NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चक्रधरनगर में बिना अनुमति विशाल होर्डिंग का निर्माण, वार्डवासियों में दहशत – निगम आयुक्त से शिकायत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > चक्रधरनगर में बिना अनुमति विशाल होर्डिंग का निर्माण, वार्डवासियों में दहशत – निगम आयुक्त से शिकायत
रायगढ़

चक्रधरनगर में बिना अनुमति विशाल होर्डिंग का निर्माण, वार्डवासियों में दहशत – निगम आयुक्त से शिकायत

lochan Gupta
Last updated: September 11, 2026 11:59 pm
By lochan Gupta September 11, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। शहर के वार्ड क्रमांक 22, चक्रधर नगर चौक में एक बड़ा एडवरटाइजमेंट होर्डिंग बिना नगर निगम की अनुमति के लगाया जा रहा है, जिसको लेकर स्थानीय दुकानदारों और मोहल्लेवासियों ने नगर पालिक निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। शिकायत के अनुसार भजन लाल चावला एवं विनय चावला द्वारा चावला आर्किटेक्ट इंटीरियर कन्सट्रक्शन के ऑफिस की छत पर लोहे के बड़े-बड़े एंगल से विशाल होर्डिंग स्ट्रक्चर खड़ा किया जा रहा है। होर्डिंग बोर्ड का आधार सिर्फ ईंट की कच्ची जोड़ाई पर टिका है। इतने बड़े स्ट्रक्चर के नीचे से हाई वोल्टेज बिजली के तार और पोल गुजर रहे हैं। जो तेज हवा और बारिश में गिरने का पूरा खतरा है। आवेदन में कहा गया है कि हाल ही में वार्ड क्र. 17 सुभाष चौक में इसी तरह होर्डिंग गिरने से दुकानों और आम लोगों को भारी नुकसान हुआ था। उसी तरह की घटना दोहराई जा सकती है।
स्थानीय लोगों ने उठाया सवाल
यदि चक्रधर नगर चौक का होर्डिंग गिरने से किसी को नुकसान होता है तो जिम्मेदार कौन होगा – होर्डिंग लगवाने वाला फर्म या निगम प्रशासन? समस्त दुकानदारों व रहवासी शरद महापात्रे, अभिषेक निगम, अनिल राज, जयलाल केशवानी, सुकलाल बरेठ, सुनील दत्त शर्मा आदि ने हस्ताक्षर कर मांग की है कि बिना अनुमति बन रहे इस अवैध होर्डिंग को तुरंत हटवाया जाए। बहरहाल अब देखना होगा कि निगम आयुक्त लोगों की इस गंभीर शिकायत को कितनी गंभीरता से लेते हैं।

You Might Also Like

शहर के हॉट सीट वार्ड 19 के भाजपा पर्यवेक्षक बने सुभाष

सडक़ दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

पिकअप की ठोकर से घायल ग्रामीण ने दम तोड़ा

फरार गांजा तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

सुनील रामदास ने योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article वित्त मंत्री की पहल से जिले के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की संभावनाओं से परिचित होने का मिल रहा अवसर
Next Article फोन कर दवा के नाम पर ठगी की कोशिश, परिचित बनकर मांगे 1500-1700 रुपए

खबरें और भी है....

सीजीपीएसएसी घोटाला : एडीएम गिरफ्तार
कलेक्टर की सख्ती का असर, तीन दिन में शासन को मिली 10 एकड़ ईडब्ल्यूएस जमीन
राहगीरों से लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ाया
राशन वितरण में लापरवाही पर उचित मूल्य दुकान निलंबित
चापर से युवक की हत्या, दो आरोपियों को उम्रकैद

Popular Posts

सीजीपीएसएसी घोटाला : एडीएम गिरफ्तार
कलेक्टर की सख्ती का असर, तीन दिन में शासन को मिली 10 एकड़ ईडब्ल्यूएस जमीन
राहगीरों से लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ाया
राशन वितरण में लापरवाही पर उचित मूल्य दुकान निलंबित
चापर से युवक की हत्या, दो आरोपियों को उम्रकैद

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?