रायगढ़। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रायगढ़ में 17 सितम्बर की शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शाम 7 बजे महाविद्यालय परिसर में 51 दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से महाविद्यालय परिसर जगमगा उठा और उपस्थितजनों ने सेवा, समर्पण एवं सकारात्मक संकल्प के साथ अभियान के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सोफिया अंब्रेला, डॉ. आनंद कुमार शर्मा वरिष्ठ प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष वाणिज्य, सहायक नोडल अधिकारी श्री अशोक पटेल, विभागाध्यक्ष भौतिक शास्त्र सहित महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी एवं अतिथि व्याख्याता उपस्थित रहे।



