NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सेवा संकल्प अभियान: ड्राइंग, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सेवा संकल्प अभियान: ड्राइंग, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा
रायगढ़

सेवा संकल्प अभियान: ड्राइंग, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा

lochan Gupta
Last updated: September 19, 2026 12:24 am
By lochan Gupta September 19, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के दूसरे दिन पुसौर विकासखंड के समस्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में ड्राइंग, पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी भुवनेश्वर पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित इन गतिविधियों में शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और अपनी रचनात्मकता एवं अभिव्यक्ति कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने ‘सेवा’ और ‘सपना’ की थीम पर अपनी कल्पनाओं को रंगों और शब्दों के माध्यम से प्रस्तुत किया। कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यार्थियों ने निर्धारित शीट पर चित्र बनाए, जबकि हाई एवं हायर सेकेंडरी स्तर के विद्यार्थियों ने ड्राइंग शीट पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई। स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, विकसित भारत-2047, पर्यावरण संरक्षण तथा देश की सुरक्षा एवं सेना के शौर्य जैसे विषयों पर विद्यार्थियों ने आकर्षक पेंटिंग तैयार कीं। वहीं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रभावशाली वक्तव्यों के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए।
अभियान की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने के लिए विद्यालयों द्वारा प्रतियोगिताओं के फोटो एवं शॉर्ट वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए गए। शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं पालकों ने निर्धारित हैशटैग के साथ इन गतिविधियों को साझा कर अभियान के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया। प्रतियोगिताओं के आयोजन में शिक्षकों एवं शाला प्रबंधन समितियों ने आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। संकुल समन्वयकों एवं संस्था प्रमुखों ने बताया कि प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आगामी विकासखंड एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

You Might Also Like

निगम नेता प्रतिपक्ष को लेकर कांग्रेस की बैठक आज

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा छ.ग.के सहकारी बैंकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

12 फीट ऊपर से गिरा स्टील प्लांट का कर्मचारी, आईसीयू में भर्ती

ट्रेन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

पीएम मोदी के 25 वर्ष के सेवा समर्पण को समर्पित रहेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सेवा संकल्प अभियान: रायगढ़ के गजेंद्र जाटवर को मिला पक्का आशियाना
Next Article सेवा संकल्प अभियान: विभिन्न स्थानों पर हुआ दीप प्रज्वलन

खबरें और भी है....

आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों की मजबूत नींव रखेगा नया विद्या मंदिर-सीएम साय
घर के सामने से स्कूटी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर
जिला जेल में मिले 2 मोबाइल और सिम, एक बाहर से फेंका गया तो दूसरा अस्पताल में मिला,जांच के लिए पुलिस को लिखा पत्र
घुंघरूओं की झंकार से गूंजा चक्रधर समारोह का पाचवां मंच, अंजनी मिश्रा की कृष्ण वंदना व कथक से गूंजा मंच
पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाया सेवा संकल्प दिवस

Popular Posts

आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों की मजबूत नींव रखेगा नया विद्या मंदिर-सीएम साय
घर के सामने से स्कूटी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर
जिला जेल में मिले 2 मोबाइल और सिम, एक बाहर से फेंका गया तो दूसरा अस्पताल में मिला,जांच के लिए पुलिस को लिखा पत्र
घुंघरूओं की झंकार से गूंजा चक्रधर समारोह का पाचवां मंच, अंजनी मिश्रा की कृष्ण वंदना व कथक से गूंजा मंच
पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाया सेवा संकल्प दिवस

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?