NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से रेप, शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध. 45 हजार भी हड़पे, आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से रेप, शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध. 45 हजार भी हड़पे, आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से रेप, शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध. 45 हजार भी हड़पे, आरोपी गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से रेप, शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध. 45 हजार भी हड़पे, आरोपी गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: September 11, 2026 12:18 am
By lochan Gupta September 11, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने इंस्टाग्राम पर उससे दोस्ती की और शादी का भरोसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद शादी की तैयारी के नाम पर उससे 45 हजार रुपए भी लिए और शादी से इनकार कर दिया। शिकायत के बाद पुसौर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के मुताबिक सोमवार को 19 वर्षीय युवती ने थाना पुसौर में ग्राम बुनगा निवासी अनिल कुमार साव (24) के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। युवती ने बताया कि साल 2025 में अनिल ने उसे इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। युवती ने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। इसके बाद दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत होने लगी। इसी दौरान अनिल ने युवती से प्रेम का इजहार किया और उससे शादी करने और पत्नी बनाकर रखने का भरोसा दिलाया। युवती के मुताबिक 15 अक्टूबर 2025 को अनिल ने उसे पटेलपाली कॉलेज के पास मिलने बुलाया। इसके बाद वह उसे एक होटल में ले गया, जहां उसकी इच्छा के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने आरोप लगाया कि शादी का भरोसा देकर आरोपी ने मई 2026 तक अलग-अलग जगहों पर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती शादी के लिए दबाव बनाती थी, तो अनिल उससे विवाद कर उसे भगा देता था।

शादी की तैयारी के नाम पर 45 हजार लिए

युवती ने पुलिस को बताया कि अनिल ने शादी की तैयारी के नाम पर उससे 45 हजार रुपए भी लिए थे। बाद में उसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। जब युवती ने रकम वापस मांगी, तो अनिल गाली-गलौज करने लगा और मारपीट की धमकी दी। इसके बाद युवती को समझ आया कि अनिल उससे शादी नहीं करेगा। उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी और उनकी सलाह पर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

शिकायत के बाद पुसौर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 69 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने महिला पुलिस अधिकारी से युवती का कथन दर्ज कराया और उसका मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी अनिल कुमार साव के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

You Might Also Like

कृत्रिम पैर ने लौटाई जिंदगी की रफ्तार, जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल से बबीता के जीवन में लौटी नई उम्मीद

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार-2025 का आज होगा आगाज

सडक़ हादसे में घायल राजमिस्त्री की मौत

6 युवकों के बीच हिंसक झड़प

मकर संक्रांति पर पोरथ पहुंचे पूर्व विधायक विजय अग्रवाल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रायपुर में साल 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित
Next Article तेज बारिश में जलमग्न हुआ सांई सर्विस स्टेशन

खबरें और भी है....

सीजीपीएसएसी घोटाला : एडीएम गिरफ्तार
कलेक्टर की सख्ती का असर, तीन दिन में शासन को मिली 10 एकड़ ईडब्ल्यूएस जमीन
राहगीरों से लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ाया
राशन वितरण में लापरवाही पर उचित मूल्य दुकान निलंबित
चापर से युवक की हत्या, दो आरोपियों को उम्रकैद

Popular Posts

सीजीपीएसएसी घोटाला : एडीएम गिरफ्तार
कलेक्टर की सख्ती का असर, तीन दिन में शासन को मिली 10 एकड़ ईडब्ल्यूएस जमीन
राहगीरों से लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ाया
राशन वितरण में लापरवाही पर उचित मूल्य दुकान निलंबित
चापर से युवक की हत्या, दो आरोपियों को उम्रकैद

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?