NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रथ मेला में महिला के गले से सोने की चेन चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > रथ मेला में महिला के गले से सोने की चेन चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
जशपुरनगर

रथ मेला में महिला के गले से सोने की चेन चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

रथ मेला में महिला के गले से सोने की चेन चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: September 16, 2026 11:40 pm
By lochan Gupta September 16, 2026
Share
5 Min Read

जशपुरनगर। जिले के थाना दुलदुला अंतर्गत ग्राम कस्तूरा में आयोजित श्री जगन्नाथ रथ यात्रा मेला के दौरान महिला के गले से सोने की चैन पार करने वाली दो आरोपी महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। भीड़भाड़ का फायदा उठाकर की गई इस चोरी का खुलासा मेला स्थल के ड्रोन कैमरा फुटेज और मुखबिर की सटीक सूचना से हुआ। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई करीब 17-18 ग्राम वजनी सोने की चैन (अनुमानित कीमत 2.50 लाख) बरामद कर ली है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार प्रार्थिया सरमा देवी, निवासी सन्ना रोड जशपुर द्वारा विगत 16 जुलाई को थाना दुलदुला में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह ग्राम कस्तूरा में आयोजित श्री जगन्नाथ रथ यात्रा मेला में अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गई थी। प्रार्थिया ने अपने गले में करीब 17 ग्राम वजनी सोने की चैन पहन रखी थी। मेला में अत्यधिक भीड़ के दौरान प्रार्थिया ने देखा कि उसके गले में पहनी हुई सोने की चैन गायब थी। किसी के द्वारा भीड़ का फायदा उठाकर उसके गले से सोने की चैन चोरी कर ली गई थी। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना दुलदुला में अप क्रमांक 46/26 व बी एन एस की धारा 303(2) के तहत किया था अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा की गई लगातार पतासाजी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान जशपुर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश कुमार पाटनवार के दिशा निर्देश में आरोपियों की शीघ्र पतासाजी हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही थी।

ड्रोन कैमरा फुटेज से मिला महत्वपूर्ण सुराग

पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर निमितेष सिंह के मार्गदर्शन में थाना दुलदुला पुलिस की विवेचना के दौरान पुलिस ने पाया कि उक्त घटना के दिन मेला स्थल पर ड्रोन कैमरा के माध्यम से वीडियो एवं फोटो शूट किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा ड्रोन कैमरा संचालक से संपर्क कर घटना दिनांक को शूट किए गए समस्त वीडियो फुटेज प्राप्त किए गए। पुलिस द्वारा वीडियो फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा प्रार्थिया के आसपास संदिग्ध रूप से सटकर खड़ी महिलाओं की पहचान एवं पतासाजी शुरू की गई। पुलिस ने प्रार्थिया के आस पास खड़े संदिग्ध महिलाओं के फोटो प्राप्त कर उन्हें विभिन्न माध्यमों से प्रसारित करते हुए लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से जानकारी प्राप्त हुई कि वीडियो फुटेज में प्रार्थिया के आसपास खड़ी संदिग्ध महिलाएं सोनिया बाई एवं अनिता बाई, ग्राम पत्ताकेला, बगीचा की रहने वाली हैं। पुलिस टीम द्वारा दोनों महिलाओं की पतासाजी कर उन्हें हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में चोरी की घटना करना स्वीकार, सोने की चैन बरामद

पुलिस द्वारा दोनों संदिग्ध महिलाओं से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होंने अपने एक अन्य महिला साथी , जिसे कि पुलिस ने चिन्हित कर लिया है, के साथ भीड़ का फायदा उठाते हुए प्रार्थिया के गले से सोने की चैन चोरी करना स्वीकार किया। आरोपिया महिलाओं के कब्जे से प्रार्थिया की चोरी गई करीब 17-18 ग्राम वजनी सोने की चैन, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2.50 लाख रुपये है, बरामद कर विधिवत जप्त की गई। मामले में आरोपियों के द्वारा अपराध घटित किया जाना पाए जाने पर आरोपी सोनिया बाई उम्र 30 वर्ष एवं अनिता बाई उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। प्रकरण में शामिल एक अन्य आरोपिया जो कि घटना के बाद से फरार है, जिसकी पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही है। जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।

कार्यवाही में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सुनील सिंह, थाना प्रभारी दुलदुला, सहायक उप निरीक्षक सामुदान टोप्पो, प्रशिक्षु उप निरीक्षक शेखर सिंह राजपूत, महिला प्रधान आरक्षक चम्पा पैकरा, आरक्षक सपना इंदवार, आरक्षक आनंद खलखो एवं थाना दुलदुला के अन्य पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You Might Also Like

नाबालिग से दुष्कर्म के फरार आरोपी की सुचना देने पर पुलिस ने रखा पांच हजार का इनाम

दो सडक़ हादसे में एक युवक की मौत, एक घायल, आरोपी ड्राइवर फरार

एक ही दिन में चार गुम बच्चों को ढूंढ निकाली पुलिस

पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने शराब कारोबारियों के खिलाफ की रेड

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने मेरिट में आए छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कोयला लदे ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत
Next Article मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास को मिली नई रफ्तार : सालिक साय

खबरें और भी है....

सवा लाख ‘आशीर्वाद के दीपों’ से जगमगाया खारुन तट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए हुई महाआरती
चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
चक्रधर समारोह में ‘बादल’ आसना ने बिखेरी बस्तर की लोक संस्कृति की छटा
पीएम मोदी के स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना
40 हजार से अधिक ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया सिंदूर पार्क

Popular Posts

सवा लाख ‘आशीर्वाद के दीपों’ से जगमगाया खारुन तट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए हुई महाआरती
चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
चक्रधर समारोह में ‘बादल’ आसना ने बिखेरी बस्तर की लोक संस्कृति की छटा
पीएम मोदी के स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना
40 हजार से अधिक ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया सिंदूर पार्क

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?