NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बिटिया वर्क के तहत छात्राओं ने जानी निगम की कार्यप्रणाली
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बिटिया वर्क के तहत छात्राओं ने जानी निगम की कार्यप्रणाली
रायगढ़

बिटिया वर्क के तहत छात्राओं ने जानी निगम की कार्यप्रणाली

lochan Gupta
Last updated: September 19, 2026 12:36 am
By lochan Gupta September 19, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत संचालित बिटियाञ्चवर्क अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजीव गांधी नगर की कक्षा 9वीं एवं 11वीं की 51 छात्राओं ने नगर निगम कार्यालय का भ्रमण कर शहर सरकार की कार्यप्रणाली को नजदीक से जाना। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली की समझ विकसित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं की पहली बैठक कमिश्नर कार्यालय में हुई। इसके पश्चात निगम सभा कक्ष में कमिश्नर श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने छात्राओं को नगर निगम की कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जल विभाग, वाहन विभाग, विद्युत व्यवस्था, स्वच्छता विभाग सहित नागरिकों को उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न मूलभूत सुविधाओं, सेवाओं एवं नगर निगम की जिम्मेदारियों के बारे में बताया।
कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने छात्राओं को संपत्ति कर, समेकित कर एवं जल कर सहित नगर निगम की आय के प्रमुख स्रोतों और इनसे प्राप्त राशि के माध्यम से शहर में कराए जाने वाले विकास एवं जनसुविधा संबंधी कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर निगम केवल सफाई या सडक़ निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, स्वास्थ्य, उद्यान, सडक़, नाली, भवन अनुज्ञा, कर वसूली सहित नागरिक जीवन से जुड़ी अनेक सेवाओं का संचालन करता है।
उन्होंने छात्राओं को शहर सरकार की व्यवस्था के बारे में बताते हुए महापौर, सभापति, पार्षद, एल्डरमैन एवं नेता प्रतिपक्ष की भूमिका, कार्यप्रणाली एवं जिम्मेदारियों की जानकारी भी दी। छात्राओं को बताया गया कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि नागरिकों की समस्याओं और आवश्यकताओं को निगम के समक्ष रखते हैं, जबकि निगम का प्रशासनिक अमला शासन के नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप योजनाओं और सेवाओं का क्रियान्वयन करता है।

कमिश्नर बोले—बेटियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करना समय की जरूरत

इस अवसर पर कमिश्नर श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि बिटियाञ्चवर्क जैसे कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्राओं को केवल किसी कार्यालय का भ्रमण कराना नहीं, बल्कि उन्हें यह समझाना है कि शासन और प्रशासन किस प्रकार कार्य करता है। जब बेटियां अपने आसपास की प्रशासनिक व्यवस्था, अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों को समझेंगी, तो उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता और अधिक मजबूत होगी।
उन्होंने कहा कि आज की छात्राएं ही कल की जिम्मेदार नागरिक, अधिकारी, जनप्रतिनिधि और समाज की नेतृत्वकर्ता बनेंगी। इसलिए जरूरी है कि उन्हें शिक्षा के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान और निर्णय लेने की क्षमता भी मिले। नगर निगम में छात्राओं का यह भ्रमण इसी दिशा में एक सार्थक प्रयास है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने नगर निगम की विभिन्न गतिविधियों और विभागीय कार्यों को लेकर उत्सुकता से जानकारी प्राप्त की तथा अपनी जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों को भी अधिकारियों के समक्ष रखा। नगर निगम के अधिकारियों ने छात्राओं को विभिन्न विभागों के कार्यों से अवगत कराया। इस मौके पर उपायुक्त श्री सुतीक्षण यादव साइट अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

मीना बाजार के सुरक्षा गार्डो ने स्थानीय लोगों को दौड़ा – दौडक़र कर पीटा

जानकी कॉलेज में गार्जियन एंड गाईड वार्षिकोत्सव ‘सृजन’ का भव्य आयोजन

नाबालिग बालिका को भगा ले जाने वाला युवक गिरफ्तार

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली इन ट्रेनों का बदला समय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भारतीय किसान संघ ने भरी अधिकारों की हुंकार किया जोरदार प्रदर्शन
Next Article हाथियों ने 25 किसानों की फसल रौंदी

खबरें और भी है....

आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों की मजबूत नींव रखेगा नया विद्या मंदिर-सीएम साय
घर के सामने से स्कूटी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर
जिला जेल में मिले 2 मोबाइल और सिम, एक बाहर से फेंका गया तो दूसरा अस्पताल में मिला,जांच के लिए पुलिस को लिखा पत्र
घुंघरूओं की झंकार से गूंजा चक्रधर समारोह का पाचवां मंच, अंजनी मिश्रा की कृष्ण वंदना व कथक से गूंजा मंच
पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाया सेवा संकल्प दिवस

Popular Posts

आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों की मजबूत नींव रखेगा नया विद्या मंदिर-सीएम साय
घर के सामने से स्कूटी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर
जिला जेल में मिले 2 मोबाइल और सिम, एक बाहर से फेंका गया तो दूसरा अस्पताल में मिला,जांच के लिए पुलिस को लिखा पत्र
घुंघरूओं की झंकार से गूंजा चक्रधर समारोह का पाचवां मंच, अंजनी मिश्रा की कृष्ण वंदना व कथक से गूंजा मंच
पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाया सेवा संकल्प दिवस

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?