NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कलेक्टर पद्मिनी भोई ने अधिकारियों के बीच किया कार्यो का विभाजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > कलेक्टर पद्मिनी भोई ने अधिकारियों के बीच किया कार्यो का विभाजन
सारंगढ़

कलेक्टर पद्मिनी भोई ने अधिकारियों के बीच किया कार्यो का विभाजन

lochan Gupta
Last updated: September 19, 2026 1:08 am
By lochan Gupta September 19, 2026
Share
4 Min Read

सारंगढ़। जिला प्रशासन के कार्यों को अधिक व्यवस्थित, सुचारू और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने जिला मुख्यालय में पदस्थ अधिकारियों के बीच नए सिरे से कार्यविभाजन किया है। पूर्व आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए सभी अधिकारियों को शाखाओं, न्यायालयीन कार्यों, विभागीय समन्वय, योजनाओं, निर्वाचन तथा वित्तीय दायित्व सौंपे गए हैं। कार्य विभाजन के अनुसार जिपं सीईओ ऋषिकेश तिवारी को विभिन्न विभागों के समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वच्छ भारत मिशन, सांसद/विधायक आदर्श ग्राम, कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पीएम सूर्यघर योजना, विद्युत, बैंक, मत्स्य पालन सहित सूचना का अधिकार के प्रथम अपीलीय अधिकारी का दायित्व शामिल है।
बिलाईगढ़ एस डी एम श्रीमती ऋचा सिंह को राजस्व एवं दंडाधिकारी दायित्वों के साथ बेदखली अधि. के तहत सक्षम प्राधिकारी, पंजीयक लोक न्यास, भू-अर्जन अधिकारी तथा वित्त-स्थापना, डीएमएफ/सी एस आर और जिला नजरात शाखा का प्रभारी बनाया गया है। सारंगढ़ एस डी एम उमेश कुमार साहू को जिला सत्कार अधिकारी, जनगणना अधि., खनिज शाखा प्रभारी के साथ खाद्य विभाग, बीज निगम का दायित्व दिया गया है। डिप्टी कलेक्टर प्रफुल्ल रजक को ई-कोर्ट, नजूल, जाति प्रमाण पत्र नोडल, राहत एवं आपदा नियंत्रण सहित महिला बाल विकास, समाज कल्याण का समन्वय। शंकर लाल सिन्हा को उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन, लाइसेंस, पासपोर्ट सहित उच्च शिक्षा, परिवहन, जनसंपर्क, वन विभाग का समन्वय। डॉ. वर्षा बंसल को भू-अभिलेख, जनसूचना अधिकारी, स्वामित्व योजना, नगरीय प्रशासन, लोक निर्माण, स्वास्थ्य समन्वय तथा राणा विजय आवास आबंटन, ई-गवर्नेंस, जन दर्शन, समय-सीमा व शिकायत शाखा का दायित्व सौंपा गया है।

लिंक ऑफिसर व्यवस्था से निर्बाध रहेगा शासकीय कामकाज जारी आदेश

सारंगढ। प्रशासन. कार्यों के सुचारू संचालन तथा अधिकारियों की अनुपस्थिति में शासकीय कामकाज प्रभावित न हो इसके लिए कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने जिला मुख्यालय में पदस्थ अधिकारियों के लिए लिंक ऑफिसर व्यवस्था निर्धारित की है। जारी आदेश के अनुसार अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर नामित लिंक ऑफिसर आवश्यक कार्यों का संपादन करेंगे। आदेश के तहत जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी की अनुपस्थिति में डिप्टी कलेक्टर उमेश कुमार साहू लिंक ऑफिसर के रूप में दायित्व संभालेंगे। डिप्टी कलेक्टर उमेश कुमार साहू के लिए डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ऋचा सिंह को लिंक ऑफिसर बनाया गया है, जबकि श्रीमती ऋचा सिंह की अनुपस्थिति में उमेश कुमार साहू संबंधित दायित्वों का निर्वहन करेंगे। डिप्टी कलेक्टर शंकर लाल सिन्हा की अनुपस्थिति में डॉ. वर्षा बंसल लिंक ऑफिसर के रूप में कार्य करेंगी। डॉ. वर्षा बंसल की अनुपस्थिति में राणा विजय दायित्व संभालेंगे। वहीं प्रफुल्ल कुमार रजक की अनुपस्थिति में शंकर लाल सिन्हा लिंक ऑफिसर होंगे, राणा विजय की अनुपस्थिति में डॉ. वर्षा बंसल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अधिकारी की अनुपस्थिति में नामित लिंक ऑफिसर भी मुख्यालय में उपलब्ध नहीं रहते हैं तो जिला मुख्या. में उपलब्ध अन्य अधिकारी द्वारा आवश्यक शास. कार्यों का संपादन किया जाएगा। लिंक ऑफिसर व्यवस्था का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता बनाए रखना, समयबद्ध निराकरण निश्चित करना है ताकि – नागरिकों को अनावश्यक परेशानी न हो।

You Might Also Like

वनरक्षक बने भक्षक, वन्य प्राणी नीलगाय की हत्या

सारंगढ़ सरसीवां रोड़ 16 किमी का सफर 1 घंटे का?

ठेकेदार की मनमानी कलेक्टर से शिकायत

घर-घर कचरा संग्रहण को बढ़ावा देने ग्राम छिंद पहुंची कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू

चौहान समाज की घोषणा भूली विधायक उत्तरी जांगड़े

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पूज्य अघोरेश्वर के अवतरण दिवस पर बताए मार्ग के अनुकरण का संकल्प, जन्मोत्सव पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
Next Article चाँटीपाली स्कूल में शिक्षकों की गैर-हाजिरी पर ग्रामीणों में आक्रोश

खबरें और भी है....

विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री श्री साय
आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों की मजबूत नींव रखेगा नया विद्या मंदिर-सीएम साय
घर के सामने से स्कूटी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर
जिला जेल में मिले 2 मोबाइल और सिम, एक बाहर से फेंका गया तो दूसरा अस्पताल में मिला,जांच के लिए पुलिस को लिखा पत्र
घुंघरूओं की झंकार से गूंजा चक्रधर समारोह का पाचवां मंच, अंजनी मिश्रा की कृष्ण वंदना व कथक से गूंजा मंच

Popular Posts

विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री श्री साय
आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों की मजबूत नींव रखेगा नया विद्या मंदिर-सीएम साय
घर के सामने से स्कूटी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर
जिला जेल में मिले 2 मोबाइल और सिम, एक बाहर से फेंका गया तो दूसरा अस्पताल में मिला,जांच के लिए पुलिस को लिखा पत्र
घुंघरूओं की झंकार से गूंजा चक्रधर समारोह का पाचवां मंच, अंजनी मिश्रा की कृष्ण वंदना व कथक से गूंजा मंच

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?