NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: हाथी दल से बिछड़ा 2 साल का शावक, वन विभाग कर रहा निगरानी, दल से मिलाने की कोशिश जारी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > हाथी दल से बिछड़ा 2 साल का शावक, वन विभाग कर रहा निगरानी, दल से मिलाने की कोशिश जारी
रायगढ़

हाथी दल से बिछड़ा 2 साल का शावक, वन विभाग कर रहा निगरानी, दल से मिलाने की कोशिश जारी

वन विभाग कर रहा निगरानी, दल से मिलाने की कोशिश जारी

lochan Gupta
Last updated: September 12, 2026 12:01 am
By lochan Gupta September 12, 2026
Share
3 Min Read

धरमजयगढ़। जिले के जंगल में हाथियों के दल से 2 साल का शावक बिछड़ गया है। वह अकेले आसपास के इलाके में घूम रहा है। वन विभाग की टीम उस पर लगातार नजर रख रही है। साथ ही शावक को उसके दल से मिलाने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों से शावक से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।
मामला बोरो रेंज का है। बुधवार सुबह लोगों ने बाजारदांड के पीछे चाल्हा के पास राजस्व जंगल में शावक को घूमते देखा। उसके आसपास हाथियों का कोई दल नजर नहीं आया। इसके बाद ग्रामीणों ने वन कर्मियों को इसकी जानकारी दी। वनकर्मी मौके पर पहुंचे और शावक की तस्दीक की। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। इसके बाद डीएफओ सत्यदेव शर्मा, बोरो रेंजर उमाशंकर पटेल समेत वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विभाग को जानकारी मिली कि शावक 7 हाथियों के दल में था। रात में दल आगे बढ़ गया, लेकिन शावक पीछे रह गया। दल से बिछडऩे के बाद शावक आसपास ही घूम रहा है।
वन विभाग के अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। डॉक्टरों की सलाह पर उसके खाने का इंतजाम किया गया। शावक को दूर से केला और केले का पौधा दिया गया। उसने केला पूरा खा लिया, लेकिन पानी नहीं पिया।

कुरूपानी क्षेत्र में है हाथियों का दल

वनकर्मी दूर से शावक की निगरानी कर रहे हैं। साथ ही उसके दल का पता लगाया गया। विभाग को जानकारी मिली कि उसका दल क्रिंधा सर्किल के कुरूपानी क्षेत्र में घूम रहा है। शावक बीच-बीच में चिंघाड़ रहा है और धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। बोरो रेंज का स्टाफ, हाथी मित्र दल और उडऩदस्ता टीम उसकी निगरानी कर रही है।

करीब जाने पर दौड़ाने लगता है शावक

वनकर्मियों ने बताया कि शावक के करीब जाने की कोशिश करने पर वह दौड़ाने लगता है। इसलिए टीम उसके पास जाने के बजाय दूर से ही नजर रख रही है। आसपास के ग्रामीणों को भी शावक के करीब नहीं जाने और प्रभावित क्षेत्र के जंगल में प्रवेश नहीं करने की समझाइश दी गई है। चाल्हा समेत आसपास के गांवों में मुनादी भी कराई गई है।

व्यवहार पर भी रखी जा रही नजर

बोरो वन परिक्षेत्राधिकारी उमाशंकर पटेल ने बताया कि शावक करीब 2 साल का है। उसके करीब जाने की कोशिश करने पर वह दौड़ाने लगता है। इसलिए स्टाफ दूर से उसकी निगरानी कर रहा है। उन्होंने बताया कि शावक को खाने के लिए केला और केले का पेड़ दिया गया था, जिसे उसने पूरा खा लिया। दल से मिलाने के लिए उस पर लगातार नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों से भी उसके करीब नहीं जाने की अपील की गई है। बोरो रेंज में फिलहाल इसके अलावा 14, 7 और 2 हाथियों के दल भी विचरण कर रहे हैं।

You Might Also Like

11 सूत्रीय मांग पर पेंशनरों की हडताल 29 से, तीन दिनों तक चलेगा आंदोलन

भारी वाहनों के आवागमन से देवगढ़ मार्ग की आई सामत

धार्मिक आस्था के केंद्र हमारी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ी हुई है-लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया

पालकों से लगातार संपर्क कर दर्ज कराई शत प्रतिशत उपस्थिति

झांसी में पकड़े गए रायगढ़ दोहरे हत्याकांड के आरोपी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्वाइन फ्लू का दूसरा मामला सामने आया, महिला के बाद पुरुष की रिपोर्ट भी पॉजिटिव
Next Article चापर से युवक की हत्या, दो आरोपियों को उम्रकैद

खबरें और भी है....

सीजीपीएसएसी घोटाला : एडीएम गिरफ्तार
कलेक्टर की सख्ती का असर, तीन दिन में शासन को मिली 10 एकड़ ईडब्ल्यूएस जमीन
राहगीरों से लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ाया
राशन वितरण में लापरवाही पर उचित मूल्य दुकान निलंबित
चापर से युवक की हत्या, दो आरोपियों को उम्रकैद

Popular Posts

सीजीपीएसएसी घोटाला : एडीएम गिरफ्तार
कलेक्टर की सख्ती का असर, तीन दिन में शासन को मिली 10 एकड़ ईडब्ल्यूएस जमीन
राहगीरों से लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ाया
राशन वितरण में लापरवाही पर उचित मूल्य दुकान निलंबित
चापर से युवक की हत्या, दो आरोपियों को उम्रकैद

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?