NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सूरजगढ़ माइंस की गाडिय़ां बंद, सैकड़ों युवाओं के रोजगार पर संकट
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > सूरजगढ़ माइंस की गाडिय़ां बंद, सैकड़ों युवाओं के रोजगार पर संकट
छत्तीसगढ़

सूरजगढ़ माइंस की गाडिय़ां बंद, सैकड़ों युवाओं के रोजगार पर संकट

माइंस की गाडिय़ां रुकीं तो रोजगार पर लगा ब्रेक, सैकड़ों कर्मचारियों ने निकाली रैली अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, गाडिय़ां बंद तो घर का चूल्हा जलाना मुश्किल, सूरजगढ़ माइंस कर्मचारियों ने मांगा रोजगार का समाधान

lochan Gupta
Last updated: September 15, 2026 11:17 pm
By lochan Gupta September 15, 2026
Share
3 Min Read

पखांजूर। सूरजगढ़ माइंस से लौह अयस्क लेकर आने-जाने वाले भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाए जाने के बाद परलकोट क्षेत्र के सैकड़ों कर्मचारियों और युवाओं के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को सूरजगढ़ माइंस से जुड़े सैकड़ों कर्मचारियों ने रैली निकालकर जमकर नारेबाजी की और पखांजूर स्ष्ठरू कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
कर्मचारियों ने बताया कि सूरजगढ़ माइंस के लौह अयस्क परिवहन में लगे वाहनों का संचालन मरोड़ा होते हुए स्टेट हाईवे-25 से रायपुर की ओर होता था। भारी वाहनों से सडक़ खराब होने का आरोप लगाते हुए पिछले कई दिनों से विभिन्न संगठनों द्वारा विरोध और आंदोलन किया जा रहा था। इसके बाद प्रशासन ने भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी।
कर्मचारियों का कहना है कि माइंस से जुड़े परिवहन कार्य के कारण परलकोट क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिला हुआ था। इसी आय से कर्मचारी अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। वाहनों के बंद होने से अब उनके सामने आर्थिक संकट गहराने लगा है।
कर्मचारियों ने एक दिव्यांग कर्मचारी का उदाहरण देते हुए बताया कि जिसके दोनों हाथ नहीं हैं, ऐसे युवक को भी माइंस प्रबंधन की ओर से रोजगार दिया गया था। रोजगार मिलने के बाद वह अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था, लेकिन वाहनों का संचालन बंद होने से उसकी आजीविका पर भी संकट आ गया है।
रैली के दौरान कर्मचारियों ने माइंस की गाडिय़ों का संचालन जल्द शुरू करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने स्ष्ठरू को सौंपे ज्ञापन में कहा कि यदि वाहनों का संचालन तत्काल शुरू नहीं किया जाता है तो प्रभावित कर्मचारियों के लिए वैकल्पिक रोजगार की व्यवस्था की जाए, ताकि उनके परिवारों की आजीविका प्रभावित न हो।
वहीं कर्मचारियों ने ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी है कि मांगों का समाधान नहीं होने पर 21 सितंबर को करीब एक हजार कर्मचारियों के साथ बड़ी रैली निकाली जाएगी। यह रैली मेला स्थल से शुरू होकर मुख्य मार्ग से होते हुए आगे बढ़ेगी। कर्मचारियों ने शासन-प्रशासन से रोजगार के संकट का जल्द समाधान निकालने की मांग की है।

You Might Also Like

फिर सुरक्षाबलों ने मार गिराए 5 नक्सली

रामनवमी पर पखांजुर बना ‘राममय’, नेताजी चौक की भव्य सजावट और झांकियों ने जीता दिल

अनिल साव को समन्वयक संघ बसना के ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया

भाजपा आज करेगी व्यापारियों का सम्मान, मार्केटों में बांटे जा रहे है आमंत्रण कार्ड

आत्म शांति के लिए भगवान का नाम ही सहारा है : पं. मनीष शास्त्री

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article वित्त मंत्री एवं विधायक ओपी चौधरी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर बेलरिया के युवाओं ने थामा भाजपा का दामन
Next Article सडक़ किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

खबरें और भी है....

नारायणपुर के अघोर आश्रम में विराजे हैं ओघड़ गणेश
30 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण करा रहे थे वेल्डिंग
सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, चक्रधर समारोह जाने के लिए घर से निकला था मृतक, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस… ‘सेवा दिवस’ पर जलाएं आशीर्वाद का दीया- ओपी चौधरी
चक्रधर समारोह में आज होगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

Popular Posts

नारायणपुर के अघोर आश्रम में विराजे हैं ओघड़ गणेश
30 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण करा रहे थे वेल्डिंग
सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, चक्रधर समारोह जाने के लिए घर से निकला था मृतक, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस… ‘सेवा दिवस’ पर जलाएं आशीर्वाद का दीया- ओपी चौधरी
चक्रधर समारोह में आज होगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?