NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आईजीकेव्ही में पेपर लीक के बाद रद्द परीक्षाएं कल से, पासवर्ड प्रोटेक्टेड ई-मेल से भेजे जाएंगे प्रश्नपत्र
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > आईजीकेव्ही में पेपर लीक के बाद रद्द परीक्षाएं कल से, पासवर्ड प्रोटेक्टेड ई-मेल से भेजे जाएंगे प्रश्नपत्र
रायगढ़

आईजीकेव्ही में पेपर लीक के बाद रद्द परीक्षाएं कल से, पासवर्ड प्रोटेक्टेड ई-मेल से भेजे जाएंगे प्रश्नपत्र

lochan Gupta
Last updated: September 6, 2026 11:55 pm
By lochan Gupta September 6, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पेपर लीक होने के कारण स्थगित की गई तीन विषयों की परीक्षाएं अब 7, 8 और 9 सितंबर को आयोजित की जाएंगी. लगातार तीन प्रश्नपत्र लीक होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा व्यवस्था में बदलाव करने का निर्णय लिया है. इस बार सभी कॉलेजों को प्रश्नपत्र पैकेट के माध्यम से भेजने के बजाय ई-मेल के जरिए भेजे जाएंगे. विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, प्रश्नपत्र पासवर्ड प्रोटेक्टेड ई-मेल के जरिए भेजे जाएंगे. परीक्षा शुरू होने से कुछ समय पहले ही कॉलेज प्रबंधन को पासवर्ड उपलब्ध कराया जाएगा. प्रश्नपत्र खोलने की पूरी प्रक्रिया कमेटी की मौजूदगी में होगी और इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी. पूरी प्रक्रिया की जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन को दी जाएगी. पासवर्ड के बिना ई-मेल में मौजूद प्रश्नपत्र नहीं खोला जा सकेगा। पिछले महीने दुर्ग के एक निजी कॉलेज भारतीय कॉलेज से तीन विषयों के प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आया था. शुरुआत में बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष के एंटोमोलॉजी का प्रश्नपत्र लीक होने का खुलासा हुआ. मामले में निजी कॉलेज के प्रोफेसर और कुछ विद्यार्थियों की गिरफ्तारी के बाद जांच में दो अन्य प्रश्नपत्रों के लीक होने की जानकारी सामने आई. इनमें बीएससी प्रथम वर्ष के प्लांट पैथोलॉजी और प्रथम वर्ष द्वितीय सेमेस्टर के फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स के प्रश्नपत्र शामिल थे. तीनों प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही वाट्सऐप पर वायरल हो गए थे. इसके बाद विश्वविद्यालय ने तीनों परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था.
लगातार प्रश्नपत्र लीक होने के बाद विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है. परीक्षा व्यवस्था में लापरवाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विभिन्न कक्षाओं और विषयों के प्रश्नपत्र सीधे निजी कॉलेजों को उपलब्ध करा दिए गए थे. अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने भविष्य में इस तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए प्रश्नपत्र वितरण की प्रक्रिया में बदलाव किया है। पेपर लीक मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने दो महिला ऑब्जर्वर को निलंबित किया था. वहीं स्नातक स्तर के परीक्षा प्रभारी को भी पद से हटा दिया गया. हालांकि, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और वितरण व्यवस्था में सीधे तौर पर जिम्मेदार माने जा रहे परीक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

You Might Also Like

हालात से लडक़र छात्र आर्यन ने हासिल की चमकीली सफलता

पत्नीहंता को आजीवन कारावास, घरघोड़ा न्यायालय का फैसला

महिला समन्वय रायगढ़ द्वारा खड्ग धारिणी गरबा का भव्य शुभारंभ

ब्लास्टिंग ऑफिसर-सेफ्टी इंचार्ज पर एफआईआर

किसानों और ग्रामीणों के लिए लाभकारी रहा तारापुर शिविर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शिक्षक समाज के निर्माण और विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं : राज्यपाल
Next Article बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास

खबरें और भी है....

बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय
झीरम के सबूत थे तो जांच एजेंसी को क्यों नहीं दिए
जेके रेस्टोरेंंट के वेज बिरियानी में मिला चिकन बोन, थाना में शिकायत
मराठा गैंग का फरार आरोपी 13 साल बाद गिरफ्तार

Popular Posts

बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?