NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 22 को जिला अस्पताल में अंगदान कार्यक्रम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > 22 को जिला अस्पताल में अंगदान कार्यक्रम
सारंगढ़

22 को जिला अस्पताल में अंगदान कार्यक्रम

lochan Gupta
Last updated: September 20, 2026 11:37 pm
By lochan Gupta September 20, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत 22 सितंबर को दोपहर 3 बजे जिला अस्पताल सारंगढ़ के सभा कक्ष में अंगदान कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को अंगदान जैसे मानवीय और जीवनदायी संकल्प से जोडऩा और अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करना है। स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने जिलेवासियों से बढ़-चढक़र सहभागिता की अपील की है। उन्होंने कहा कि अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है और किसी व्यक्ति का संकल्प जरूरतमंद के जीवन में नई आशा का आधार बन सकता है। यह मानव कल्याण से जुड़ी महत्वपूर्ण पहल है।
सीएमएचओ डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव ने नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधियों और संस्थाओं से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि अंगदान मानव सेवा का ऐसा माध्यम है जिससे व्यक्ति अपने जीवन के बाद भी जरूरतमंदों के जीवन को संवारने में योगदान दे सकता है। इस कार्यक्रम में नागरिकों को अंगदान के महत्व की जानकारी दी जाएगी और संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि जिलेवासी 22 सितंबर को दोपहर 3 बजे जिला अस्पताल के सभा कक्ष में पहुंचकर इस जनहितकारी पहल में सहभागी बनें।

जिला अस्पताल में 543 सुरक्षित प्रसव से बढ़ा जनता का भरोसा

सारंगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन एवं सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल के प्रयासों से जिला चिकित्सालय सारंगढ़ बेहतर, आधुनिक एवं सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाओं में नए आयाम स्थापित कर रहा है। सुरक्षित मातृत्व को प्राथमिकता देते हुए अस्पताल ने संस्थागत प्रसव में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है, जिसका सीधा लाभ क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को मिल रहा है डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया कि – जनवरी 2026 से अब तक कुल 543 सफल एवं सुरक्षित प्रसव कराए जा चुके हैं। इसमें जून 2026 से शुरू उन्नत सिजेरियन सुविधा के तहत 41 जटिल सिजेरियन ऑपरेशन और 502 सामान्य प्रसव शामिल हैं। यह उपलब्धि बेहतर सुविधाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकों और स्वास्थ्य टीम के समर्पण को दर्शाती है।
पहले गंभीर स्थिति वाली गर्भवतियों को बड़े शहरों में रेफर करना पड़ता था, जिससे समय व आर्थिक परेशानी होती थी। अब सामान्य व सिजेरियन दोनों सुविधा स्थानीय स्तर पर मिलने से जटिल मामलों में भी तत्काल उपचार मिल रहा है। 24 घंटे सुरक्षित प्रसव सुविधा से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को बड़ी राहत मिली है। इस सफलता में आर एमओ डॉ.नरेंद्र रात्रे स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रानू मनहर, एनेस्थेटिस्ट डॉ. कुंती नायक, सर्जन डॉ. राकेश साहू, स्टाफ नर्स राखी घोष, फरहा जांगड़े, उमा पटेल सहित पूरी टीम की भूमिका रही। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह आंकड़ा अस्पताल की कार्यकुशलता और जनता के भरोसे का प्रमाण है।

You Might Also Like

20 दिसंबर तक नहीं करेंगे राइस मिलर्स कस्टम मिलिंग

जेलर के खिलाफ ज्ञापन कलेक्टर को : सुभाष जालान

होली शांतिपूर्ण मनाने प्रशासन उतरा सडक़ों पर

बहु ने दुध में चूहे मारने की दवा मिलाकर ससुर को पिलाई, हुई मौत, महिला गिरफ्तार

श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन में हितग्राहियों को लाखो रुपये की सहायता राशि का चेक वितरित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कृष्णा विहार कालोनी में आयोजित श्री गणेश महोत्सव में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी
Next Article अम्बेडकर चौक में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया सेवा का संदेश

खबरें और भी है....

महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान-सीएम साय
लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाने में जुटी साय सरकार
15 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार
अवैध महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार
दिल्ली छात्रसंघ चुनाव के नतीजों ने युवाओं का रुझान सामने लाया

Popular Posts

महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान-सीएम साय
लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाने में जुटी साय सरकार
15 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार
अवैध महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार
दिल्ली छात्रसंघ चुनाव के नतीजों ने युवाओं का रुझान सामने लाया

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?