NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अग्रवाल महिला मंडल का स्नेह सम्मेलन संपन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > अग्रवाल महिला मंडल का स्नेह सम्मेलन संपन्न
जशपुरनगर

अग्रवाल महिला मंडल का स्नेह सम्मेलन संपन्न

भादो मावस मंगल पाठ को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

lochan Gupta
Last updated: September 3, 2026 12:14 am
By lochan Gupta September 3, 2026
Share
2 Min Read

पत्थलगांव। अग्रवाल महिला मंडल पत्थलगांव की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती सुमन अग्रवाल के नेतृत्व में होटल अर्नव में महिला मंडल का स्नेह सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंडल की आगामी गतिविधियों एवं विशेष रूप से भादो मावस के मंगल पाठ के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए।स्नेह सम्मेलन में नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती सुमन अग्रवाल के साथ पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सरोज अग्रवाल, संरक्षक श्रीमती चंदा गर्ग एवं श्रीमती अर्चना गर्ग, सचिव श्रीमती पुष्पा मित्तल, कोषाध्यक्ष श्रीमती नेहा गोयल पूर्व अध्यक्ष श्रीमती पूजा अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती श्वेता गोयल एवं श्रीमती मीना गोयल, सह-कोषाध्यक्ष श्रीमती रीता सिंघल तथा सह-सचिव श्रीमती मंजू खजांची सहित बड़ी संख्या में महिला मंडल की सदस्याएं उपस्थित रहीं। बैठक में, उर्मिला गर्ग, कमला गर्ग, कुसुम गर्ग, मीरा गोयल, मंजू गर्ग, कुन्नी अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, निशा गोयल, रितिका अग्रवाल, उर्मिला गोयल, अनीता अग्रवाल, मंजू सिंघल, लक्ष्मी मित्तल, नीतू सिंघल, मीनू सिंघल, सरोज जिंदल, सुनीता गर्ग, ललिता बंसल, अलका गर्ग, प्रिया सिंघल, सुनीता अग्रवाल, कमला अग्रवाल, श्वेता गोयल, मीना गर्ग, अनीता जिंदल सहित अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं।
इस दौरान महिला मंडल की आगामी सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को लेकर सदस्यों ने अपने सुझाव साझा किए। भादो मावस के मंगल पाठ को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित करने तथा कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के संबंध में भी आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई। अध्यक्ष श्रीमती सुमन अग्रवाल ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि महिला मंडल की गतिविधियों को आपसी सहयोग, एकजुटता और सहभागिता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों से आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। बैठक के समापन पर सभी सदस्याओं ने आपस में स्नेह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में स्वल्पाहार ग्रहण किया। सम्मेलन ने महिला मंडल की एकजुटता और सामाजिक-धार्मिक गतिविधियों के प्रति महिलाओं के उत्साह को प्रदर्शित किया।

You Might Also Like

शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला गिरफ्तार

पीएम धन-धान्य कृषि योजना में जशपुर मॉडल की हुई सराहना

नशे में की पत्नी पर लघुशंका करने की कोशिश

पैसे की उगाही करने का आरोप, तहसील कार्यालय के बाबू को किया गया निलंबित

पर्यटन को बढ़ावा देने जशपुर जम्बूरी एक सार्थक प्रयास : कलेक्टर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article छग अतीत के अंधकार से निकलकर विकास के नए युग की ओर अग्रसर : उपराष्ट्रपति
Next Article चाकू लहराने वाले युवक समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी
द्विवेदी बस व ट्रक में भिड़ंत, 15 यात्री घायल, 7 गंभीर
फर्जी दस्तावेजों से आदिवासी और शासकीय जमीन के खेल का खुलासा
राहगीर युवक को भारी वाहन ने कुचला, मौके पर हुई मौत, देर रात ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला सीईओ, रिटायर्ड मार्शल जितेंद्र मिश्रा को मिली जिम्मेदारी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?