NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पीएम आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > पीएम आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी
सारंगढ़

पीएम आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी

lochan Gupta
Last updated: September 5, 2026 11:20 pm
By lochan Gupta September 5, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़। कभी कच्ची दीवारों और टपकती छत के बीच परिवार की सुरक्षा की चिंता करने वाली ग्रापं धनसीर की श्रीमती सहोदरा व लक्ष्मण अब अपने पक्के घर में सुकून साथ जीवन-यापन कर रही हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वर्षों से पक्के मकान का सपना उनके परिवार के लिए पूरा कर पाना संभव नहीं था। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 24-25 में आवास स्वीकृत होने के बाद परिवार का यह सपना पूरा हुआ और उन्हें सुरक्षित आवास मिल सका। ग्राम धनसीर निवासी सहोदरा के परिवार पहले कच्चे मकान में रहते थे। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास की स्वीकृति उनके लिए बड़ी राहत ले कर आई। वित्तीय वर्ष 24-25 में आवास स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य पूरा हुआ और सहोदरा के परिवार को पक्का मकान मिल गया। अब परिवार बारिश के दिनों में छत टपकने या कच्ची दीवारों के कमजोर होने की चिंता से मुक्त है। पक्के मकान के साथ परिवार को शौचालय, गैस कनेक्शन और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी लाभ मिला है, जिससे रोजमर्रा के जीवन में सुविधा बढ़ी है।
श्रीमती सहोदरा बताती हैं कि कच्चे मकान में रहने के दौरान सबसे अधिक परेशानी बरसात के समय होती थी। छत से पानी टपकने और घर की स्थिति खराब होने से परिवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अपने स्तर पर पक्का मकान बनवाना संभव नहीं था। प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के माध्यम से आवास स्वीकृत होने के बाद उनका वर्षों पुराना पक्के घर का सपना पूरा हो गया। वह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताती हैं कि शासन की योजना से उनके परिवार को पक्का और सुरक्षित घर मिल सका। अब उनका परिवार पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित वातावरण में रह रहा है और बरसात के दौरान घर की चिंता नहीं रहती। आवास मिलने के साथ सहोदरा के परिवार को शौचालय, गैस कनेक्शन और बिजली जैसी सुविधाओं का भी लाभ मिला है। पक्के मकान में इन मूलभूत सुविधाओं के उपलब्ध होने से परिवार के दैनिक जीवन में सहूलियत बढ़ी है। वर्तमान में सहोदरा का परिवार ग्राम धनसीर में अपने पक्के मकान में निवास कर रहा है।

You Might Also Like

अंतर्राज्यीय अवैध गांजा तस्कर पर भटगांव पुलिस की कार्यवाही

कृषि अधिकारी ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, वायरल हो रहा वीडियो

नपा परिषद का फैसला नियमों को ताक पर रखकर दी लीज निरस्त, अब चलेगा अतिक्रमण पर डंडा

डॉ. शिव डहरिया ने बाबा दरबार से किया चुनावी शंखनाद

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का भविष्य हैं छात्र : मुख्य निर्वाचन आयुक्त

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कनकबीरा पुलिस की शानदार पहल, 12 सौ 95 लोगों को बनाया ‘साइबर शिक्षक’, अब स्कूलों से घर-घर पहुंचेगा जागरूकता का संदेश
Next Article मुक्तिबोध स्मृति पुरस्कार से सम्मानित हुईं प्रियंका गोस्वामी

खबरें और भी है....

दही हांडी हमें एकता, सहयोग और टीम भावना की शक्ति का संदेश देती है : सीएम साय
झीरम घाटी नक्सली हमला मामले में एनआईए कोर्ट ने सुनाया फैसला, 10 आरोपी पाए गए दोषी
2015 से 2026 तक स्वीकृत कॉलोनियों में ईडब्ल्यूएस भूमि की जांच शुरू,… कॉलोनाइजरों पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन
चिटफंड कंपनी का फरार डायरेक्टर जशपुर से गिरफ्तार
कोड़ातराई में सवा करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
दही हांडी हमें एकता, सहयोग और टीम भावना की शक्ति का संदेश देती है : सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?