NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने ठोका, दो की मौत, 5 गंभीर, दर्जनभर घायल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने ठोका, दो की मौत, 5 गंभीर, दर्जनभर घायल
रायगढ़

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने ठोका, दो की मौत, 5 गंभीर, दर्जनभर घायल

चंद्रपुर से लौटते समय सारंगढ़ के कुशलनगर में हुआ हादसा

lochan Gupta
Last updated: September 1, 2026 12:10 am
By lochan Gupta September 1, 2026
Share
2 Min Read

सारंगढ़। चंद्रपुर स्थित मां चंद्रहासिनी देवी के दर्शन कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन को तेज रफ्तार माज़दा ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनों श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय पिकअप में करीब 30 से 32 श्रद्धालु सवार थे। सभी श्रद्धालु महासमुंद जिले के बागबाहरा क्षेत्र के पटेरापली, गाड़ाघाट और बागबाहरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार ग्रामीण चंद्रपुर स्थित प्रसिद्ध मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर में दर्शन करने गए थे। माता के दर्शन के बाद सभी श्रद्धालु पिकअप वाहन से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सारंगढ़ क्षेत्र में तेज रफ्तार माज़दा ट्रक ने उनकी पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद मची चीख-पुकार

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप में सवार कई लोगों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। गंभीर स्थिति वाले पांच घायलों को उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है। हादसे में दो लोगों की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

You Might Also Like

गांजा तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़

स्वच्छता कर्मियों को महापौर ने दी सुरक्षा किट

भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायीक जांच की मांग

इंदिरानगर में सीसी रोड व नाली निर्माण का महापौर चौहान ने किया भूमिपूजन

सिंधी समाज ने लगन मेहनत ईमानदारी से अपना मुकाम बनाया : ओपी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article गुंडे-बदमाशों की थानों में परेड, हुड़दंग करने वालों को पुलिस ने चेताया, जन्माष्टमी-मेला को लेकर सुरक्षा बढ़ाई
Next Article कुल्हाड़ी से ग्रामीण को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को उम्र कैद

खबरें और भी है....

तोखन साहू बन सकते हैं प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष
जशपुर में 5.49 करोड़ से बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम
वैन्यू कार से 30 लाख का गांजा बरामद
सीएम साय ने किया ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल का शुभारंभ
कुल्हाड़ी से ग्रामीण को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को उम्र कैद

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
तोखन साहू बन सकते हैं प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?