NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नपा परिषद का फैसला नियमों को ताक पर रखकर दी लीज निरस्त, अब चलेगा अतिक्रमण पर डंडा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > नपा परिषद का फैसला नियमों को ताक पर रखकर दी लीज निरस्त, अब चलेगा अतिक्रमण पर डंडा
सारंगढ़

नपा परिषद का फैसला नियमों को ताक पर रखकर दी लीज निरस्त, अब चलेगा अतिक्रमण पर डंडा

lochan Gupta
Last updated: May 4, 2026 11:16 pm
By lochan Gupta May 4, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़। भ्रष्टाचार और नियम विरुद्ध बंदरबांट के खिलाफ सारंगढ़ नपालिका परिषद ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। नया तालाब पार स्थित बेशकीमती सरकारी जमीन को खैरात में बांटने के पुराने फैसले को पलटते हुए पालिका ने लीज निरस्त कर दी है। अब गेंद तहसीलदार के पाले में है, जिन्हें इस जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने का जिम्मा सौंपा गया है।मामला साल 2016 का है, जब नपा परिषद ने संकल्प क्रमांक 430 के जरिए मधुसूदन बानी पिता नित्यानंद बानी को उनके घर के पीछे की 10 \ ह्लद्बद्वद्गह्य 41 वर्ग फीट सरकारी जमीन अस्थायी लीज पर दे दी थी। लेकिन जैसे ही यह मामला परिषद की नई कार्यप्रणाली के रडार पर आया, नियमों की धज्जियां उड़ती दिखाई दीं। जागते ही परिषद ने लिया -यू-टर्न’ परिषद ने छत्तीसगढ़ नगरपालिका नियम 2016 की धारा 25 का उपयोग करते हुए पूर्व के उस संदिग्ध फैसले पर पुनर्विचार किया। परिषद ने पाया कि यह लीज नियमों के विरुद्ध दी गई थी। नतीजतन, संकल्प क्रमांक 04 दिनांक 19.05.2025 के माध्यम से उक्त लीज को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की स्वीकृति दे दी गई है।
इस पूरे मामले में नया मोड़ तब आया जब वार्ड नंबर 15 रेंजरपारा निवासी धीरज कहार ने जनदर्शन में पत्र सौंपकर कार्रवाई में हो रही देरी पर सवाल उठाए। धीरज कहार की सक्रियता के बाद प्रशासन हरकत में आया है। अब नगर पालिका के मुख्य नपा अधिकारी ने तहसीलदार को सख्त लहजे में पत्र लिखकर इस भूखंड का सीमांकन करने और इसे अतिक्रमण मुक्त कराने का आदेश दिया है।
बेबाक सवाल आखिर जिम्मेदार कौन? यह खबर केवल एक लीज निरस्त होने की नहीं है, बल्कि उन रसूखदारों के लिए चेतावनी है जो सरकारी जमीन को अपनी जागीर समझ बैठे हैं। सवाल यह है कि 2016 में किस दबाव या सांठगांठ के तहत यह लीज दी गई थी? सवाल यह भी है कि जब मई 2025 में ही इसे निरस्त करने का निर्णय ले लिया गया था, तो अब तक सरकारी जमीन पर कब्जा क्यों बरकरार है? माटी के संदेश की नजर अब इस कार्रवाई पर टिकी है। क्या प्रशासन बिना किसी रसूख के दबाव में आए इस कीमती भूमि को मुक्त करा पाएगा या फाइलें फिर से धूल फांकने लगेंगी?

You Might Also Like

अपनी मांगों को लेकर सर्वसमाज ने ज्ञापन सौंपा

वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने अपेक्स बैंक का सरिया का किया उद्घाटन

वन विभाग का अनोखा कारनामा बबूल की लकड़ी को किया जप्त

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बरमकेला क्षेत्र में की जांच

साइबर सेल ने सटोरिया को सट्टा खिलाते किया गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीकॉप्टर
Next Article तीन प्रकरण में आरोपी से देशी व अंग्रेजी शराब जप्त

खबरें और भी है....

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल-पीएम मोदी
शराब नही मिली तो दीवार से सिर टकराकर दे दी जान
केलो नदी में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, इलाके में सनसनी
धरमजयगढ़ में शराब की कालाबाजारी, स्टॉक खत्म
मृतक के बेटे की गुहार पर मिला तुरंत न्याय, एक्शन में दिखे एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल-पीएम मोदी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?