NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कम जगह और कम लागत में पैरा मशरूम उत्पादन से बढ़ेगी आमदनी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कम जगह और कम लागत में पैरा मशरूम उत्पादन से बढ़ेगी आमदनी
रायगढ़

कम जगह और कम लागत में पैरा मशरूम उत्पादन से बढ़ेगी आमदनी

100 किलो गीले पुआल से 12 से 15 किलो तक उत्पादन, जून से अक्टूबर तक उत्पादन का उपयुक्त समय, घर की खाली जगह में भी कर सकते हैं खेती

lochan Gupta
Last updated: September 11, 2026 12:12 am
By lochan Gupta September 11, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। कम जगह, कम लागत और कम समय में मशरूम उत्पादन किसानों और ग्रामीण परिवारों के लिए अतिरिक्त आमदनी का बेहतर माध्यम बन सकता है। विशेष रूप से पैरा मशरूम की खेती के लिए बड़े खेत या विशेष संसाधनों की आवश्यकता नहीं होती। घर के किसी खाली स्थान या छायादार जगह में भी इसकी खेती आसानी से की जा सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र रायगढ़ की वैज्ञानिक डॉ. मनीषा चौधरी एवं दीपमाला लकड़ा ने पैरा मशरूम उत्पादन की तकनीक की जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय स्तर पर इसकी अच्छी मांग होने के कारण इसे छोटे स्तर से शुरू किया जा सकता है।
छत्तीसगढ़ की जलवायु में पैरा मशरूम उत्पादन के लिए जून से अक्टूबर तक का समय उपयुक्त है। इसके लिए 30 से 36 डिग्री सेल्सियस तापमान और 90 से 95 प्रतिशत आर्द्रता अनुकूल रहती है। इसका उत्पादन घर के अंदर या छायादार स्थान पर किया जा सकता है। उत्पादन के लिए लगभग 100 सेंटीमीटर लंबी, 60 सेंटीमीटर चौड़ी और 15 सेंटीमीटर ऊंची क्यारी तैयार की जाती है। धान के सूखे पुआल को 7 से 8 सेंटीमीटर मोटे और 70 से 80 सेंटीमीटर लंबे बंडलों में तैयार कर साफ पानी में 12 से 16 घंटे तक भिगोया जाता है। पुआल के उपचार के लिए पानी में 2 प्रतिशत कैल्शियम कार्बोनेट मिलाया जाता है। इसके बाद अतिरिक्त पानी निकाल दिया जाता है।
मशरूम के बीज को स्पॉन कहा जाता है। बांस या लकड़ी के रैक पर पुआल की परतें लगाई जाती हैं और प्रत्येक परत पर स्पॉन डाला जाता है। चार से पांच परतें तैयार करने के बाद इसे पॉलीथिन से ढक दिया जाता है। करीब 6 से 8 दिनों में पुआल में मायसीलियम फैलने के बाद पॉलीथिन हटा दी जाती है। पुआल सूखने पर हल्का पानी का छिडक़ाव किया जा सकता है। स्पॉन डालने के करीब 10 से 12 दिनों बाद मशरूम निकलना शुरू हो जाता है। मशरूम की टोपी खुलने से पहले इसकी तुड़ाई की जाती है। एक बार उत्पादन शुरू होने के बाद लगभग 10 से 12 दिनों तक मशरूम प्राप्त किया जा सकता है। 100 किलो गीले पुआल से करीब 12 से 15 किलो तक पैरा मशरूम का उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। मशरूम में पानी की मात्रा अधिक होने के कारण इसे लंबे समय तक सुरक्षित रखना कठिन होता है, इसलिए तुड़ाई के बाद जल्द उपयोग या बिक्री करना उचित रहता है। उत्पादन के बाद बचा पुआल जैविक खाद के रूप में भी उपयोग किया जा सकता है।

You Might Also Like

रेलवे जीएम ने स्टेशन में चल रहे निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण

गोरखा से हाईवा चोरी कर झारखंड में बेचा, 6 लाख की संपत्ति जब्त

सुने मकान में चोरी करने वाले गिरफ्तार

भाजपा छाल मंडल का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

शासकीय ज़मीन पर प्राइवेट कॉलेज , प्रशासन बेखबर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बुनगा में 500 पौधों का किया गया नि:शुल्क वितरण
Next Article छात्राओं की स्वास्थ्य जांच से उपचार तक की सुविधा, गर्ल्स कॉलेज में लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टर-एसपी को दिए स्पष्ट निर्देश, जर्जर भवनों की जांच में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
ओपी ने कहा- 2013का नहीं, यह मोदी का 2026 का नया भारत है
तेज बारिश में जलमग्न हुआ सांई सर्विस स्टेशन
इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से रेप, शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध. 45 हजार भी हड़पे, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में साल 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित

Popular Posts

मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टर-एसपी को दिए स्पष्ट निर्देश, जर्जर भवनों की जांच में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
ओपी ने कहा- 2013का नहीं, यह मोदी का 2026 का नया भारत है
तेज बारिश में जलमग्न हुआ सांई सर्विस स्टेशन
इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से रेप, शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध. 45 हजार भी हड़पे, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में साल 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?