NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विद्यार्थियों को मिली शिक्षा की नई उड़ान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > विद्यार्थियों को मिली शिक्षा की नई उड़ान
रायगढ़

विद्यार्थियों को मिली शिक्षा की नई उड़ान

एनटीपीसी लारा ने वितरित किए स्टडी टेबल, स्टेशनरी, खेल सामग्री एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें

lochan Gupta
Last updated: September 9, 2026 11:31 pm
By lochan Gupta September 9, 2026
Share
2 Min Read

महलोई। एनटीपीसी लारा द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (ष्टस्क्र) के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महलोई में विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री सुभाष ठाकुर, प्रमुख परियोजना (एचओपी), एनटीपीसी लारा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री जाकिर खान, एजीएम (एचआर) सहित विद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्टडी टेबल, स्टेशनरी सामग्री, खेल किट तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी पुस्तकें वितरित की गईं। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उन्हें शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सुभाष ठाकुर ने महलोई की तीन बेटियों की उपलब्धि की सराहना की, जिन्होंने गांव से निकलकर मलेशिया में आयोजित लैक्रोस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने कहा कि इन बेटियों की उपलब्धि न केवल महलोई गांव, बल्कि पूरे क्षेत्र और देश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यदि उन्हें उचित अवसर, संसाधन और प्रोत्साहन मिले, तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। महलोई की बेटियों की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है और यह संदेश देती है कि लगन एवं मेहनत के साथ बड़े सपनों को साकार किया जा सकता है। एनटीपीसी लारा की यह पहल शिक्षा, खेल और युवा प्रतिभाओं के समग्र विकास के प्रति उसकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी क्षमता पहचानने, नए अवसरों का लाभ उठाने तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया।

You Might Also Like

ओडिशा से गांजा की तस्करी करते ग्रामीण गिरफ्तार

सामूहिक अवकाश लेकर आज आन्दोलन पर रहेंगे शिक्षक

विश्व स्तनपान सप्ताह : मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जिले को मिले 16 नए डायल-112 आपातकालीन वाहन

युवती से दुष्कर्म का आरोपी जेल दाखिल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने ली समीक्षा बैठक
Next Article 14 से 23 सितंबर तक सुर, लय और ताल से गूंजेगा रायगढ़

खबरें और भी है....

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए बड़ी सौगात, छत्तीसगढ़ के रेल विकास को मिली नई गति
ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता, ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त
काम बंद रखने वाले ठेकेदारों की अब खैर नहीं, कलेक्टर ने नोटिस जारी करने के दिए आदेश
जेपीएल के एसएमएस-2 में हादसा, श्रमिक झुलसा, एयरलिफ्टिंग से भिलाई रेफर
खरसिया हत्याकांड मामले में 4 आरोपियों को उम्रकैद

Popular Posts

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए बड़ी सौगात, छत्तीसगढ़ के रेल विकास को मिली नई गति
ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता, ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त
काम बंद रखने वाले ठेकेदारों की अब खैर नहीं, कलेक्टर ने नोटिस जारी करने के दिए आदेश
जेपीएल के एसएमएस-2 में हादसा, श्रमिक झुलसा, एयरलिफ्टिंग से भिलाई रेफर
खरसिया हत्याकांड मामले में 4 आरोपियों को उम्रकैद

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?