रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को लेकर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों से एक भावपूर्ण अपील करते हुए कहा 17 सितंबर, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म की तारीख है। इस दिवस को हम सब सेवा दिवस के रूप में मनाते हैं। यह वर्ष और भी विशेष हो जाता है, क्योंकि इसी वर्ष नरेंद्र मोदी जी सेवा, समर्पण, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के निर्माण के 25 वर्ष पूरे करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि करोड़ों गरीबों और जरूरतमंद लोगों के जीवन में नरेंद्र मोदी ने बदलाव लाया है। उन्होंने राष्ट्र के जीवन में बदलाव लाया है। उनका पूरा जीवन सेवा और राष्ट्र के लिए समर्पित रहा है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने अपील करते हुए कहा उनके जन्मदिवस के अवसर पर हम सब लोग सेवा दिवस पर आशीर्वाद का दीया जलाएं। अपने आस-पास जरूरतमंदों की सेवा कर, इस दिन को सार्थक बनाएं।



