NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 16वीं अखिल भारतीय रेलवे तीरंदाजी चैंपियनशिप में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का शानदार प्रदर्शन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > 16वीं अखिल भारतीय रेलवे तीरंदाजी चैंपियनशिप में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का शानदार प्रदर्शन
बिलासपुर

16वीं अखिल भारतीय रेलवे तीरंदाजी चैंपियनशिप में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का शानदार प्रदर्शन

2 स्वर्ण एवं 3 कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में तीसरा स्थान

lochan Gupta
Last updated: September 12, 2026 11:44 pm
By lochan Gupta September 12, 2026
Share
3 Min Read

बिलासपुर। चित्तरंजन, पश्चिम बंगाल में 07 से 09 सितम्बर 2026 तक आयोजित 16वीं अखिल भारतीय रेलवे तीरंदाजी (पुरुष एवं महिला) चैंपियनशिप 2026-27 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीरंदाजों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण एवं 3 कांस्य सहित कुल 5 पदक अपने नाम किए। इस शानदार प्रदर्शन के साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 13 रेलवे जोन की पदक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया। इस चैंपियनशिप में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से कुल 10 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया, जिसमें 6 रिकर्व (3 पुरुष एवं 3 महिला) तथा 4 कंपाउंड (1 पुरुष एवं 3 महिला) तीरंदाज शामिल थे। महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में माधवी चौहान, मधु वेदवान एवं वितासा ठाकुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला 5-3 सेट प्वाइंट से जीतकर स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं मिश्रित रिकर्व टीम स्पर्धा में माधवी चौहान एवं पवन की जोड़ी ने भी फाइनल में 5-3 सेट प्वाइंट से जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाडिय़ों ने तीन कांस्य पदक भी हासिल किए। महिला व्यक्तिगत रिकर्व 70 मीटर ओवरऑल स्पर्धा में माधवी चौहान ने 640 अंक अर्जित कर कांस्य पदक जीता। महिला व्यक्तिगत ओलंपिक राउंड में वितासा ठाकुर ने 6-4 सेट प्वाइंट से जीत दर्ज कर कांस्य पदक प्राप्त किया। पुरुष रिकर्व टीम स्पर्धा में पवन, जसकीरत सेखों एवं शिवनाथ नागेशिया की टीम ने कांस्य पदक मुकाबले में 6-0 से शानदार जीत दर्ज कर कांस्य पदक हासिल किया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीरंदाजों का यह प्रदर्शन रेलवे स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उनकी निरंतर उत्कृष्टता, मेहनत और खेल प्रतिभा को दर्शाता है। 2 स्वर्ण एवं 3 कांस्य पदकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त करना दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। महाप्रबंधक, तरुण प्रकाश, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे क्रीड़ा संघ (सेक्रसा) के पदाधिकारीगण एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी खिलाडिय़ों एवं उनके प्रशिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी राष्ट्रीय एवं अन्य उच्चस्तरीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं भी दी हैं।

You Might Also Like

कोल इंडिया के मध्य कोयला उपभोक्ताओं की बैठक एसईसीएल मुख्यालय में आयोजित

शिवाजी महाराज टर्मिनल एवं बालेश्वर के मध्य समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा

एसईसीएल मुख्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया

वाणिज्य विभाग की सतर्कता से यात्री का खोया बैग सुरक्षित बरामद

महाप्रबंधक ने किया बिलासपुर-शहडोल सेक्शन का विंडो ट्रेलिंग संरक्षा निरीक्षण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article परलकोट की लाइफलाइन एसएच-25 की बदहाली बनी आंदोलन की प्रमुख वजह
Next Article ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, उल्लास से मना तीजा-पोरा तिहार

खबरें और भी है....

जिंदल ने बनाई दुनिया के सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड, रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
कत्ता से पार्षद विजय चौहान पर जानलेवा हमला
किशोर ने फांसी लगाकर दी जान, आंगनबाड़ी भवन के छज्जे पर मिला शव
कोसमनारा में चला प्रशासन का बुलडोजर
उपचार के दौरान अज्ञात महिला की मौत

Popular Posts

जिंदल ने बनाई दुनिया के सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड, रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
कत्ता से पार्षद विजय चौहान पर जानलेवा हमला
किशोर ने फांसी लगाकर दी जान, आंगनबाड़ी भवन के छज्जे पर मिला शव
कोसमनारा में चला प्रशासन का बुलडोजर
उपचार के दौरान अज्ञात महिला की मौत

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?