NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुर

एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू

lochan Gupta
Last updated: September 23, 2026 12:10 am
By lochan Gupta September 23, 2026
Share
3 Min Read

बिलासपुर। विजिलेंस विभाग के मार्गदर्शन में विकसित हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) को कोल इंडिया स्तर पर विस्तार देने की तैयारी, 2.2 लाख से अधिक कर्मियों को मिलेगा लाभ एसईसीएल में विकसित हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) को अब पूरे कोल इंडिया में भी लागू किया जाएगा। एसईसीएल द्वारा विकसित इस प्रणाली को आधार बनाकर कोल इंडिया के लिए एकीकृत अस्पताल प्रबंधन प्रणाली विकसित की जाएगी जिससे कंपनी के 2.2 लाख से अधिक कर्मचारी लाभान्वित होंगे। इससे विभिन्न अनुषंगी कंपनियों के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी प्रक्रियाओं को एक साझा डिजिटल व्यवस्था से जोडऩे की दिशा में काम आगे बढ़ेगा। एसईसीएल में एचएमआईएस की शुरुआत 27 मई 2026 को केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने की थी। इसका उद्देश्य मरीजों के चिकित्सा अभिलेखों को डिजिटल रूप में सुरक्षित करने के साथ अस्पताल प्रबंधन को अधिक व्यवस्थित बनाना है।

पंजीयन से उपचार तक जानकारी एक जगह

एचएमआईएस में मरीज के पंजीयन, चिकित्सकीय परामर्श, उपचार और दवा संबंधी जानकारी को डिजिटल रूप से दर्ज करने की सुविधा है। इससे मरीज की चिकित्सा संबंधी जानकारी व्यवस्थित रूप से उपलब्ध रहती है और जरूरत पडऩे पर पिछले अभिलेखों को देखना आसान होता है। प्रणाली में चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों की ऑनलाइन प्रक्रिया तथा अमृत औषधि केंद्र और दवा प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं को भी शामिल किया गया है। इससे कागजी प्रक्रिया कम करने, जानकारी के बेहतर अभिलेखीकरण और विभिन्न चरणों की निगरानी में मदद मिलेगी।

विजिलेंस विभाग की रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस पहल को विकसित करने और आगे बढ़ाने में एसईसीएल के विजिलेंस विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विभाग के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी प्रक्रियाओं में डिजिटल माध्यम से पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर निगरानी की दिशा में कार्य किया गया। एसईसीएल में विकसित इस व्यवस्था की उपयोगिता को देखते हुए अब इसे कोल इंडिया स्तर पर विस्तार देने की दिशा में कदम उठाया गया है।

एसईसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन ने कहा,

एचएमआईएस के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी प्रक्रियाओं को डिजिटल रूप से व्यवस्थित करने का प्रयास किया गया है। इससे चिकित्सा अभिलेखों का बेहतर प्रबंधन, प्रक्रियाओं की निगरानी और जवाबदेही को मजबूत करने में सहायता मिलेगी। एसईसीएल में विकसित इस व्यवस्था का कोल इंडिया स्तर पर विस्तार इस पहल को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कोल इंडिया स्तर पर एचएमआईएस के विस्तार से विभिन्न अस्पतालों में चिकित्सा अभिलेखों के डिजिटलीकरण, प्रक्रियाओं में एकरूपता, बेहतर निगरानी और अस्पताल प्रबंधन में डिजिटल समन्वय को बढ़ावा मिलेगा।

You Might Also Like

रेलटेल को मिला ‘नवरत्न’ का दर्जा

ट्रेनों में महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए जन जागरूकता अभियान

आयुक्त, रेलवे सेफ्टी द्वारा विद्युतीकृत तीसरी नई रेल लाइन का निरीक्षण

दपूम रेलवे में टिकट चेकिंग और पार्सल स्टाफ को किया गया सम्मानित

रेलकर्मियों को स्टेशन में दिया गया अग्निशमन यंत्र प्रयोग का प्रशिक्षण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article महत्वकांक्षी दल्लीराजहरा- रावघाट नई रेल लाइन परियोजना पूर्ण
Next Article स्टेशनों, ट्रेनों एवं कार्यालयों में गूंजा स्वच्छता का संदेश

खबरें और भी है....

ताल, सुर, लय व नृत्य से गुलजार हुआ चक्रधर समारोह की 9वीं शाम
भूपेश के काफिले पर हमले के पीछे ‘कांग्रेस की गुटबाजी’
डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राम-नामी’ को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
घर के पीछे किशोरी से दुष्कर्म, बालिग होने पर ले भगा, पुलिस ने तमिलनाडू से किया गिरफ्तार
डिग्री कॉलेज में खराब कंप्यूटर को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन

Popular Posts

ताल, सुर, लय व नृत्य से गुलजार हुआ चक्रधर समारोह की 9वीं शाम
भूपेश के काफिले पर हमले के पीछे ‘कांग्रेस की गुटबाजी’
डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राम-नामी’ को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
घर के पीछे किशोरी से दुष्कर्म, बालिग होने पर ले भगा, पुलिस ने तमिलनाडू से किया गिरफ्तार
डिग्री कॉलेज में खराब कंप्यूटर को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?