NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शोरूम यार्ड से चोरी गई 4 एक्टिवा आदतन बदमाश से बरामद
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शोरूम यार्ड से चोरी गई 4 एक्टिवा आदतन बदमाश से बरामद
रायगढ़

शोरूम यार्ड से चोरी गई 4 एक्टिवा आदतन बदमाश से बरामद

lochan Gupta
Last updated: September 8, 2026 12:09 am
By lochan Gupta September 8, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जूटमिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने शारदा होंडा शोरूम के यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मार्शल यादव (26) निवासी मि_ुमुड़ा गांधी नगर और सुनील सारथी (34) निवासी भजनडीपा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की चारों एक्टिवा बरामद कर ली हैं। बरामद संपत्ति की कीमत करीब 4.50 लाख रुपए बताई गई है। मार्शल यादव आदतन बदमाश है। मि_ुमुड़ा स्थित शारदा होंडा शोरूम के यार्ड से 14 से 17 अगस्त के बीच 4 एक्टिवा चोरी हुई थीं। शोरूम से स्कूटी गायब होने का पता चलने के बाद गजानंद पटेल (32) ने 20 अगस्त को जूटमिल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आदतन बदमाश मार्शल यादव और उसका साथी सुनील सारथी चोरी की स्कूटी लेकर घूम रहे हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान मार्शल ने सुनील के साथ मिलकर शोरूम के यार्ड में घुसकर स्कूटी चोरी करना स्वीकार किया।

चाबी लगी देख बनाई चोरी की योजना

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यार्ड में नई स्कूटियों की कतार लगी थी और कई वाहनों में चाबी लगी हुई थी। दोनों ने अलग-अलग दिनों में चार एक्टिवा चोरी कीं। चोरी के बाद स्कूटियों को सुनील के घर के नीचे नगर निगम कॉलोनी में छिपाकर रखा था। दोनों चोरी की गाडिय़ां बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे।

दो पुरानी बाइक चोरी का भी खुलासा

पुलिस की पूछताछ में मार्शल यादव ने करीब दो महीने पहले एचएफ डिलक्स बाइक चोरी करना भी स्वीकार किया। पेट्रोल खत्म होने पर उसने बाइक को पुराने सारंगढ़ बस स्टैंड के मटन मार्केट के पास छोड़ दिया था, जिसे पुलिस ने बाद में लावारिस हालत में बरामद किया था। इसी तरह करीब एक महीने पहले गांधी नगर-काशीराम चौक से ड्रीम युग बाइक चोरी करने की बात भी आरोपी ने कबूली। पेट्रोल खत्म होने के बाद बाइक को कोड़ातराई के पास छोड़ दिया गया था। इसे भी पुलिस ने पहले लावारिस हालत में बरामद कर लिया था। पूछताछ में मार्शल यादव ने चक्रधरनगर और कोतवाली थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करने की जानकारी भी पुलिस को दी है। पुलिस अब इन वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

 

पहले भी बाइक चोरी में जेल जा चुका है मार्शल

पुलिस के मुताबिक मार्शल यादव आदतन बदमाश है। उसे पहले भी बाइक चोरी के मामलों में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पिछले महीने ही चक्रधरनगर पुलिस ने छोटे अतरमुड़ा क्षेत्र में स्कूटी चोरी के मामले में उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा था।

You Might Also Like

कमिश्नर ने मेडिकल कॉलेज व अस्पताल का निरीक्षण

जातीय जनगणना देश का एक्स-रे- राहुल गांधी

भोजनालय में परोसी जा रही थी शराब

लड़ाई-झगड़ा कर अलग हुए थे पति-पत्नी

खाद, बीज व डीजल संकट पर भडक़े किसान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जर्जर ढिमरापुर रोड को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, चक्काजाम-कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी
Next Article जिलाअस्पताल में शुरू हुआ तीसरी आंख का पहरा

खबरें और भी है....

हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस बने कृष्ण राम महापात्र, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ
हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण, गेरवानी में पीएम जनऔषधि खोलने की मांग
ओडिशा का गांजा सप्लायर जीआरपी के हत्थे चढ़ा
छात्राओं के बीच ‘शीला की जवानी’ पर बनाई रील
चक्रधरनगर आत्मानंद स्कूल में चाकूबाजी

Popular Posts

हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस बने कृष्ण राम महापात्र, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ
हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण, गेरवानी में पीएम जनऔषधि खोलने की मांग
ओडिशा का गांजा सप्लायर जीआरपी के हत्थे चढ़ा
छात्राओं के बीच ‘शीला की जवानी’ पर बनाई रील
चक्रधरनगर आत्मानंद स्कूल में चाकूबाजी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?