NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 19 व 20 को दो दिवसीय अग्र अलंकरण समारोह
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 19 व 20 को दो दिवसीय अग्र अलंकरण समारोह
रायगढ़

19 व 20 को दो दिवसीय अग्र अलंकरण समारोह

प्रांतीय अग्रवाल संगठन के महाकुंभ इस समारोह में प्रदेश भर से जुटेंगे अग्रबंधु

lochan Gupta
Last updated: August 31, 2026 11:44 pm
By lochan Gupta August 31, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। आगामी 19 एवं 20 सितंबर 2026 अग्रवाल समाज के दो दिवसीय ऐतिहासिक एवं गरिमामय आयोजन की साक्षी बनने जा रही है। प्रांतीय अधिवेशन,अग्र अलंकरण समारोह का गरिमामयी भव्य आयोजन होने जा रहा है। जानकारी देते हुए प्रांतीय अग्रवाल संगठन उपाध्यक्ष कमल मित्तल ने बताया कि इस आयोजन को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। आयोजन के विभिन्न दायित्वों के लिए गठित समितियां अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पूरी सक्रियता, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ जुटी है
मुख्य अतिथि के रूप में महामहिम राज्यपाल रेमेन डेका छत्तीसगढ़, व प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के नाम संभावित अतिथियों की सूची में हैं।वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, संपत अग्रवाल, अमर अग्रवाल तथा सांसद  चिंतामणि महाराज सहित छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय पदाधिकारीगण एवं अनेक विशिष्ट व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम को विभिन्न वर्गों एवं सत्रों में विभाजित किया गया है जैसे डॉक्टर्स टॉक,युवा सत्र, महिला सत्र,वैचारिक मंथन सत्र होगा। इसमें समाज में व्याप्त कुरीतियों, बदलती जीवनशैली, पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव तथा वर्तमान समय में दिशा की तलाश कर रही युवा पीढ़ी जैसे विषयों पर गंभीर एवं सार्थक चिंतन तथा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन सहित अग्रवाल समाज के बालक-बालिकाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
वहीं आयोजन के द्वितीय दिवस का शुभारंभ योग सत्र से होगा। इसके बाद खुला सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें अग्रवाल समाज के सदस्य खुले मन से अपने विचार,सुझाव एवं अपेक्षाएं साझा कर सकेंगे। इसके दशम् अग्र अलंकरण समारोह में प्रदेशभर में निवासरत अग्रवाल समाज की प्रतिभाओं के अंतर्गत ऐसे 18 विशिष्ट नामों का चयन किया गया है,जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कर छत्तीसगढ़ ही नहीं,बल्कि देश एवं विदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। समाज, राष्ट्र एवं अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन विभूतियों को प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा दशम् अग्र अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। यही अलंकरण समारोह इस पूरे महाकुंभ का प्रमुख आकर्षण और आयोजन का केंद्रीय भाव है। युवा पीढ़ी के लिए विशेष मोटिवेशनल सत्र जिसमें सूरत के सुप्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर मनीष वाघासिया युवाओं को सफलता, सकारात्मक सोच, लक्ष्य निर्धारण एवं जीवन में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करेंगे।

प्रदेशभर के पदाधिकारियों की रहेगी सहभागिता

अग्र महाकुंभ-2026 में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन से जुड़े प्रदेशभर के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। इस ऐतिहासिक आयोजन की मेजबानी सरगुजा संभागीय अग्रवाल महासभा,अंबिकापुर एवं श्री अग्रवाल सभा, अंबिकापुर के आतिथ्य में की जा रही है।समस्त कार्यक्रम छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल जी के मार्गदर्शन एवं संयोजक सुभाष गोयल एवं कन्हैया अग्रवाल, अंबिकापुर के नेतृत्व में आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राष्ट्रीय कार्यकारणी के बजरंगलाल बीके,बाबूलाल अग्रवाल,कमल मित्तल नरेशअग्रवाल,तरुण अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के समस्त अग्रबंधुओं से अपील की है कि वे इस 19- 20 सितंबर अंबिकापुर के ऐतिहासिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें और सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती, नई पीढ़ी के मार्गदर्शन एवं समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के इस महाअभियान का हिस्सा बनें।

You Might Also Like

शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ में कारगिल विजय दिवस एवं गुरु पूर्णिमा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई

12 फीट ऊपर से गिरा स्टील प्लांट का कर्मचारी, आईसीयू में भर्ती

मोदी जी को तीसरी बार प्रधान मंत्री बनाए जाने की खुशी में फ्री खिलाने वाले व्यवसाईयो के प्रति ओपी ने आभार जताया

विष्णु साय के सुशासन व मोदी की गारंटी पर लगाई जनता ने जीत की मुहर : ओपी चौधरी

अदाणी फाउंडेशन की चलित विज्ञान प्रयोगशाला ने बढ़ाया आकर्षण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विकास केडिया ने कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ सुनी मोदी के मन की बात
Next Article ढलानों पर बनेगी जल-संरक्षण की राह, संवरेंगे खेत और गांव

खबरें और भी है....

तोखन साहू बन सकते हैं प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष
जशपुर में 5.49 करोड़ से बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम
वैन्यू कार से 30 लाख का गांजा बरामद
सीएम साय ने किया ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल का शुभारंभ
कुल्हाड़ी से ग्रामीण को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को उम्र कैद

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
तोखन साहू बन सकते हैं प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?