NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सुबह 7 बजे वार्डों में पहुंचेंगे निगम के अफसर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > सुबह 7 बजे वार्डों में पहुंचेंगे निगम के अफसर
रायपुर

सुबह 7 बजे वार्डों में पहुंचेंगे निगम के अफसर

निगम आयुक्त का आदेश, हफ्ते में 3 दिन फील्ड पर जाना जरूरी

lochan Gupta
Last updated: September 3, 2026 12:12 am
By lochan Gupta September 3, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। नगर निगम के अफसर अब सिर्फ दफ्तर में बैठकर वार्डों की व्यवस्था की मॉनिटरिंग नहीं करेंगे, बल्कि सुबह 7 बजे फील्ड में उतरकर सफाई और विकास कार्यों का जायजा लेंगे। निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने मुख्यालय के अधिकारियों के लिए वार्ड भ्रमण को अनिवार्य कर दिया है।
आदेश के मुताबिक, अधिकारियों को सप्ताह में कम से कम 3 दिन सुबह 7 बजे वार्डों का दौरा करना होगा। मौके पर सफाई व्यवस्था देखने के साथ निगम की योजनाओं और चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण करना होगा। आयुक्त ने अधिकारियों को हर महीने नगर निगम के सभी 10 जोन में जाने के निर्देश दिए हैं। वार्ड भ्रमण के दौरान अधिकारी सफाई की स्थिति, निर्माण कार्यों की प्रगति और निगम की योजनाओं के क्रियान्वयन को मौके पर देखेंगे। इसका मकसद वार्डों की समस्याओं की जानकारी सीधे फील्ड से लेना और जरूरत के मुताबिक संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश देना है।
फील्ड में किए गए निरीक्षण की तस्वीरें निगम के ‘रायपुर डिस्ट्रिक्ट अर्बन बॉडिस फील्ड रिपोर्टिंग’ व्हाटसएप ग्रुप में साझा करनी होंगी। इसके अलावा अधिकारी अपने भ्रमण और निरीक्षण की रिपोर्ट तैयार करेंगे। हर महीने के अंत में यह रिपोर्ट निगम आयुक्त के सामने प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इससे अधिकारियों के वार्ड भ्रमण की नियमित मॉनिटरिंग भी की जाएगी। वार्डों के निरीक्षण की जिम्मेदारी अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू, पंकज के. शर्मा, प्रभारी अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, प्रभारी मुख्य अभियंता संजय बागडे, प्रभारी अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, मोहम्मद इमरान खान, प्रदीप यादव, नगर निवेशक आभाष मिश्रा, उपायुक्त जागृति साहू, डॉ. अंजलि शर्मा, निगम सचिव संगीता साहू सहित कार्यपालन अभियंता स्तर के अधिकारियों को दी गई है। आयुक्त का यह प्रशासनिक आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

You Might Also Like

एनएसए के आरोपी को छुड़ाने की कोशिश, पेट्रोल बम से पुलिसकर्मी-थाने को उड़ाने की दी धमकी

सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी दुर्ग आरपीएफ के हत्थे चढ़ा

सेजबहार के घरों में घुस रहा नाले का पानी, फेस-1 में बारिश के बाद कई जगह जलभराव

22 जुलाई तक ईओडब्लू रिमांड पर रहेंगे कांग्रेस नेता रामगोपाल

बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम- सीएम साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article छत्तीसगढ़ में फिर कोरोना की दस्तक, दो जिलों में मिले मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Next Article छग अतीत के अंधकार से निकलकर विकास के नए युग की ओर अग्रसर : उपराष्ट्रपति

खबरें और भी है....

बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी
द्विवेदी बस व ट्रक में भिड़ंत, 15 यात्री घायल, 7 गंभीर
फर्जी दस्तावेजों से आदिवासी और शासकीय जमीन के खेल का खुलासा
राहगीर युवक को भारी वाहन ने कुचला, मौके पर हुई मौत, देर रात ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला सीईओ, रिटायर्ड मार्शल जितेंद्र मिश्रा को मिली जिम्मेदारी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?