NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: श्याम मंदिर में 5 दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का हुआ समापन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > श्याम मंदिर में 5 दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का हुआ समापन
रायगढ़

श्याम मंदिर में 5 दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का हुआ समापन

हजारों श्रद्धालुओं ने किया झांकियों का दर्शन

lochan Gupta
Last updated: September 7, 2026 12:07 am
By lochan Gupta September 7, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। श्री श्याम मंडल रायगढ़ की अभिनव पहल से अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेंध्रा के विशेष मार्गदर्शन में इस बार भी 28 वाँ पाँच दिवसीय भव्य ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन विगत 2से आज 6 सितंबर तक किया गया। शुभारंभ में बनोरा के बाबा पूज्यपाद प्रियदर्शी महाराज और वित्त मंत्री ओपी चौधरी की विशेष उपस्थिति रही। वहीं अनवरत पाँच दिनों के इस उत्सव में शहर के अनेक गणमान्य लोगों ने दर्शन पूजन और झाँकियों का अवलोकन कर हर्षित हुए। वहीं आज समापन अवसर के दिन भगवान श्री कृष्ण जी और श्री श्याम बाबा का अलौकिक मनभावन श्रृंगार किया गया और सुबह – शाम छह बजे अत्यंत ही आध्यात्मिक खुशनुमा माहौल में सभी श्याम प्रेमियों ने भगवान श्री कृष्ण जी और श्री श्याम बाबा की शंख ध्वनि व महाआरती व पूजा की व समूचा श्याम परिसर जय – जय श्री राधे व जय श्री श्याम बाबा के जयकारे से गुंजित हो गया।
समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह व विशिष्ट अतिथि निगम कमिश्नर बृजेश सिंह ने भगवान श्री कृष्ण की पूजा – अर्चना कर समापन किया। पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे भी इस महोत्सव में भाग लेने का सुअवसर मिला। इस परंपरा को विशिष्टता के साथ कायम श्याम मंडल के सभी सदस्य रखें इसके लिए आयोजन के सभी सदस्यगण बधाई के पात्र हैं।वहीं उन्होंने कहा कि भविष्य में इस महोत्सव को गरिमा मिले और भी ख्याति हो। इसी तरह निगम कमिश्नर बृजेश सिंह ने इस भव्य ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन की बेहद सराहना की और भव्यता व सफलता के लिए श्री श्याम मंडल अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेंध्रा व सभी सदस्यों की बधाई व शुभकामनाएं दी।
इस बार पाँच दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में दूर दराज व अन्य राज्यों से हजारों श्रद्धालुगण दर्शन करने पहुंचे और श्याम बगीची परिसर में लगाई गई मनभावन चित्ताकर्षक झांकियों का अवलोकन कर अत्यंत खुश होते हुए श्री श्याम मंडल के सभी सदस्यों की हृदय से सराहना भी कर रहे हैं। इसी तरह श्री श्याम मंदिर परिसर में अनवरत श्याम सखी मंडल का खिचड़ी प्रसाद वितरण दो दिनों तक चलता रहा। जहाँ लगभग एक लाख से अधिक श्रद्धालुगण श्याम बाबा का प्रसाद पाकर पुण्य के भागी बने।वहीं समापन के दिन भी सुबह से रात तक हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन – पूजन व मनभावन झांकियों का अवलोकन किया।

सहयोगियों का किया गया सम्मान

समापन कार्यक्रम के पश्चात अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेंध्रा व टीम के सदस्यों ने अनवरत पाँच दिनों तक श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में सकारात्मक ढंग से सहयोग और अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले मुख्य पंडित शंकर महाराज अमित शर्मा, पुलिस पदाधिकारियों, निगम कर्मचारियों, एनएसएस कैडेट टीम व सभी सहयोगियों को श्री श्याम प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर उनके प्रति सम्मान प्रकट किए। इसी तरह अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेंध्रा व सचिव आनंद गर्ग ने एसएसपी शशि मोहन सिंह और निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय को श्री श्याम जी का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

बजरंग अग्रवाल ने जताया आभार

श्याम मंडल अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेंध्रा ने पाँच दिवसीय भव्य ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय, यातायात विभाग, स्वास्थ्य विभाग टीम, एनएसएस कैडेट टीम, मीडिया बंधुगण और प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों के प्रति हृदय से विशेष आभार प्रकट करते हुए सभी को यादगार आयोजन के लिए हृदय से बधाई और शुभकामनाएं दी। इसी तरह सचिव आनंद गर्ग ने भी आभार प्रकट करते हुए पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, निगम कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय, मंदिर के मुख्य पुजारी शंकर महाराज जी, पं अमित शर्मा जी, एनएसएस टीम, स्वास्थ्य विभाग टीम, मीडिया बंधुगण, भरत दुबे, रवि शर्मा डेकोरेशन, कैमरा प्रमुख प्रकाश त्रिवेदी, फ्लावर डेकोरेशन प्रसन्नजीत दत्ता और सभी सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ और धन्यवाद प्रकट किए। ऐतिहासिक एवं यादगार पांच दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में पूरे पांच दिनों तक संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन शानदार भाषा शैली में मुकेश गोयल ने किया। जिसकी शहर के लोगों ने और सभी अतिथियों ने बेहद सराहना की।

You Might Also Like

रामभांठा स्कूल में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

भाजपा से जीवर्धन चौहान तो कांग्रेस से जानकी काटजू मैदान में

सभी वर्गों के मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक किया मतदान

जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के रासेयो इकाई ने गांधी जयंती पर आयोजित किए स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम

बैगा ने नाबालिग को ठीक करने के बहाने किया रेप

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अनियंत्रित पिकअप पलटी,15 घायल
Next Article जातिसूचक गाली-गुफ्तार करने वाला गिरफ्तार

खबरें और भी है....

बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय
झीरम के सबूत थे तो जांच एजेंसी को क्यों नहीं दिए
जेके रेस्टोरेंंट के वेज बिरियानी में मिला चिकन बोन, थाना में शिकायत
मराठा गैंग का फरार आरोपी 13 साल बाद गिरफ्तार

Popular Posts

बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?