NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: संजय मार्केट, रामलीला मैदान, केनाल रोड व मरीन ड्राइव का होगा कायाकल्प
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > संजय मार्केट, रामलीला मैदान, केनाल रोड व मरीन ड्राइव का होगा कायाकल्प
रायगढ़

संजय मार्केट, रामलीला मैदान, केनाल रोड व मरीन ड्राइव का होगा कायाकल्प

शहर को 126.92 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया भूमिपूजन-लोकार्पण, चार और बड़े कार्यों की घोषणा

lochan Gupta
Last updated: September 22, 2026 12:13 am
By lochan Gupta September 22, 2026
Share
7 Min Read

रायगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत रायगढ़ में विकास कार्यों को गति देने सोमवार को संत पूज्य श्री प्रियदर्शी राम जी ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट रायगढ़ में भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपमुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के कुल 126.92 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण हुआ। वहीं उपमुख्यमंत्री ने शहर के विकास के लिए चार और बड़े कार्यों की घोषणा की। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी.चौधरी दिल्ली से वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान, राज्यगीत और छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुई। नगर निगम के जनप्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को पूर्ण हो चुके आवासों की प्रतिकात्मक चॉबी भी सौंपी गई।

विकसित जिला बनाने तेज गति से कार्य जारी- उप मुख्यमंत्री श्री साव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि रायगढ़ तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। रायगढ़ जिले को विकसित जिला बनाने के लिए तेज गति से काम किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास कार्यों को गति देने के साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ नगर निगम की ओर से लगभग 10 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की सूची उन्हें दी गई है। इन कार्यों के लिए शीघ्र स्वीकृति प्राप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि रायगढ़ के विकास के लिए राशि की कोई कमी नहीं होगी। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि शहर की जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने शहर के विकास के लिए चार अतिरिक्त कार्यों की घोषणा की। इनमें संजय मार्केट के निर्माण एवं उन्नयन के लिए 15.67 करोड़ रुपए, रामलीला मैदान के विकास, मंच एवं पवेलियन निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए, तालाब के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के लिए 4.99 करोड़ रुपए तथा केवड़ाबाड़ी से मरीन ड्राइव तक सनलाईजेशन कार्य के लिए 9.97 करोड़ रुपए शामिल हैं। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि रायगढ़ में सडक़, नाली, जल निकासी, बाजार, खेल और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ औद्योगिक गतिविधियों के साथ अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान के लिए भी जाना जाता है। विकास कार्यों के माध्यम से शहर की सुविधाओं को बेहतर बनाते हुए रायगढ़ को विकसित और सुव्यवस्थित शहर के रूप में आगे बढ़ाना है। उन्होंने निर्माण एजेंसियों से कहा कि विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

औद्योगिक पहचान के अनुरूप विकसित हो रहा रायगढ़- वित्तमंत्री

वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी.चौधरी ने दिल्ली से वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि रायगढ़ के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में रायगढ़ नगर निगम को विभिन्न योजनाओं के तहत 384.66 करोड़ रुपए के कार्यों की स्वीकृति मिली है। वहीं लोक निर्माण विभाग के माध्यम से जिले में सडक़, भवन और पुल सहित विभिन्न कार्यों के लिए 1426 करोड़ रुपए की स्वीकृति का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि रायगढ़ के रिंग रोड के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रायगढ़-घरघोड़ा फोरलेन तथा पूंजीपथरा-तमनार फोरलेन की दिशा में भी कार्य आगे बढ़ रहा है। इसके अलावा तमनार-उरगा-लैलूंगा, तमनार बाईपास, कया-कमतरा- चरखापारा-ससकोबा-बंधनपुर और कोड़ातराई-पुसौर फोरलेन सहित विभिन्न सडक़ परियोजनाओं का भी उन्होंने उल्लेख किया। उन्होंने रायगढ़ में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, संगीत महाविद्यालय भवन और वर्किंग वूमेन हॉस्टल जैसे कार्यों की जानकारी भी दी। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ की अधोसंरचना को उसकी औद्योगिक पहचान के अनुरूप मजबूत किया जा रहा है।

इन कार्यों का हुआ भूमिपूजन एवं लोकार्पण

नगर निगम रायगढ़ के अंतर्गत भूमिपूजन वाले कार्यों में 15वें वित्त आयोग से 28 सडक़, नाली, उद्यान सहित अन्य विकास कार्यों के लिए 10.55 करोड़ रुपए, केवड़ाबाड़ी चौक से मरीन ड्राइव कैनाल लिंक रोड के लिए 25.63 करोड़ रुपए और वार्ड क्रमांक 42 में आईएसबीटी निर्माण के लिए 20.75 करोड़ रुपए शामिल हैं। वहीं 2 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से टाउन हॉल में 20 लाख लीटर पानी टंकी के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। इसी तरह लोक निर्माण विभाग के तहत 67.80 करोड़ रुपए के चार कार्यों का भूमिपूजन हुआ। इनमें ढिमरापुर चौक से कोतरा थाना चौक तक 4.125 किमी सडक़ का चौड़ीकरण एवं फोरलेन निर्माण, दनौट-कया-कमतरा मार्ग का उन्नयन एवं 60 मीटर पुल, मुकडेगा से करवारजोर 6.50 कि.मी. सडक़ तथा घरघोड़ा विश्रामगृह में अतिरिक्त कक्ष एवं भवन जीर्णोद्धार के कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे ने आभार व्यक्त किया।

निगमायुक्त ने बताया विकास कार्यों का खाका

नगर निगम आयुक्त ने कहा कि शहर की अधोसंरचना मजबूत करने और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। नगरोत्थान 1.0 के तहत प्रगति नगर मरीन ड्राइव, एफसीआई क्षेत्र में ऑक्सीजन जोन-कम-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और आईएसबीटी तथा नगरोत्थान 2.0 के तहत केनाल लिंक रोड जैसे कार्य किए जा रहे हैं। वार्ड स्तर पर सडक़, नाली, पार्क और अन्य सुविधाओं को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

महापौर ने कहा-शहर में लगातार हो रहे विकास कार्य

महापौर ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी का आभार जताते हुए कहा कि रायगढ़ में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने रायगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान का उल्लेख करते हुए कहा कि शहर में आधुनिक सुविधाओं के विस्तार के साथ विकास कार्य आगे बढ़ाए जा रहे हैं। इस अवसर पर सभापति डिग्री लाल साहू, अरूणधर दीवान, गुरुपाल भल्ला, सुभाष पाण्डेय, श्रीकांत सोमावार, विकास केडिया, अनुपम पाल, जतीन साव, अरूण कातोरे, पवन अग्रवाल, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, डीएफओ रायगढ़ अरविंद पीएम, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे, नगर निगम के पार्षदगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

लैलूंगा में जगह जगह मनाया गया वट सावित्री व्रत

नशीली कैप्सूल गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार

कार का कांच तोडक़र ले उड़े 1 लाख

सडक़ दुर्घटना के घायलों को मिल रही पीएम-राहत योजना की सुविधा

मृतिका के मोबाइल पर रिकॉर्ड हुई लाइव मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article खर्रा घाट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय
Next Article अरुण साव ने किया चक्रधर समारोह की आठवीं सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ

खबरें और भी है....

अरुण साव ने किया चक्रधर समारोह की आठवीं सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ
संजय मार्केट, रामलीला मैदान, केनाल रोड व मरीन ड्राइव का होगा कायाकल्प
खर्रा घाट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय
पुलिस वाहन को ठोकर कर भाग रहे थे तस्कर, 3 पिकअप में 6 गौवंश बरामद, झारखंड लेकर जा रहे थे
बड़पारा शराब भ_ी के पास लूट के 2 आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

अरुण साव ने किया चक्रधर समारोह की आठवीं सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ
संजय मार्केट, रामलीला मैदान, केनाल रोड व मरीन ड्राइव का होगा कायाकल्प
खर्रा घाट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय
पुलिस वाहन को ठोकर कर भाग रहे थे तस्कर, 3 पिकअप में 6 गौवंश बरामद, झारखंड लेकर जा रहे थे
बड़पारा शराब भ_ी के पास लूट के 2 आरोपी गिरफ्तार

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?