NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पत्थलगांव के ‘जय-वीरू’ की जोड़ी में एक किरदार हुआ विदा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > पत्थलगांव के ‘जय-वीरू’ की जोड़ी में एक किरदार हुआ विदा
जशपुरनगर

पत्थलगांव के ‘जय-वीरू’ की जोड़ी में एक किरदार हुआ विदा

विनित पांडे ने ढाई साल तक संभाली पत्थलगांव थाने की कमान

lochan Gupta
Last updated: September 13, 2026 11:35 pm
By lochan Gupta September 13, 2026
Share
4 Min Read

पत्थलगांव। पत्थलगांव थाने की कमान करीब ढाई वर्षों तक संभालने वाले पूर्व थाना प्रभारी विनीत पांडे को रविवार को थाना परिसर में भावुक माहौल के बीच विदाई दी गई। विदाई समारोह में नगर के गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों, पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। इस दौरान वक्ताओं ने विनीत पांडे के कार्यकाल और उनके मिलनसार व्यवहार की जमकर सराहना की। पत्थलगांव जैसे संवेदनशील और जिले के महत्वपूर्ण थाना क्षेत्र में करीब ढाई वर्षों तक पुलिस व्यवस्था को संभालना किसी चुनौती से कम नहीं माना जाता। विनीत पांडे ने अपने कार्यकाल के दौरान अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम लोगों से बेहतर संवाद और समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। यही वजह रही कि पुलिस और आम जनता के बीच संवाद की एक सहज कड़ी बनी रही।

एसडीओपी धुर्वेश जायसवाल के साथ बनी ‘जय-वीरू’ की जोड़ी

विनीत पांडे के कार्यकाल की चर्चा हो और पत्थलगांव के एसडीओपी धुर्वेश जायसवाल का जिक्र न हो, ऐसा संभव नहीं। दोनों अधिकारियों ने कई बड़े घटनाक्रमों, दुर्घटनाओं और सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के दौरान कदम से कदम मिलाकर पुलिस व्यवस्था संभाली। बड़े आयोजनों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने से लेकर संवेदनशील परिस्थितियों को शांतिपूर्ण ढंग से नियंत्रित करने तक दोनों की जोड़ी ने लगातार बेहतर तालमेल का परिचय दिया। इसी वजह से नगर में एसडीओपी धुर्वेश जायसवाल और टीआई विनीत पांडे की जोड़ी को लोग मजाकिया अंदाज में ‘जय-वीरू’ की जोड़ी तक कहने लगे थे।

विदाई में छलका अपनापन, लोगों ने कहा याद रहेगा कार्यकाल

थाना परिसर में आयोजित विदाई समारोह में मौजूद नागरिकों और पत्रकारों ने विनीत पांडे के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उनका व्यवहार हमेशा सहज और मिलनसार रहा। पुलिसिंग में सख्ती के साथ आम नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखना उनकी कार्यशैली की खासियत रही। विदाई के दौरान लोगों ने कहा कि स्थानांतरण सरकारी सेवा का हिस्सा है, लेकिन अधिकारी अपने व्यवहार और कार्यशैली से लोगों के दिल में जो जगह बनाता है, वह लंबे समय तक बनी रहती है। विनीत पांडे का कार्यकाल भी पत्थलगांव के लोगों के बीच इसी वजह से याद किया जाता रहेगा।

नए टीआई जितेंद्र ताम्रकार से लोगों की उम्मीदें बढ़ीं

विदाई समारोह में पत्थलगांव थाने के नवपदस्थ थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रकार ने भी शिरकत की। इस दौरान नगर के नागरिकों और पत्रकारों ने नए टीआई से भी पूर्व थाना प्रभारी की तरह समाज के हर वर्ग, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर पुलिसिंग करने की उम्मीद जताई। नए थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रकार ने भी स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता केवल अपराधियों को पकडऩा नहीं होगी, बल्कि अपराध के ‘एंड-टू-एंड’ परिणाम तक पहुंचाना उनका मूल उद्देश्य रहेगा। उन्होंने संकेत दिया कि अपराध नियंत्रण के साथ प्रभावी विवेचना और दोषियों को कानून के मुताबिक सजा दिलाने की दिशा में भी पुलिस का पूरा फोकस रहेगा।

विदाई में साथ बैठा पूरा शहर, एक छत के नीचे हुआ भोजन

विदाई समारोह का माहौल उस समय और आत्मीय हो गया, जब कार्यक्रम के बाद पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों, पत्रकारों और नगर के गणमान्य नागरिकों ने एक साथ बैठकर भोजन किया। पुलिस और समाज के बीच बने इस आत्मीय रिश्ते ने विदाई समारोह को महज औपचारिक कार्यक्रम न रहने देकर यादगार बना दिया। विनीत पांडे के लिए यह विदाई भले ही स्थानांतरण के कारण हुई हो, लेकिन पत्थलगांव में बिताए उनके करीब ढाई वर्षों की पुलिसिंग और लोगों से बनाए संबंध निश्चित तौर पर उनकी अगली जिम्मेदारी तक उनके साथ जाएंगे।

You Might Also Like

पुलिस ने कुनकुरी में किया यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जशपुर पुलिस ने 38 गौवंशों से भरा ट्रक पकड़ा

वेदांश राइस मिल सील, जांच में 9700 क्विंटल धान की पाई गई कमी

आज फिर ओडिशा में धुंआधार सभाएं लेंगे सीएम विष्णुदेव साय

नर्सिंग की छात्रा से दुष्कर्म करने वाला आरोपी पकड़ाया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्राचार्यों को जरूरत पर 2-कालखंड पढ़ाने के निर्देश पर नाराजगी
Next Article श्री कन्हैया लाल गुप्ता स्मृति जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह सम्पन्न

खबरें और भी है....

राज्यपाल श्री डेका आज करेंगे चक्रधर समारोह का शुभारंभ
पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुआ भारत- सीएम साय
बेकाबू ट्रेलर नाला में गिरा ट्रक, चालक की हुई मौत
5 कॉलोनाइजरों पर गिरी प्रशासन की गाज, 22 को समस्त दस्तावेजों के साथ एसडीएम के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश
विघ्नहर्ता श्री गणेश के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज होगी स्थापना

Popular Posts

राज्यपाल श्री डेका आज करेंगे चक्रधर समारोह का शुभारंभ
पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुआ भारत- सीएम साय
बेकाबू ट्रेलर नाला में गिरा ट्रक, चालक की हुई मौत
5 कॉलोनाइजरों पर गिरी प्रशासन की गाज, 22 को समस्त दस्तावेजों के साथ एसडीएम के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश
विघ्नहर्ता श्री गणेश के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज होगी स्थापना

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?