NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सेवा संकल्प अभियान: रायगढ़ के गजेंद्र जाटवर को मिला पक्का आशियाना
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सेवा संकल्प अभियान: रायगढ़ के गजेंद्र जाटवर को मिला पक्का आशियाना
रायगढ़

सेवा संकल्प अभियान: रायगढ़ के गजेंद्र जाटवर को मिला पक्का आशियाना

पीएम आवास के तहत मिला सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन

lochan Gupta
Last updated: September 19, 2026 12:23 am
By lochan Gupta September 19, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। प्रधानमंत्री आवास योजना ने रायगढ़ जिले के श्री गजेंद्र जाटवर के परिवार के जीवन में नई उम्मीद और स्थायित्व लाया है। कभी कच्चे मकान में बारिश और जहरीले जीव-जंतुओं के खतरे के बीच रहने वाला परिवार अब पक्के आवास में सुरक्षित जीवन की ओर बढ़ रहा है। गजेंद्र का कहना है कि यह आवास उनके लिए केवल एक मकान नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य का प्रतीक है।
गजेंद्र जाटवर बताते हैं कि पहले उनका परिवार मिट्टी के कच्चे मकान में रहता था। बारिश के दिनों में घर की स्थिति खराब हो जाती थी और जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बना रहता था। तेज बारिश के दौरान घर गिरने की आशंका से परिवार चिंतित रहता था। सीमित आमदनी के कारण अपने संसाधनों से पक्का मकान बनाना उनके लिए आसान नहीं था। इसी दौरान ग्राम पंचायत के माध्यम से उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी मिली। उन्होंने पंचायत में आवास के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। योजना की सूची में नाम आने के बाद आवास निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई। अब उनका आवास लगभग पूर्ण हो चुका है और परिवार को लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिली है। आवास निर्माण की प्रक्रिया ने उन्हें रोजगार का अवसर भी दिया।

पीएम आवास हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं

गजेंद्र जाटवर ने प्रधानमंत्री आवास योजना को अपने परिवार के लिए किसी वरदान से कम नहीं बताया। उन्होंने कहा कि पक्का आवास मिलने से अब बारिश के दिनों में घर गिरने की चिंता नहीं रहती और जहरीले जीव-जंतुओं का डर भी काफी कम हुआ है। परिवार के सभी सदस्य अब सुरक्षित वातावरण में जीवन जी रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की आवास योजना ने उनके परिवार को सुरक्षित छत के साथ आत्मसम्मान से जीवन जीने का अवसर दिया है।

You Might Also Like

बाप के कुकर्म ने रिश्ते को किया शर्मसार

प्रेम जाल में फंसाकर नाबालिग से दुष्कर्म

हाथियों पर पत्थर बरसाते युवकों का वीडियो आया

रेडियो किसान दिवस पर कृषक रत्नों का सम्मान

नवदुर्गा फ्यूल प्रा.लि. में जांच के बाद की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अनिता नायक को सशक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ का प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया
Next Article सेवा संकल्प अभियान: ड्राइंग, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा

खबरें और भी है....

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाया सेवा संकल्प दिवस
सेवा संकल्प अभियान : जिले के 2700 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र 33 हजार दियों से हुआ जगमग
आशीर्वाद का दीया से जगमगाया पूरा रायगढ़, जिलेभर में रोशन हुए नगरीय निकाय, गांव, स्कूल-कॉलेज, छात्रावास
इंडियन डिजाइनर हाट की दो दिवसीय एक्जीबिशन में रायगढ़ की शान बनीं इंटीरियर डिजाइनर पूनम सिंह, ‘मैडम रायगढ़’ का जीता खिताब
भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : सीएम साय

Popular Posts

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाया सेवा संकल्प दिवस
सेवा संकल्प अभियान : जिले के 2700 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र 33 हजार दियों से हुआ जगमग
आशीर्वाद का दीया से जगमगाया पूरा रायगढ़, जिलेभर में रोशन हुए नगरीय निकाय, गांव, स्कूल-कॉलेज, छात्रावास
इंडियन डिजाइनर हाट की दो दिवसीय एक्जीबिशन में रायगढ़ की शान बनीं इंटीरियर डिजाइनर पूनम सिंह, ‘मैडम रायगढ़’ का जीता खिताब
भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : सीएम साय

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?