NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विजयपुर और तुरकुमुड़ा तालाब में होगा गणेश विसर्जन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > विजयपुर और तुरकुमुड़ा तालाब में होगा गणेश विसर्जन
रायगढ़

विजयपुर और तुरकुमुड़ा तालाब में होगा गणेश विसर्जन

विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर रहेगा विशेष फोकस, रैली में नशे की हालत में पहुंचने वालों पर होगी कार्रवाई

lochan Gupta
Last updated: September 20, 2026 12:20 am
By lochan Gupta September 20, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। गणेश विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम, राजस्व, विद्युत और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ गणेश पंडाल आयोजन समितियों के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने कहा कि गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन विजयपुर और तुरकुमुड़ा तालाब में किया जाएगा। विजयपुर में बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। उन्होंने आयोजन समितियों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी रैली या जुलूस में हथियार लेकर नहीं चलें और नशे की हालत में विसर्जन में शामिल न हों।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने कहा कि विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शांति व्यवस्था बिगाडऩे या नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आयोजन समितियों से अपने सदस्यों और श्रद्धालुओं को भी सुरक्षा नियमों का पालन कराने की अपील की। विसर्जन स्थलों पर नगर निगम द्वारा सफाई और प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। प्रतिमाओं के सुरक्षित विसर्जन के लिए क्रेन और जेसीबी की व्यवस्था रहेगी। जिला सेनानी के माध्यम से गोताखोर भी तैनात रहेंगे, ताकि जरूरत पडऩे पर तत्काल मदद मिल सके। आयोजन समितियों से कहा गया कि बच्चों को जलाशय के पास अकेले न जाने दें। साथ ही डीजे और ध्वनि व्यवस्था को लेकर निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने सभी गणेश उत्सव समितियों और नागरिकों से आपसी सहयोग, अनुशासन और सौहार्द के साथ गणेश विसर्जन संपन्न कराने और किसी भी अप्रिय स्थिति या शांति व्यवस्था से संबंधित समस्या होने पर पुलिस कंट्रोल रूम मोबाइल नंबर 9479193299 पर तत्काल सूचना देने की अपील की गई।

You Might Also Like

खरसिया में जय व्यापार पैनल के प्रत्यासी भरत लाल बलेचा ने व्यापारियों से किया संवाद, मांगा आशीर्वाद

सीएम साय ने गृह ग्राम बगिया में परिवार सहित डाला वोट

कमिश्नर क्षत्रिय ने बारिश के मद्देनजर जलभराव एवं निर्माण कार्यों पर विशेष निगरानी के दिए निर्देश

लोकनाथ जेना बने सचिव संघ के निर्विरोध जिला अध्यक्ष

समृद्धि मेहर ने कला प्रेमियों को किया मंत्रमुग्ध

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चक्रधर समारोह के छठवीं शाम भाव, लय और ताल से सजा मंच
Next Article रेलवे प्लेटफार्म में यात्री से मोबाइल की लूट, जीआरपी ने आरोपी को धर दबोचा

खबरें और भी है....

कृष्णा विहार कालोनी में आयोजित श्री गणेश महोत्सव में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जलवायु संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, बोले- विकासशील देशों पर उत्सर्जन का बोझ डालना उचित नहीं
एसपी ने महाराज से पूछा ऑनलाइन ठगी से बचने का उपाय
आज शाम सजेगी सुर-ताल की महफिल
युवक ने घर के रसोई फांसी लगाकर दी जान

Popular Posts

कृष्णा विहार कालोनी में आयोजित श्री गणेश महोत्सव में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जलवायु संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, बोले- विकासशील देशों पर उत्सर्जन का बोझ डालना उचित नहीं
एसपी ने महाराज से पूछा ऑनलाइन ठगी से बचने का उपाय
आज शाम सजेगी सुर-ताल की महफिल
युवक ने घर के रसोई फांसी लगाकर दी जान

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?