NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बच्चों को ‘करके सीखने’ से लेकर जीवनोपयोगी कौशल तक
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > बच्चों को ‘करके सीखने’ से लेकर जीवनोपयोगी कौशल तक
जशपुरनगर

बच्चों को ‘करके सीखने’ से लेकर जीवनोपयोगी कौशल तक

जशपुर के दो शिक्षकों ने नवाचार से बनाई अलग पहचान, राज्यपाल पुरस्कार के लिए हुआ चयन

lochan Gupta
Last updated: September 6, 2026 11:57 pm
By lochan Gupta September 6, 2026
Share
4 Min Read

जशपुरनगर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और नवाचार करने वाले जशपुर जिले के दो शिक्षकों का चयन प्रतिष्ठित राज्यपाल पुरस्कार के लिए हुआ है। इस सूची में प्राथमिक विद्यालय डीपाटोली (कुनकुरी) के प्रधान पाठक लव कुमार गुप्ता और पूर्व माध्यमिक विद्यालय मनोरा की शिक्षक मंजुला झा का नाम शामिल है। दोनों शिक्षकों के इस चयन से जिले के शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल है।
प्रधान पाठक लव कुमार गुप्ता ने अपने शिक्षण कौशल और नवाचारी गतिविधियों के माध्यम से न केवल वर्तमान विद्यालय बल्कि पूर्व में पदस्थ विद्यालयों का भी कायाकल्प किया है। बगीचा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय रंगापाठ में अपनी सेवा के दौरान उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति के 120 से अधिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ा। उन्होंने स्कूल में दर्ज संख्या बढ़ाने, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार करने और उसे एक ‘आदर्श प्राथमिक विद्यालय’ के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बच्चों के लिए डिजिटल उपकरणों का उपयोग और ‘करके सीखने’ के सिद्धांत पर समृद्ध वातावरण तैयार किया। विद्यालय में डिजिटल उपकरणों का बहुतायत उपयोग एवं पोषण एवं पुष्प वाटिका को सीखने के सामग्री के रूप में उपयोग। विद्यालय की दीवारों को शिक्षाप्रद बनाकर (प्रिंट समृद्ध वातावरण) बच्चों के सीखने का दायरा बढ़ाया। साथ ही परिसर में पुष्प वाटिका और किचन गार्डन का निर्माण कराया। नवाचारी गतिविधि से शिक्षण कार्य करने हेतु विभिन्न मंचों पर पुरस्कृत किया जा चुका है। उनके द्वारा की गई गतिविधियों को यूट्यूब चैनल संकल्प से समृद्धि में अपलोड किया जाता है ताकि प्रदेश भर के शिक्षक देखकर सीख सकें। जिस भी विद्यालय में उनकी पदस्थापना हुई है वहां उन्होंने परिसर में वृक्षारोपण अभियान के तहत अनेकों पौधों का रोपण कर उनकी सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वर्तमान पदस्थापना स्थल डीपाटोली में उनकी पदस्थापना दिसंबर 2022 में हुई थी, उस समय विद्यालय की स्थिति उतनी अच्छी नहीं थी,और दर्ज संख्या भी बहुत कम थी, उनकी पदस्थापना विद्यालय के लिए मील का पत्थर साबित हुई, उन्होंने विद्यालय के विकास हेतु योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर विद्यालय को नया आयाम तक पहुंचाया है। विद्यालय के भौतिक एवं संसाधनों के विकास हेतु वेतन का कुछ हिस्सा अंशदान के रूप में लगाकर सीखने हेतु समृद्ध वातावरण निर्माण, छात्र संख्या में वृद्धि, नैतिक शिक्षा, डिजिटल सामग्री के माध्यम से शिक्षा,योग व प्राणायाम सत्रों का संचालन शुरू किया है। इसके अलावा समाजसेवियों को विद्यालय से जोडक़र स्कूल के समग्र विकास को एक नई दिशा दी है। यही कारण है कि जिले भर के शिक्षक इस विद्यालय के कार्य से प्रेरित हो रहे हैं। इसी प्रकार मनोरा विकासखंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मनोरा में पदस्थ शिक्षक मंजुला झा ने भी अपने नवाचारी शिक्षण और समर्पित कार्यशैली से एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे शिक्षण कार्य में नए-नए प्रयोगों के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई को रोचक बनाती हैं। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों से जोडऩा और उन्हें जीवनोपयोगी व्यावहारिक कार्यों के प्रति आकृष्ट करना उनकी कार्यशैली का प्रमुख हिस्सा है। उनकी सबसे बड़ी विशेषता बच्चों के प्रति उनका मित्रवत और सहज व्यवहार है। इसके कारण बच्चे बिना किसी झिझक के अपनी बात, समस्याएं और विचार उनके सामने रख पाते हैं। विद्यालय के साथ-साथ वे अभिभावकों (पालकों) से भी निरंतर जीवंत और मधुर संबंध बनाए रखती हैं, जिससे बच्चों के सर्वांगीण विकास में पालकों का सहयोग भी सुनिश्चित होता है। समय का सख्त अनुपालन, अनुशासित दिनचर्या, तथा विद्यालय और विद्यार्थियों के प्रति पूर्ण समर्पण उनकी पहचान है। जिले के अधिकारियों, शिक्षक समुदाय और स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों चयनित शिक्षकों को इस गरिमामय उपलब्धि के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

You Might Also Like

अब दूरी नहीं रही है मजबूरी: मुख्यमंत्री

सीएम साय ने गृह ग्राम बगिया में परिवार सहित डाला वोट

बगीचा के सरडीह ग्राम ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, स्वच्छ एवं हरित पंचायत थीम में देशभर में मिला तीसरा स्थान

लोरो घाट में पकड़ाया डेढ़ करोड़ के अवैध शराब का जखीरा

रौशनी से डरे युवक ने महिला पर किया चाकू से हमला

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article गुरु सम्मान के साथ संस्कार, योग और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश
Next Article अब किताबों तक सीमित नहीं रहा विज्ञान

खबरें और भी है....

बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय
झीरम के सबूत थे तो जांच एजेंसी को क्यों नहीं दिए
जेके रेस्टोरेंंट के वेज बिरियानी में मिला चिकन बोन, थाना में शिकायत
मराठा गैंग का फरार आरोपी 13 साल बाद गिरफ्तार

Popular Posts

बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?