NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ‘माँ’ की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ‘माँ’ की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!
रायगढ़

‘माँ’ की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!

अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद, जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार, दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार

lochan Gupta
Last updated: September 19, 2026 11:45 pm
By lochan Gupta September 19, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़। एक मां की आंखों के सामने उसके बेटे के साथ कथित मारपीट की घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। घटना के बाद सदमे में आई बुजुर्ग मां की तबीयत बिगड़ी और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मां की मौत के बाद अब परिवार के सामने सबसे बड़ा सवाल है आखिर इस पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने कब आएगी और दोषियों पर कब कार्रवाई होगी। मामला सारंगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम छर्रा का बताया जा रहा है, जहां जमीन विवाद को लेकर लंबे समय से परिवारों के बीच विवाद चलने की बात सामने आई है। पीडि़त पक्ष के अनुसार, पूर्व में भी मारपीट को लेकर शिकायत की गई थी और कथित तौर पर इससे संबंधित वीडियो भी सामने आया था।

11 सितंबर की घटना ने छीन ली मां

पीडि़त तुम्बकलाल मनहर के मुताबिक, 11 सितंबर को जमीन विवाद को लेकर उसके साथ कथित रूप से मारपीट हुई। इस दौरान उसकी मां ने बेटे को पिटते हुए देखा। परिवार का कहना है कि इस घटना के बाद बुजुर्ग महिला गहरे सदमे में चली गई और उसकी हालत लगातार बिगडऩे लगी। तुम्बकलाल अपनी मां को लेकर तत्काल मदद और उपचार के लिए पहुंचा। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में रायगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। जिस मां ने बेटे को बचपन से संभाला, उसी मां को खोने का दर्द अब बेटे की आंखों में साफ दिखाई दे रहा है।

मां की अर्थी के साथ इंसाफ की उम्मीद

मां की मौत के बाद परिवार ने नियमानुसार कार्रवाई के लिए पुलिस से संपर्क किया। पोस्टमार्टम के बाद पीडि़त पक्ष द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई। अब परिवार चाहता है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और घटना के लिए जिम्मेदार पाए जाने वाले लोगों पर कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाए। परिवार का कहना है कि उनके लिए यह सिर्फ जमीन का विवाद नहीं रह गया है। उन्होंने अपनी मां खोई है और अब उन्हें न्याय चाहिए।

एसपी सुनील शर्मा से परिवार को भरोसा

इस मामले में पीडि़त परिवार ने पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा से विशेष उम्मीद जताई है। परिवार का कहना है कि एसपी की संवेदनशील कार्यशैली और न्यायप्रिय दृष्टिकोण को देखते हुए उन्हें भरोसा है कि मामले की गंभीरता को समझते हुए निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी। पीडि़त परिवार की मांग है कि पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ जल्द और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें अपनी मां की मौत का न्याय मिल सके। एक मां वापस नहीं आ सकतीज् लेकिन उसके परिवार को न्याय मिल सकता है। अब पीडि़त परिवार की उम्मीद प्रशासन और पुलिस की निष्पक्ष कार्रवाई पर टिकी है।

You Might Also Like

बाबा की रसोई को पूरे एक माह पूरे हुए

तिरूपति राइस मिल्स में पुलिस का छापा

खेड़आमा के दशी लाल टोप्पो ने बजाया सफलता का बिगुल

जिले में आवारा कुत्तों के लिए एंटीरेबीज टीकाकरण अभियान तेज

निर्दलीय प्रत्याशी मयंक को मिल रहा वार्ड के लोगों का जोरदार समर्थन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री श्री साय
Next Article गणेश पंडाल से भजन की किताब लेने घर लौट रहे चचेरे भाई की बेरहमी से हत्या

खबरें और भी है....

कृष्णा विहार कालोनी में आयोजित श्री गणेश महोत्सव में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जलवायु संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, बोले- विकासशील देशों पर उत्सर्जन का बोझ डालना उचित नहीं
एसपी ने महाराज से पूछा ऑनलाइन ठगी से बचने का उपाय
आज शाम सजेगी सुर-ताल की महफिल
युवक ने घर के रसोई फांसी लगाकर दी जान

Popular Posts

कृष्णा विहार कालोनी में आयोजित श्री गणेश महोत्सव में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जलवायु संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, बोले- विकासशील देशों पर उत्सर्जन का बोझ डालना उचित नहीं
एसपी ने महाराज से पूछा ऑनलाइन ठगी से बचने का उपाय
आज शाम सजेगी सुर-ताल की महफिल
युवक ने घर के रसोई फांसी लगाकर दी जान

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?