NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: प्राचार्यों को जरूरत पर 2-कालखंड पढ़ाने के निर्देश पर नाराजगी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > प्राचार्यों को जरूरत पर 2-कालखंड पढ़ाने के निर्देश पर नाराजगी
रायपुर

प्राचार्यों को जरूरत पर 2-कालखंड पढ़ाने के निर्देश पर नाराजगी

शिक्षक संघ बोला- एक स्कूल की कमी के लिए 5000 स्कूलों पर निर्देश ठीक नहीं

lochan Gupta
Last updated: September 13, 2026 11:34 pm
By lochan Gupta September 13, 2026
Share
4 Min Read

रायपुर। शिक्षा विभाग ने प्रदेश के स्कूलों के प्राचार्यों को जरूरत के अनुसार 2 कालखंड पढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इस पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने सवाल उठाते हुए कहा कि, अगर किसी एक स्कूल में व्यवस्था को लेकर कमी मिली है तो वहां सुधार के निर्देश दिए जाने चाहिए थे। पूरे प्रदेश के करीब 5000 स्कूलों के प्राचार्यों के लिए एक जैसा निर्देश जारी करना उचित नहीं है।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि प्राचार्य का पद वर्तमान विभागीय नियमों में प्रशासनिक पद है। प्राचार्य अपने स्कूल परिसर में मर्ज किए गए स्कूलों की व्यवस्था भी संभाल रहे हैं। डीडीओ प्राचार्य को संकुल की पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। प्राचार्य पहले से ही जरूरत पडऩे पर क्लास लेते हैं, क्योंकि यह जिम्मेदारी पहले से ही उनके शैक्षणिक पद का हिस्सा रहा है। संजय शर्मा ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू की गई है, लेकिन संकुल व्यवस्था को अभी सिर्फ कामकाज तक सीमित रखा गया है। संकुल प्राचार्य को पूरे संकुल की व्यवस्था के लिए जरूरी अधिकार नहीं दिए गए हैं।
नियम के अनुसार संकुल प्राचार्य को वेतन आहरण-वितरण और सेवा पुस्तिका के रखरखाव की जिम्मेदारी दी जानी है, लेकिन इसे अब तक प्रदेश में पूरी तरह लागू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी एक स्कूल में कमी मिली थी तो वहां की व्यवस्था सुधारने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया जा सकता था। इसके बजाय पूरे प्रदेश के लिए निर्देश जारी करना विभागीय नियमों से अलग है।
टीचर्स एसोसिएशन ने कहा कि, विभाग को प्राचार्य, व्याख्याता, प्रधान पाठक, शिक्षक और सहायक शिक्षक के खाली पद भरने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा व्यायाम शिक्षक, ग्रंथपाल, विज्ञान प्रयोगशाला शिक्षक और स्कूलों के कार्यालयों में लिपिक के खाली पद भी भरे जाने चाहिए। इससे स्कूलों की पढ़ाई और प्रशासनिक व्यवस्था दोनों बेहतर होंगी। एसोसिएशन के मुताबिक आरएमएसए स्कूलों में लिपिक और प्यून के पद ही स्वीकृत नहीं हैं। इन स्कूलों के लिए अलग से व्यवस्था बनाने की जरूरत है। वहीं प्रदेश के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और प्यून के हजारों पद खाली हैं। भर्ती नहीं होने से स्कूलों की साफ-सफाई और रोजमर्रा की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। एसोसिएशन का दावा है कि पिछले 18 साल से चतुर्थ श्रेणी प्यून के पदों पर भर्ती नहीं हुई है। स्कूलों में चौकीदार के पद भी खाली हैं।
एसोसिएशन ने स्कूल भवनों की स्थिति सुधारने की भी मांग की है। उनका कहना है कि शासन की स्वीकृत ड्राइंग और डिजाइन के अनुसार ज्यादातर स्कूलों में प्राचार्य, स्टाफ, शिक्षक, लिपिक और प्रयोगशाला के लिए अलग-अलग कमरे होने चाहिए। लेकिन कई स्कूलों में पर्याप्त भवन या कमरे नहीं हैं। कमरे कम होने के कारण कहीं प्राचार्य और लिपिक एक ही कमरे में बैठ रहे हैं तो कहीं प्राचार्य और स्टाफ के लिए एक ही कमरा इस्तेमाल हो रहा है। कुछ स्कूलों में प्रयोगशाला के कमरे में भी शिक्षक बैठ रहे हैं। एसोसिएशन ने कहा कि जिन स्कूलों में भवन या कमरों की कमी है, वहां भी व्यवस्था सुधारने की जरूरत है।

You Might Also Like

‘सरगुजा महाराज’ वाट्सअप ग्रुप में कांग्रेस की गुटबाजी

महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र बना छत्तीसगढ़ पैवेलियन

‘दशकों का इंतजार, दो महीने में साकार’ बंगाल में ‘डबल इंजन’ ने दिखाई रफ्तार : ओपी चौधरी

बस्तर में 19 को मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होगी आयोजित

बगावती नेताओं पर एक्शन शुरू

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढऩे का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा : सीएम साय
Next Article पत्थलगांव के ‘जय-वीरू’ की जोड़ी में एक किरदार हुआ विदा

खबरें और भी है....

राज्यपाल श्री डेका आज करेंगे चक्रधर समारोह का शुभारंभ
पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुआ भारत- सीएम साय
बेकाबू ट्रेलर नाला में गिरा ट्रक, चालक की हुई मौत
5 कॉलोनाइजरों पर गिरी प्रशासन की गाज, 22 को समस्त दस्तावेजों के साथ एसडीएम के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश
विघ्नहर्ता श्री गणेश के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज होगी स्थापना

Popular Posts

राज्यपाल श्री डेका आज करेंगे चक्रधर समारोह का शुभारंभ
पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुआ भारत- सीएम साय
बेकाबू ट्रेलर नाला में गिरा ट्रक, चालक की हुई मौत
5 कॉलोनाइजरों पर गिरी प्रशासन की गाज, 22 को समस्त दस्तावेजों के साथ एसडीएम के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश
विघ्नहर्ता श्री गणेश के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज होगी स्थापना

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?