NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे
जशपुरनगर

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा चलाएगी सेवा संकल्प अभियान

lochan Gupta
Last updated: September 14, 2026 11:24 pm
By lochan Gupta September 14, 2026
Share
4 Min Read

जशपुरनगर। भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री और वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय ने पत्रकारवार्ता में अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र और लोगों की सेवा को समर्पित सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर भाजपा देशभर में एक महीने का ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही अलग-अलग सेवा और जनकल्याण के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कृष्ण कुमार राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल सिर्फ राजनीतिक यात्रा तक सीमित नहीं हैं। यह राष्ट्र सेवा, जनकल्याण, त्याग, तपस्या और समर्पण की प्रेरणा देने वाली यात्रा है। प्रधानमंत्री ने अपने सार्वजनिक जीवन में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को सबसे ज्यादा अहमियत दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित देश बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। भारत ने दुनिया में मजबूत, सक्षम और निर्णायक देश के रूप में अपनी पहचान बनाई है। आज पूरी दुनिया भारत की ओर उम्मीद और भरोसे से देख रही है। कृष्ण कुमार राय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन में छिपे सेवा भाव को लोगों तक पहुंचाने के लिए एक महीने तक अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। अभियान राष्ट्रीय स्तर से प्रदेश, जिला, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक चलेगा। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समाज के अलग-अलग वर्गों की भागीदारी पर जोर रहेगा।
अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दिया’, ‘सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘सेवा स्मरण’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ जैसे कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत सेवा गतिविधियां, सेवा सेतु अभियान, रंगोली राष्ट्र, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज और जनसेवक महाकुंभ जैसे आयोजन भी किए जाएंगे। कृष्ण कुमार राय ने बताया कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। आगामी 7 अक्टूबर को उनके सार्वजनिक जीवन के इस महत्वपूर्ण पड़ाव के 25 साल पूरे होंगे। इसी अवसर को केंद्र में रखते हुए भाजपा ने सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस पड़ाव को केवल राजनीतिक उपलब्धि के रूप में नहीं, बल्कि जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के संदेश के रूप में लोगों तक पहुंचाना चाहती है।
जशपुर विधायक रायमुनी भगत ने कहा कि भाजपा के लिए सेवा किसी विशेष अवसर पर चलाया जाने वाला अभियान नहीं, बल्कि संगठन का मूल संस्कार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यों से साबित किया है कि जनसेवा, सुशासन और समर्पण से समाज और राष्ट्र में व्यापक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीब, किसान, महिला, युवा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास हुआ है। अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ता समाज के बीच पहुंचकर सेवा गतिविधियों में भाग लेंगे और लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोडऩे का काम करेंगे। रायमुनी भगत ने कहा कि जशपुर जिले में भी अभियान को व्यापक स्वरूप दिया जाएगा। जिले के सभी मंडलों और बूथों तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आम लोगों की सहभागिता से इसे जनअभियान बनाने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा नेताओं ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के जरिए प्रधानमंत्री मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

You Might Also Like

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने अनुविभागवार ली बैठक

जबरन दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

करंट लगने से थाना प्रभारी रामसाय पैंकरा का निधन

मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में होगा टिकटगंज में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन

प्रेम-प्रसंग को लेकर युवक की हत्या कर लाश जंगल में फेका

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नन्हे हाथी का हुआ रेस्क्यू, झुंड से मिलाने की कोशिश नाकाम!
Next Article रजला में नि:शुल्क नेत्र एवं अन्य रोग चिकित्सा शिविर

खबरें और भी है....

नारायणपुर के अघोर आश्रम में विराजे हैं ओघड़ गणेश
30 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण करा रहे थे वेल्डिंग
सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, चक्रधर समारोह जाने के लिए घर से निकला था मृतक, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस… ‘सेवा दिवस’ पर जलाएं आशीर्वाद का दीया- ओपी चौधरी
चक्रधर समारोह में आज होगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

Popular Posts

नारायणपुर के अघोर आश्रम में विराजे हैं ओघड़ गणेश
30 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण करा रहे थे वेल्डिंग
सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, चक्रधर समारोह जाने के लिए घर से निकला था मृतक, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस… ‘सेवा दिवस’ पर जलाएं आशीर्वाद का दीया- ओपी चौधरी
चक्रधर समारोह में आज होगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?