NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading:
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ >
रायगढ़

58 गुंडा-बदमाशों को थाना में देनी होगी हाजिरी, हर महीने बताना होगा कमाई का जरिया, त्योहार में हुड़दंग किया तो होगी कार्रवाई

lochan Gupta
Last updated: September 2, 2026 12:08 am
By lochan Gupta September 2, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। आगामी त्योहारों और चक्रधर समारोह को देखते हुए रायगढ़ पुलिस ने गुंडा-बदमाशों और निगरानीशुदा लोगों पर शिकंजा कस दिया है। मंगलवार को शहर के कोतवाली, चक्रधरनगर और जूटमिल थाना क्षेत्र के 58 गुंडा-निगरानी बदमाशों को थाने बुलाकर सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस ने कहा कि अब इन्हें हर महीने थाने में हाजिरी देनी होगी और अपने रोजगार व जीवन-यापन के साधन की जानकारी भी देनी होगी।
मंगलवार सुबह से कोतवाली, चक्रधरनगर और जूटमिल थाना पुलिस के साथ रिजर्व पुलिस लाइन का बल बदमाशों के घरों पर पहुंचा। संबंधित लोगों को थाने लाकर बाद में चक्रधरनगर थाना परिसर में सामूहिक रूप से हाजिर कराया गया। पुलिस के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के 16, चक्रधरनगर के 23 और जूटमिल थाना क्षेत्र के 19 गुंडा-निगरानी बदमाशों को हाजिर कराया गया। अधिकारियों ने उनके वर्तमान रोजगार, आय और जीवन-यापन के साधनों की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और विवादों को लेकर बदमाशों को फटकार लगाई। उन्हें स्पष्ट कहा गया कि त्योहारों के दौरान शराबखोरी, नशाखोरी, मारपीट, विवाद, हुड़दंग या किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निगरानी सूची से नाम हटवाने आवेदन दें

कुछ लोगों ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि उनके खिलाफ लंबे समय से कोई शिकायत नहीं है और वे अपराध से दूर हैं। इस पर सीएसपी राहुल उईके ने कहा कि यदि उनका आचरण लंबे समय से अच्छा है तो संबंधित थाने में निगरानी सूची से नाम हटाने के लिए नियमानुसार आवेदन दें। मामले की समीक्षा के बाद कार्रवाई की जाएगी। नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा ने कहा कि आगामी त्योहारों और चक्रधर समारोह के दौरान शहर में बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होगी। ऐसे में सभी को शांति और सौहार्द बनाए रखने की हिदायत दी गई है। संदिग्ध गतिविधि या अवैध काम की सूचना पुलिस को देने की अपील भी की गई।

एसएसपी बोले- कानून हाथ में लिया तो सख्त कार्रवाई

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ में कानून-व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। पुराने आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोग अपराध से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा में शांतिपूर्ण जीवन बिताएं। शहर की शांति भंग करने या कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

आदतन दो बदमाश गिरफ्तार

वार्ड के लोगों में प्रत्याशी सुरेश गोयल के प्रति दिख रहा अपार उत्साह

फर्नेस ब्लास्ट में झुलसे दो श्रमिकों की हुई मौत

जीवन में हमारे शिक्षक देवताओं से भी बढक़र हैं

चुभती लेखनी से कांग्रेस में खलबली मचाने वाले गणेश अग्रवाल बने जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मटासी में फिर हुआ सडक़ हादसा… ट्रक से टकराकर बेकाबू कार घर में जा घुसी, बाल-बाल बची चालक की जान
Next Article भारतमाला सडक़ में भू-अर्जन और मुआवजे को लेकर असमंजस!

खबरें और भी है....

सीएम की पहल पर नवा रायपुर में खुलेगा एनएमआईएमएस, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग
किआ शो-रूम के मैनेजर पर गिरी पुलिस की गाज, कार पर लाइट गिरने से वाहन चालक को 6 दिन रोका
प्रदेश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी-तीज पर छुट्टी
फाइनेंस कंपनी से साढ़े सात लाख से अधिक की धोखाधड़ी
बारिश थमते ही रफ्तार पकड़ेंगे निर्माण कार्य, कलेक्टर के निर्देश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम की पहल पर नवा रायपुर में खुलेगा एनएमआईएमएस, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?