्रा, पीईडी ईस्ट-आरवीएनएल, भावेश पांडे- सीपीएम/आरवीएनएल/ रायपुर कन्हैया गोयल/ एजीएम/ आरवीएनएल/रायपुर सहित संबंधित वरिष्ठ रेल अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा किया गया निरीक्षण एवं गति परीक्षण नई रेल लाइन के कमीशनिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इस दौरान रेल लाइन, पुल-पुलियों, विद्युतीकरण, सिग्नलिंग एवं अन्य संरक्षा तथा तकनीकी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत रेलखंड की परिचालन क्षमता एवं संरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया। बहुप्रतीक्षित दल्लीराजहरा रावघाट रेल परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। वर्तमान में दल्लीराजहरा से ताड़ोकी तक यात्रियों को रेल की सुविधा मिल रही है।
ताड़ोकी – रावघाट सेक्शन में ट्रेन परिचालन से आसपास के क्षेत्रों की रेल कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन के बेहतर एवं सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध होंगे। इस रेल लाइन के माध्यम से कृषि उत्पादों एवं स्थानीय व्यापारिक वस्तुओं के परिवहन को सुगमता मिलेगी, नई रेल लाइन ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों को व्यापक रेल नेटवर्क से जोडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बेहतर रेल संपर्क से नागरिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं व्यापार से जुड़े अवसरों तक पहुंचने में सुविधा होगी। साथ ही, रेल परिवहन के विस्तार से क्षेत्र में पर्यटन, निवेश तथा अन्य आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी।
दल्लीराजहरा– रावघाट नई रेल लाइन परियोजना के ताड़ोकी–रावघाट का निरीक्षण एवं गति परीक्षण रेल लाइन के कमीशनिंग की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति है। रेल प्रशासन द्वारा आवश्यक संरक्षा प्रक्रियाओं एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप आगे की कार्यवाही की जाएगी।

You Might Also Like

रेलवे महाप्रबंधक तरुण प्रकाश द्वारा बिलासपुर-रायपुर खंड का निरीक्षण

बिलासपुर मंडल की सतर्कता और त्वरित सेवा!

रेलवे ट्रैक पार करना खतरनाक एवं दंडनीय अपराध

पीएम मोदी ने लोको निर्माण केंद्र का किया लोकार्पण

जिले में नकली कीटनाशक की बिक्री से किसान परेशान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रेल संरक्षा के 4 सजग प्रहरियों को आज महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने किया सम्मानित
Next Article एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू

खबरें और भी है....

ताल, सुर, लय व नृत्य से गुलजार हुआ चक्रधर समारोह की 9वीं शाम
भूपेश के काफिले पर हमले के पीछे ‘कांग्रेस की गुटबाजी’
डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राम-नामी’ को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
घर के पीछे किशोरी से दुष्कर्म, बालिग होने पर ले भगा, पुलिस ने तमिलनाडू से किया गिरफ्तार
डिग्री कॉलेज में खराब कंप्यूटर को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन

Popular Posts

ताल, सुर, लय व नृत्य से गुलजार हुआ चक्रधर समारोह की 9वीं शाम
भूपेश के काफिले पर हमले के पीछे ‘कांग्रेस की गुटबाजी’
डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राम-नामी’ को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
घर के पीछे किशोरी से दुष्कर्म, बालिग होने पर ले भगा, पुलिस ने तमिलनाडू से किया गिरफ्तार
डिग्री कॉलेज में खराब कंप्यूटर को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?