NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: परलकोट की लाइफलाइन एसएच-25 की बदहाली बनी आंदोलन की प्रमुख वजह
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > परलकोट की लाइफलाइन एसएच-25 की बदहाली बनी आंदोलन की प्रमुख वजह
छत्तीसगढ़

परलकोट की लाइफलाइन एसएच-25 की बदहाली बनी आंदोलन की प्रमुख वजह

सांसद के निर्देश के बाद मरोड़ा-महाराष्ट्र मार्ग और स्॥-25 की मरम्मत में आई तेजी, छठवें दिन विधायक के आश्वासन के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त

lochan Gupta
Last updated: September 12, 2026 11:43 pm
By lochan Gupta September 12, 2026
Share
4 Min Read

पखांजूर। सूरजगढ़ माइंस से लौह अयस्क लेकर आने-जाने वाले भारी वाहनों के आवागमन को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद और आंदोलन की स्थिति बनी हुई थी। परलकोट सुरक्षा समिति के तत्वावधान में चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को छठवें दिन विधायक विक्रम उसेंडी के आश्वासन के बाद समाप्त हो गई।
बताया जा रहा है कि सूरजगढ़ लौह अयस्क खदानों से निकलने वाले भारी वाहनों के लगातार आवागमन के कारण परलकोट क्षेत्र की लाइफलाइन माने जाने वाली स्॥-25 सडक़ की स्थिति लंबे समय से बदहाल है। सडक़ पर जगह-जगह गड्ढे और क्षतिग्रस्त हिस्सों के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी समस्या को लेकर क्षेत्र में लगातार विरोध और आंदोलन की आवाज उठती रही।
सडक़ की बदहाली और भारी वाहनों के आवागमन के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा पहले विरोध प्रदर्शन किया गया, इसके बाद शिवसेना और आम आदमी पार्टी की ओर से भी भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग को लेकर पखांजूर अनुविभागीय अधिकारी के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया था।
हालांकि, क्षेत्र के लोगों का एक वर्ग यह भी मानता है कि सूरजगढ़ माइंस से जुड़े वाहनों के संचालन से स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार और परिवहन से जुड़े व्यवसाय में अवसर मिल रहे हैं। ऐसे में क्षेत्र में माइंस संचालन, रोजगार और सडक़ सुरक्षा के बीच संतुलन को लेकर भी चर्चा बनी हुई है।

सांसद ने लिया सडक़ों का जायजा, अधिकारियों को दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

इसी बीच सडक़ की बदहाल स्थिति को लेकर कांकेर सांसद भोजराज नाग एक दिवसीय दौरे पर पखांजूर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख सडक़ों का निरीक्षण कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। सडक़ की खराब हालत को गंभीरता से लेते हुए सांसद ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए।
सांसद ने यह भी कहा कि जब तक सडक़ की स्थिति में सुधार नहीं होता, तब तक भारी वाहनों के आवागमन को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएं।

निर्देश के बाद माइंस प्रबंधन ने तेज किया सडक़ मरम्मत का काम

सांसद के निर्देश के बाद विभागीय अधिकारियों की पहल से सडक़ मरम्मत कार्य में तेजी आई है। माइंस प्रबंधन द्वारा मरोड़ा से महाराष्ट्र की ओर जाने वाली सडक़ के नवीनीकरण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। वहीं, मरोड़ा से दुर्गूकोंदल तक स्॥-25 मुख्य मार्ग पर भी क्षतिग्रस्त हिस्सों की रिपेयरिंग का काम जोर-शोर से शुरू किया गया है।
सडक़ निर्माण और मरम्मत कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में राहत और खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सडक़ की बदहाली के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब मरम्मत कार्य शुरू होने से आवागमन की स्थिति में सुधार की उम्मीद जगी है।
ग्रामीणों ने सडक़ की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मरम्मत कार्य शुरू कराने की पहल के लिए सांसद भोजराज नाग का आभार जताया। साथ ही सडक़ मरम्मत का कार्य शुरू कराने में सहयोग के लिए माइंस प्रबंधन के प्रति भी धन्यवाद व्यक्त किया।

You Might Also Like

कर्रेगुट्टा ऑपरेशन में 22 से ज्यादा नक्सलियों को किया ढेर

रायपुर रेलवे स्टेशन में भडक़ी आग

विकास खंड स्तरीय स्काउट गाइड तृतीय सोपान सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न

आईजी मिश्रा बोले- चाकूबाजों, सट्टेबाजों और नशाखोरों पर फौरन एक्शन लें

‘महानदी’ का सीना चीरकर रेत माफिया कर रहा अवैध उत्खनन और परिवहन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article हिंदी : गंगा की तरह अनेक धाराओं को समेटकर बनी विशाल और महान भाषा
Next Article 16वीं अखिल भारतीय रेलवे तीरंदाजी चैंपियनशिप में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का शानदार प्रदर्शन

खबरें और भी है....

जिंदल ने बनाई दुनिया के सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड, रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
कत्ता से पार्षद विजय चौहान पर जानलेवा हमला
किशोर ने फांसी लगाकर दी जान, आंगनबाड़ी भवन के छज्जे पर मिला शव
कोसमनारा में चला प्रशासन का बुलडोजर
उपचार के दौरान अज्ञात महिला की मौत

Popular Posts

जिंदल ने बनाई दुनिया के सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड, रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
कत्ता से पार्षद विजय चौहान पर जानलेवा हमला
किशोर ने फांसी लगाकर दी जान, आंगनबाड़ी भवन के छज्जे पर मिला शव
कोसमनारा में चला प्रशासन का बुलडोजर
उपचार के दौरान अज्ञात महिला की मौत

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?