NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चाकू लहराने वाले युवक समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > चाकू लहराने वाले युवक समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर

चाकू लहराने वाले युवक समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

मंदिर हसौद में पुलिस ने 116 पौवा अवैध शराब किया जब्त, 6 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

lochan Gupta
Last updated: September 3, 2026 12:14 am
By lochan Gupta September 3, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। मंदिर हसौद इलाके में पुलिस ने अपराध और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी सार्वजनिक जगह पर चाकू लहराकर लोगों को डरा रहा था। जबकि 4 आरोपी अवैध रूप से शराब बेचते पकड़े गए। पुलिस ने आरोपियों से 1 धारदार चाकू, 116 पौवा देशी शराब और बिक्री की रकम समेत कुल रू.17,260 की सामग्री जब्त की है।
31 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि, मुनगी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास एक युवक हाथ में चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा रहा है। सूचना मिलते ही मंदिर हसौद पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान आदित्य निषाद (19) निवासी मुनगी के रूप में हुई। उसके पास से स्टील का धारदार चाकू मिला। पुलिस ने उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 411/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 में केस दर्ज किया है। पुलिस ने 31 अगस्त और 1 सितंबर को अलग-अलग जगहों पर अवैध शराब बिक्री के खिलाफ भी कार्रवाई की। नकटा मोड़: मिथलेश वर्मा (29) को 48 पौवा देशी शराब के साथ पकड़ा गया। शराब की कीमत रू. 4,800 बताई गई है।
चंदखुरी फार्म बाजार रोड : प्रहलाद वर्मा (23) से 33 पौवा शराब और ?910 बिक्री रकम जब्त हुई। कुल जब्ती रू. 4,210 की है। ग्राम चीचा पानी टंकी- उमेश्वर अनंत (36) को ठेले से शराब बेचते पकड़ा गया। उसके पास से 35 पौवा शराब, कीमत रू. 3,500, मिली। चीचा पुराना तालाब: जितेन्द्र डहरिया (35) बरगद के पेड़ के नीचे शराब बेचते पकड़ा गया। उसके पास से 40 पौवा शराब और बिक्री की नगदी समेत रू.4,750 की सामग्री जब्त हुई। चारों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए 6 लोगों के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इनके खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170/126 और 135(3) के तहत कार्रवाई की गई। सभी को तहसील न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया। 5 आरोपी गिरफ्तार, 1 धारदार चाकू जब्त, 116 पौवा देशी शराब जब्त, रू. 17,260 की शराब और बिक्री रकम समेत सामग्री जब्त, 6 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक जगहों पर हथियार लेकर घूमने, लोगों को डराने और अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

You Might Also Like

सीएम साय ने यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में सफल ट्राइबल यूथ हॉस्टल के विद्यार्थियों से की मुलाकात

कांग्रेस अध्यक्ष के सामने ढेबर का शक्ति प्रदर्शन

सीएम साय की उपस्थिति में 200 से अधिक माओवादी कैडर आज करेंगे आत्मसमर्पण

सौम्या-रानू और सूर्यकांत को एससी से रेगुलर जमानत

रायपुर में ढ्ढङ्कस्न ट्रीटमेंट के दौरान गई महिला की जान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अग्रवाल महिला मंडल का स्नेह सम्मेलन संपन्न
Next Article सराफा-कारोबारी का 150 ग्राम सोना लेकर कारीगर फरार

खबरें और भी है....

बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी
द्विवेदी बस व ट्रक में भिड़ंत, 15 यात्री घायल, 7 गंभीर
फर्जी दस्तावेजों से आदिवासी और शासकीय जमीन के खेल का खुलासा
राहगीर युवक को भारी वाहन ने कुचला, मौके पर हुई मौत, देर रात ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला सीईओ, रिटायर्ड मार्शल जितेंद्र मिश्रा को मिली जिम्मेदारी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?