NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 46 नए मरीज मिले
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 46 नए मरीज मिले
रायपुर

प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 46 नए मरीज मिले

इनमें सबसे ज्यादा रायपुर से 19 मरीज, अब तक 127 मरीज निकले; प्रदेश से कुल 298

lochan Gupta
Last updated: September 9, 2026 11:33 pm
By lochan Gupta September 9, 2026
Share
4 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एच-1एन-1 (स्वाइन फ्लू) के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। 8 सितंबर प्रदेश में एक दिन में 46 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा 19 मरीज रायपुर से हैं। इसके बाद दुर्ग में 4, बिलासपुर और कोरबा में 3-3, जबकि बालोदाबाजार, बस्तर और महासमुंद में 2-2 नए मरीज मिले हैं। 1 जनवरी 2026 से 8 सितंबर तक प्रदेश में एच-1एन-1 के कुल 298 मरीज पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें से 113 मरीज अभी एक्टिव हैं। एक्टिव मरीजों में 81 अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 32 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। अब तक के कुल मामलों में रायपुर सबसे आगे है। जिले में 127 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। यानी प्रदेश में मिले कुल 298 मामलों में करीब 43त्न मरीज अकेले रायपुर से हैं। बिलासपुर में 38, दुर्ग में 40 और कोरबा में 19 मरीज अब तक सामने आए हैं। रायगढ़ में 12 और धमतरी में 9 मरीज मिले हैं।
8 सितंबर को मिले 46 नए मरीजों में से 19 रायपुर के हैं, यानी एक दिन में सामने आए नए मामलों का करीब 41त्न हिस्सा रायपुर से है। इसके अलावा दुर्ग में 4, बिलासपुर और कोरबा में 3-3, बालोदाबाजार, बस्तर और महासमुंद में 2-2 तथा जांजगीर-चांपा, कोंडागांव, मुंगेली और सुरगुजा में 1-1 नया मरीज मिला है। दूसरे राज्यों से भी 5 पॉजिटिव मरीज रिपोर्ट हुए हैं। कुल 298 पॉजिटिव मरीजों में से फिलहाल 113 एक्टिव केस हैं। इनमें करीब 72 प्रतिशत यानी 81 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं 32 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इसका मतलब है कि अभी इलाज करा रहे मरीजों में बड़ी संख्या अस्पतालों में है। अब तक बिलासपुर में 38, दुर्ग में 40, रायपुर में 127, कोरबा में 19 और रायगढ़ में 12 मरीज मिल चुके हैं। धमतरी में 9, महासमुंद में 7, राजनांदगांव में 6, बस्तर में 5, बालोदाबाजार और जांजगीर-चांपा में 4-4 तथा बालोद और बेमेतरा में 3-3 मरीज मिले हैं। बाकी जिलों में मामले 1 से 2 के बीच हैं।
एच-1एन-1 इन्फ्लुएंजा वायरस का एक प्रकार है। इसके लक्षण सामान्य फ्लू जैसे हो सकते हैं, जिनमें बुखार, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द और कमजोरी शामिल हैं। कुछ मरीजों में संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है, खासकर जब सांस लेने में परेशानी जैसी स्थिति सामने आए। ऐसे लक्षण होने पर समय पर डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में ॥1हृ1 से अब तक कोई मौत दर्ज नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमित मरीजों की निगरानी और उपचार कर रहा है। डॉ. विकास अग्रवाल के मुताबिक बुखार के साथ लगातार खांसी, सांस लेने में परेशानी या बहुत ज्यादा कमजोरी जैसे लक्षण हों तो इसे सामान्य वायरल समझकर खुद से दवा नहीं लेनी चाहिए। ऐसे लक्षण होने पर डॉक्टर से जांच और सलाह लेना जरूरी है। स्वाइन फ्लू संक्रमित व्यक्ति की खांसी या छींक से निकलने वाली बूंदों और नजदीकी संपर्क से फैल सकता है। अगर लक्षण लगातार बने रहें या हालत बिगड़ती लगे तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

You Might Also Like

भगवान नृसिंह का 151 लीटर दूध से किया गया अभिषेक

प्लास्टिक कचरे के बदले भोजन देने वाली अनोखी पहल ‘गार्बेज कैफे’ को देशभर में मिली पहचान

सीएम साय ने की महिला पत्रकारों से बातचीत

चालिस पेटी नकली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्र्जी का जीवन राष्ट्रसेवा और त्याग का अनुपम उदाहरण : सीएम साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article राजधानी में 7 निरीक्षकों के तबादले, आजाद चौक और टिकरापारा समेत कई थानों में बदलाव
Next Article मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला: : देश के 7 हाईडेंसिटी रेलवे प्रोजेक्ट को 4 लेन करने की दी मंजूरी

खबरें और भी है....

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए बड़ी सौगात, छत्तीसगढ़ के रेल विकास को मिली नई गति
ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता, ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त
काम बंद रखने वाले ठेकेदारों की अब खैर नहीं, कलेक्टर ने नोटिस जारी करने के दिए आदेश
जेपीएल के एसएमएस-2 में हादसा, श्रमिक झुलसा, एयरलिफ्टिंग से भिलाई रेफर
खरसिया हत्याकांड मामले में 4 आरोपियों को उम्रकैद

Popular Posts

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए बड़ी सौगात, छत्तीसगढ़ के रेल विकास को मिली नई गति
ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता, ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त
काम बंद रखने वाले ठेकेदारों की अब खैर नहीं, कलेक्टर ने नोटिस जारी करने के दिए आदेश
जेपीएल के एसएमएस-2 में हादसा, श्रमिक झुलसा, एयरलिफ्टिंग से भिलाई रेफर
खरसिया हत्याकांड मामले में 4 आरोपियों को उम्रकैद

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?